Aaj Ka Rashifal 08 October 2026: आज मकर राशि को नौकरी, कर्क राशि को कोर्ट केस में जीत मिलेगी, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 08 October 2026: आज यानी 8 अक्टूबर 2026 को गुरुवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी जातकों को नए अवसर मिलने वाले हैं. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. यह तिथि रात 10 बजकर 17 मिनट तक रहने वाली है. आज गुरुवार के दिन त्रयोदशी श्राद्ध के साथ-साथ गुरु प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है. नक्षत्रों की बात करें तो आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात 09:20 मिनट तक रहने वाला है और फिर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 8 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 08 October 2026)
1.मेष
मेष राशि के लोगों को आज के दिन पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. आज के दिन इनके रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज के दिन षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और आज चतुर्दिक लाभ होगा. व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी और माता-पिता का सुख मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं और भूमि, वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है.
सावधानी- कटू भाषा से परहेज करें
उपाय- लाल वस्तु का दान करें
ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का जप करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
लक मीटर-7
2.वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. आज के दिन परिवार में खुशहाली रहेगी और चतुर्दिक विकास हो सकता है. धन की स्थिति मजबूत रहेगी और प्रयासरत कार्यों में सफलता का योग बन रहा है. आज के दिन तीर्थाटन और देशाटन से लाभ मिलेगा. आज आपको परीक्षा में सफलता मिल सकती है.
सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर-7
ये भी पढ़ें- Navratri 2026: मां दुर्गा के 9 रूपों में कौन सबसे शक्तिशाली? जानें शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक की पूरी कहानी
3.मिथुन
आज मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन आय से अधिक खर्च हो सकता है. आज के दिन पूंजी निवेश करने से लाभ का योग बन रहा है. वहीं, आज के दिन आप लोगों का चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा तथा देश-विदेश की यात्रा का योग भी बन रहा है. आज के दिन करियर को लेकर समय उत्तम है. आज आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग
सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8
4.कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है. नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है और आज के दिन अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं और माता-पिता का सुख मिलेगा. साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है.
सावधानी- परिश्रम से पीछे न हटें
उपाय- सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9
5.सिंह
आज सिंह राशि के जातकों को रोग, चोट से बचने की जरूरत है. आज के दिन आप लोगों को नकारात्मक सोच से दूर रहना चाहिए. अपने माता-पिता का सम्मान करें और नए व्यापार में लाभ मिलेंगे. आज परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से धन लाभ हो सकता है.
सावधानी- नकारात्मक विचार से दूर रहें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक-5
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8
6.कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और बौद्धिक क्षमता से धन अर्जित कर सकते हैं. आज के दिन खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है और भूमि तथा भवन खरीद सकते हैं. संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-8
7.तुला
तुला राशि के लोगों को आज के दिन अपने मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलने वाली है. आज के दिन इन्हें रोजगार में लाभ मिल सकता है और आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज के दिन दूर देश की यात्रा होगी और विदेश से धन लाभ हो सकता है. भूमि, वाहन का सुख प्राप्त होगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे और नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
सावधानी- विवादों से दूर रहें
उपाय- शिवजी की पूजा करें
ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-7
8.वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को आज चौतरफा धन लाभ होगा. परिवार में मांगलिक कार्य होने का प्रबल योग बन रहा है. आज के दिन रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है. आज आपको अपने भाई-बहनों का सुख मिलेगा. व्यापारिक स्थिति मजबूत हो सकती है और विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग बन रहा है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8
9.धनु
धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आप लोगों को लेखन कार्यों से धन प्राप्ति का योग बन रहा है. आज के दिन प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होंगे. अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें.
नौकरी मिलने का प्रबल योग है
ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें
सावधानी- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-8
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-8
10.मकर
मकर राशि के जातकों को आज के दिन गुस्से में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज के दिन तेज गति में गाड़ी चलाने से परहेज करना चाहिए. आज के दिन माता-पिता की आज्ञा का पालन करें और नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. शुभ कार्य करने का योग बन रहा है और घर में नए मेहमान आ सकते हैं. रोग और शत्रु पराजित होंगे.
सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ
आज कुंभ राशि के लोगों को भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. अध्ययन में रुचि बढ़ेगी और कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने का प्रबल योग है. मन प्रसन्न रहेगा और मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करें
उपाय-बजरंग बाण का पाठ करें
ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक-7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर-7
12.मीन
मीन राशि के लोगों के आज कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज आप लोगों को साहित्य और संगीत से लाभ मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा. अपने छवि को लेकर सचेत रहें और बेवजह यात्रा करने से बचें. पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.
सावधानी- दूसरों की बातों पर ध्यान न दें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-9
ये भी पढ़ें- Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक दिखते हैं नवरात्रि के अलग रंग, जानें देशभर की अनोखी परंपराएं
संभल में भावुक कर देने वाली अंतिम यात्रा: 74 साल की मालकिन की अर्थी के पीछे चले दो पालतू हाथी परमा-मोहन, गम में छोड़ा खाना-पीना
UP News: जिसे मां की तरह स्नेह मिला, उसकी अंतिम विदाई में पालतू हाथी भी पीछे नहीं रहे. संभल के ब्यौरा गांव की 74 वर्षीय रामबेटी देवी की अर्थी जब अंतिम यात्रा पर निकली, तो परमा और मोहन भी परिवार के सदस्य बनकर साथ चल पड़े.
The post संभल में भावुक कर देने वाली अंतिम यात्रा: 74 साल की मालकिन की अर्थी के पीछे चले दो पालतू हाथी परमा-मोहन, गम में छोड़ा खाना-पीना appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








