पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है. कांग्रेस ने फैसला लिया है कि वो अकेले चुनाव लड़ेगी. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया. पार्टी के फैसले पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम आलाकमान के फैसले के साथ हैं.
बलूचिस्तान में सरकार बीएलए के लड़ाकों के सामने असहाय है. 2025 में बीएलए ने पाक आर्मी के 200 जवान मार दिए. इस साल की शुरुआत में ही ऑपरेशन हेरोफ के जरिए बीएलए ने फिर से अपना शक्ति प्रदर्शन किया. इधर, बलूचिस्तान में लगातार पिट रहे पाकिस्तान की सरकार को अब कश्मीर की याद आई है. कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के डिप्टी पीएम ने गीदड़भभकी दी है.
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शिवम ठाकुर का कहना है कि यह कोई सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी शाजिश के तहत हमला किया गया है. हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे. उनका इरादा उन्हें जान से मारने का था. Thu, 05 Feb 2026 21:44:04 +0530