Responsive Scrollable Menu

UP Assembly Election में जनता विकास और सुशासन चुनेगी, Pankaj Chaudhary का दावा

वाराणसी (उप्र), सात अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता गंगा वालों को चुनेगी और दंगा वालों को नकार देगी। उन्होंने चुनाव को विकास एवं सुशासन बनाम तुष्टीकरण का मुकाबला बताया। चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि वह गंगा वालों को चुनेगी, दंगा वालों को नहीं।

वह विकास और सुशासन चाहती है तुष्टीकरण नहीं। चौधरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के समापन समारोह में शामिल होने वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक निकाली गई सेवा यात्रा के प्रतिभागियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Continue reading on the app

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मुंबई के बुजुर्ग से 5.10 करोड़ की ठगी, दो आरोपी अरेस्ट

मुंबई, सात अक्टूबर शेयर बाजार में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के 87 वर्षीय एक सेवानिवृत्त अधिकारी से 5.10 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अशरफ आलम इमरान करमतअली और उसके साथी के रूप में हुई है, जिन्हें साइबर सेल (उत्तर क्षेत्रीय मंडल) के अधिकारियों ने उपनगरीय अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि मालाड निवासी शिकायतकर्ता को जुलाई में एक महिला का फोन आया था, जिसने उन्हें एक निजी कंपनी के नाम वाले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। इस ग्रुप पर नियमित रूप से शेयर संबंधी सुझाव और बाजार की जानकारियां साझा की जाती थीं। आकर्षक मुनाफे के लालच में आकर बुजुर्ग ने बताए गए बैंक खातों में 5.10 करोड़ रुपये अंतरित कर दिए।

ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल और उत्तर क्षेत्रीय मंडल साइबर सेल में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने बताया कि पैसों के लेन-देन के तकनीकी विश्लेषण के दौरान जांचकर्ताओं ने ठगी गई राशि के एक हिस्से का सुराग अंधेरी स्थित मोहम्मद अशरफ के खाते में पाया।

पूछताछ में पता चला कि अशरफ और उसके साथी ने मुख्य गिरोह को अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी और अपराध से अर्जित धन को मुख्य साजिशकर्ताओं तक पहुंचाने में मदद की। एक स्थानीय अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

Nana Patekar Death: ‘विराट कोहली के जल्दी आउट होने पर नाना पाटेकर नहीं खाते थे खाना’

Nana Patekar News: कोई अगर क्रिकेट को फॉलो करता है तो वो विराट कोहली को कैसे नहीं चाहेगा? नाना पाटेकर भी अलग नहीं थे. विराट कोहली उनके भी पसंदीदा क्रिकेटर थे. Thu, 08 Oct 2026 09:41:39 +0530

  Videos
See all

छत्तीसगढ़ में गूंजी सेवा ज्योति, CM साय ने जलाया मशाल | PM Modi 25 Years | Seva Jyoti Sankalp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T06:11:51+00:00

City Hall के बाहर Pro-Palestine प्रदर्शन, Free Palestine” और “Globalize the intifada” के नारे लगे #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T06:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers