Responsive Scrollable Menu

TVS Jupiter 110 की कीमत बढ़ी, देखें पुराने और नए मॉडलों की तुलना

TVS Jupiter 110 Price: TVS Jupiter 110, जो एक प्रैक्टिकल और स्टाइलिश 110cc स्कूटर है, की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। TVS Motor कंपनी ने Jupiter 110 के सभी वेरिएंट की कीमतों में ₹3,250 तक की वृद्धि की है। यह कीमत बढ़ाने का फैसला कंपनी के अन्य कई टू-व्हीलर मॉडलों की कीमत बढ़ाने की योजना का हिस्सा है।

Continue reading on the app

'मैंने प्रधानमंत्री को न आने की सलाह दी थी, कांग्रेस सांसद कुछ गलत कर सकते थे', PM के भाषण विवाद पर बोले स्पीकर ओम बिरला

अपने फैसले की जानकारी देते हुए बिरला ने कहा, जब प्रधानमंत्री को सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देना था, तब मुझे सूचना मिली कि कुछ कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री की कुर्सी के पास अनुचित घटना को अंजाम दे सकते थे। अगर ऐसी घटना घटित होती, तो इससे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को ठेस पहुंचती

Continue reading on the app

  Sports

Rohit-Virat युग के बाद Team India का नया अवतार, Suryakumar Yadav ने बनाया अजेय रिकॉर्ड।

करीब दो साल पहले अमेरिका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने जो ऐतिहासिक सफर तय किया था, उसकी गूंज अब भी क्रिकेट जगत में सुनाई देती हैं। उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मुकाबला हारे बिना खिताब तक पहुंची थी और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में शानदार वापसी करते हुए दूसरी बार टी20 विश्व विजेता बनी।

बता दें कि उस जीत के तुरंत बाद कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उस समय यह सवाल उठ रहे थे कि इन दिग्गजों के बिना टीम का भविष्य कैसा रहेगा, लेकिन मौजूद जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव के कप्तान बनने के बाद टीम ने न सिर्फ इन आशंकाओं को खत्म किया बल्कि खुद को और मजबूत साबित किया है।

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत अब तक कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारा है, चाहे वह द्विपक्षीय रही हो या बहु-राष्ट्र टूर्नामेंट। इसी दमदार प्रदर्शन के चलते टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप में शीर्ष रैंकिंग के साथ उतरेगी और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

इस मौजूदा टीम संयोजन में किसी बड़ी कमजोरी की झलक नहीं दिखती है। ईशान किशन की हालिया वापसी ने टीम की बल्लेबाजी को और धार दी हैं, जो लगातार अपने आलोचकों को जवाब देने के इरादे से खेल रहे है।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि 2024 की विश्व कप जीत के बाद से यह टीम एक अलग ही स्तर पर पहुंच चुकी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया 4-1 की जीत इस बदलाव का साफ उदाहरण है।

हालांकि, टीम प्रबंधन के लिए चिंता का एक पहलू संजू सैमसन का खराब फॉर्म है। वे टीम के पहले पसंद के विकेटकीपर-बल्लेबाज और ओपनर रहे हैं, लेकिन मौजूदा लय में ईशान किशन उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में दावा मजबूत कर सकते है। दासगुप्ता का मानना है कि बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता टीम के लिए बड़ी समस्या नहीं हैं और संतुलन बनाए रखा जा सकता है।

कुल मिलाकर, मौजूदा फॉर्म और संयोजन को देखते हुए टीम इंडिया एक बार फिर टी20 विश्व कप में इतिहास दोहराने के बेहद करीब नजर आ रही है।
Thu, 05 Feb 2026 16:56:39 +0530

  Videos
See all

Sadhvi Prem Baisa: DNA जांच से खुलेगा साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का राज ! Rajasthan News VideoViral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T11:47:17+00:00

PM Modi Lok Sabha Speech Live Updates : लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण शुरू ! | India US Trade Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T11:38:51+00:00

PM Modi Rajyasabha Speech Live Updates : Rajyasabha में पीएम मोदी का भाषण शुरू! |India US Trade Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T11:45:06+00:00

PM Modi Live । PM Modi का ऐसा जवाब, Rahul Gandhi हो गए हैरान ! सदन में भयंकर हंगामा ! Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T11:44:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers