Responsive Scrollable Menu

नोबेल पुरस्कार की खोज में JNU प्रोफेसर का भी योगदान, सुनील कटेरिया की रिसर्च ने सालों बाद किया कमाल

जेएनयू के प्रोफेसर सुनील कटेरिया ने जर्मनी में पीएचडी के दौरान एक एकल-कोशिका वाले शैवाल में प्रकाश को महसूस करने वाले दो जीन की पहचान की थी। दो दशक से अधिक समय बाद यह खोज ऑप्टोजेनेटिक्स की वैज्ञानिक नींव का हिस्सा बन गई है।

Continue reading on the app

अमेजन-फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल आज से शुरू:जानें- कहां से क्या खरीदें, कैसे मैक्सिमम डिस्काउंट पाएं और हिडन चार्जेस से कैसे बचें

अमेजन की फेस्टिव सेल आज, गुरुवार से शुरू हो गई है। वहीं फ्लिपकार्ट की सेल का अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स को मिल रहा है। इसके बाद फ्लिपकार्ट की यह सेल कल, 9 अक्टूबर से सभी यूजर्स के लिए लाइव हो जाएगी। अमेजन-फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल में 80% तक का ऑफर और डिस्काउंट मिल सकता है। नवरात्रि से शुरू होकर धनतेरस और दिवाली तक चलने वाले इस फेस्टिव सीजन में ही देश में सबसे ज्यादा ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदारी होती है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नया फोन, टीवी, लैपटॉप या घर का सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हड़बड़ी में खरीदारी करने से पहले यह शॉपिंग गाइड जरूर पढ़ लें, ताकि आपका पैसा बचे और आप फर्जी ऑफर्स से भी बच सकें। 1. कहां से क्या खरीदें? (ऑनलाइन vs ऑफलाइन) सब कुछ ऑनलाइन खरीदना समझदारी नहीं है और न ही हर चीज के लिए बाजार जाना जरूरी है। अपनी लिस्ट को दो हिस्सों में बांटें… ऑनलाइन खरीदें (अमेजन-फ्लिपकार्ट से) ऑफलाइन खरीदें (लोकल मार्केट या दुकान से) 2. ज्यादा डिस्काउंट पाने के तरीके सेल में केवल 50% या 70% का बोर्ड देखकर खुश न हों, इन दो बातों से ज्यादा बचत करें… कार्ड + एक्सचेंज का डबल ऑफर जोड़ें मान लीजिए आप 20 हजार का फोन ले रहे हैं। पुराने फोन पर आपको 4 हजार का एक्सचेंज बोनस मिल गया। अब बाकी बचे 16 हजार रुपए पर SBI, ICICI या Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करें, तो 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और मिल जाएगा। यानी एक ही सामान पर दो-दो फायदे। No-Cost EMI का गणित समझें नो-कॉस्ट EMI में बैंक आपसे ब्याज तो माफ कर देता है। लेकिन ध्यान रहे, बैंक आपसे प्रोसेसिंग फीस और उस फीस पर 18% GST जरूर वसूलता है। इसलिए पेमेंट करने से पहले यह जरूर जोड़ लें कि कुल कितना एक्स्ट्रा पैसा जा रहा है। 3. फेक डिस्काउंट और हिडन चार्जेस से बचें सेल के दौरान कंपनियां कई तरह की चालें चलती हैं, इनसे ऐसे बचें… दाम बढ़ाकर 'डिस्काउंट' दिखाने का खेल कई बार कंपनियां सेल से 4-5 दिन पहले सामान की कीमत बढ़ा देती हैं और सेल वाले दिन उस पर भारी डिस्काउंट का टैग लगा देती हैं। कैसे बचें: गूगल पर प्राइस हिस्ट्री या कीपा जैसे फ्री टूल से चेक करें कि यह सामान पिछले 2-3 महीनों में कितने में बिक रहा था। नो रिटर्न और हिडन चार्जेस चेक करें सेल में सस्ते के चक्कर में यह देखना न भूलें कि सामान पर नो रिटर्न तो नहीं लिखा है। अगर ऐसा है, तो सामान पसंद न आने पर पैसे वापस नहीं मिलेंगे, केवल खराबी होने पर ही रिप्लेसमेंट मिलेगा। यह जानकारी 'Buy Now' बटन के ठीक नीचे लिखी होती है। पेमेंट करते वक्त बिल में पैकिंग चार्ज या डिलीवरी फीस जैसे छोटे-छोटे हिडन चार्जेस भी ध्यान से चेक कर लें। 4. धोखाधड़ी से सुरक्षा: ओपन बॉक्स डिलीवरी और अनबॉक्सिंग वीडियो सेल में गलत या डैमेज सामान मिलने की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इनसे बचने के लिए 2 बातें याद रखें… ओपन बॉक्स डिलीवरी जरूर चुनें: टीवी, फोन और लैपटॉप जैसे महंगे प्रोडक्ट्स मंगाते समय डिलीवरी बॉय के सामने ही बॉक्स खुलवाएं। प्रोडक्ट सही सलामत और असली दिखे, तभी उसे OTP दें। अनबॉक्सिंग वीडियो बनाएं: अगर ओपन बॉक्स डिलीवरी नहीं है, तो पैकेट खोलते समय बिना कट/पॉज किए मोबाइल से पूरा वीडियो रिकॉर्ड करें। अगर अंदर साबुन या डैमेज सामान निकला, तो यह वीडियो ही रिफंड का एकमात्र पक्का आधार बनेगा। 5. स्मार्ट शॉपिंग चेकलिस्ट: पेमेंट करने से ठीक पहले यह बातें चेक करें

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: साहिबजादा फरहान और सदाकत का तूफान, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा

PAK vs SL 1st T20I: पाकिस्तान ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान और युवा बल्लेबाज माज सदाकत ने कमाल की पारियां खेलीं. Sat, 10 Oct 2026 08:55:43 +0530

  Videos
See all

Dhruv Rathee Detained By Police News: यूट्यूबर ध्रुव राठी को उठा ले गई पुलिस | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T04:42:23+00:00

CJP Protest: CJP प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारी हिरासत में #DelhiProtest #CJP #Protest #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T04:44:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers