Responsive Scrollable Menu

नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, गोवा के डोना पाउला स्थित घर में ली आखिरी सांस, कार्डियक अरेस्ट रही वजह

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश मिले थे जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। घर पर बेहोश मिलने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विश्वनाथ पाटेकर था पूरा नाम

दरअसल नाना पाटेकर का जन्म नाम विश्वनाथ पाटेकर था। करीब पांच दशक के अपने फिल्मी सफर में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। गंभीर भूमिकाओं से लेकर विलेन और कॉमेडी किरदारों तक उनकी एक्टिंग की अलग पहचान रही। उनकी दमदार आवाज और डायलॉग बोलने के अंदाज ने उन्हें बाकी कलाकारों से अलग पहचान दिलाई।

नाना पाटेकर का फिल्मी करियर और पहचान

बता दें नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया। 1986 में आई ‘अंकुश’ ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। इसके बाद उनका करियर लगातार आगे बढ़ता गया और उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया। ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ जैसी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों को काफी पसंद किया गया। ‘परिंदा’ में गैंगस्टर के किरदार से लेकर ‘क्रांतिवीर’ में दमदार भूमिका तक उन्होंने पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाए। उनकी एक्टिंग में एक खास तरह की गंभीरता और आक्रामक अंदाज देखने को मिलता था।

वेलकम फिल्म से बनाई खास पहचान

नाना पाटेकर सिर्फ गंभीर भूमिकाओं तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में कॉमेडी के जरिए भी दर्शकों को खूब हंसाया। फिल्म में उदय शेट्टी का उनका किरदार आज भी उनके लोकप्रिय किरदारों में गिना जाता है। इसी तरह मराठी सिनेमा में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

नाना पाटेकर की यादगार फिल्में

नाना पाटेकर के करियर में ऐसी कई फिल्में रहीं जिनमें उनके अभिनय को खास तौर पर याद किया जाता है। उन्होंने ‘नटसम्राट’ जैसी मराठी फिल्म में भी शानदार अभिनय किया जिसे उनके बेहतरीन कामों में शामिल किया जाता है। उनकी पहचान सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही। नाना पाटेकर थिएटर से भी जुड़े रहे और उन्होंने अभिनय के साथ निर्देशन में भी काम किया। उनके अभिनय की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि वह किरदार को अपने अलग अंदाज से पर्दे पर पेश करते थे। डायलॉग बोलने का उनका तरीका और आवाज उनकी पहचान बन गई थी।

Continue reading on the app

उज्जैन में साइंस कॉलेज में मारपीट के बाद बवाल, ASP कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

उज्जैन में साइंस कॉलेज में बीते दिन जमकर हंगामा देखने को मिला। जब यहां हुई मारपीट के बाद FIR दर्ज करवाने की कोशिश की गई और शिकायत नहीं सुनी गई तो हंगामा ओर भी बढ़ गया। नाराज होकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया।

FIR ना होने से नाराज ये सारे कार्यकर्ता एक साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां सड़क पर बैठकर इन्होंने आवागमन का मार्ग पूरी तरह से जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग एक घंटे तक कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। इसके बाद सभी माधवनगर थाने पहुंचे। यहां इन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

क्या हुआ था

ये पूरा मामला देवास रोड स्थित गवर्मेंट साइंस कॉलेज का है। मंगलवार को यहां छात्रों की समस्याओं को लेकर बीएएसएफ के बैनर तले प्रदर्शन किया गया था। सभी ने प्राचार्य को ज्ञापन भी दिया था। लेकिन असली हंगामा तब हुआ जब पार्टी के महासचिव राम सोलंकी के साथ कैंटीन एरिया में मारपीट की गई। इस दौरान उन्हें सिर में चोट लगी है। इसके बाद चरक अस्पताल में उनका इलाज किया गया।

ABVP का आरोपों से इनकार

अपने साथ हुई मारपीट के बाद सोलंकी ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ एबीवीपी के उज्जैन विभाग संयोजक आदर्श चौधरी में सारे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस समय पदाधिकारी कॉलेज में मौजूद नहीं थे। वह गीता भवन ऑडिटोरियम में महिला दिन के कार्यक्रम में गए हुए थे। उन्होंने इन सारे आरोपों का कारण राजनीतिक द्वेषता को बताया है।

हंगामा और चक्का जाम के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद सभी माधवनगर थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझाकर थाने लाया गया है। मामले की जांच चल रही है और आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

6 टीमें 86 रेसलर्स... प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

Pro Wrestling league starts on 9th January 2027: प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन अगले साल 9 से 26 जनवरी तक नई दिल्ली के केडी सिंह जाधव कुश्ती एरिना में खेला जाएगा. भारतीय कुश्ती महासंघ के तहत होने वाली इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता में 34 ओलंपियन सहित 86 शीर्ष पहलवान मैट पर उतरेंगे. रोमांच बढ़ाने के लिए मैचों का फॉर्मेट 2x3 मिनट का होगा और 'पावर मिनट' नियम लागू रहेगा. Fri, 9 Oct 2026 20:10:49 +0530

  Videos
See all

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन #indiabloc #congress #gyaneshkumar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:40:52+00:00

राष्ट्रपति भवन के लिए ममता बनर्जी रवाना #mamatabanerjee #indiabloc #congress #gyaneshkumar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:43:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers