Responsive Scrollable Menu

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और कोंडागांव में ओले गिरे:बिहार में 466 गांव बाढ़ की चपेट में, यूपी में 6 नदियां डेंजर लेवल से ऊपर बह रहीं

उत्तरप्रदेश में सरायन, कठना, छोटी सरयू, क्वानो, सई, रामगंगा नदियां उफान पर हैं। इससे सीतापुर, अंबेडकरनगर, गोंडा, लखनऊ और शाहजहांपुर जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, फैजुल्लागंज इलाके के 40 हजार मकानों में तीन-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। बिहार से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। लेकिन 6 जिलों के करीब 466 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सारण में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है। हालांकि, पटना में गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। दुर्ग और कोंडागांव में बारिश के साथ ओले भी गिरे। दुर्ग में एक निर्माणाधीन मकान के आसपास 2 बार बिजली गिरी। दूसरी बार बिजली गिरने से वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। उत्तराखंड में बुधवार को 8 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सारीगाड़ के पास लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया है। चमोली में भारी स्नोफाल से हेमकुंड साहिब धाम बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया है। राजस्थान में 12 अक्टूबर बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। वहीं, 11-12 अक्टूबर को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

खबर हटके- पहले आईफोन चुराया, फिर मैसेज कर पासवर्ड मांगा:इंसानों के शोर से चिड़िया ने बदली आवाज; गुजरात में ऑटो चलाता मिला नॉर्वे का मेयर

उत्तराखंड के देहरादून में एक चोर ने पहले आईफोन चुराया, फिर फोन मालिक की बहन को मैसेज कर पासवर्ड मांगने लगा। हिमालय में इंसानों के शोर के कारण चिड़िया भी अपनी आवाज बदलने लगी। गुजरात में नॉर्वे का एक मेयर ऑटो चलाता मिला। बिहार के एक लड़के ने कैंडी क्रश गेम में 22,222 लेवल पार कर रिकॉर्ड बनाया। वहीं, इंग्लैंड में एक शख्स ने कबाड़ से एक मूर्ति खरीदी, जो अब ₹1 करोड़ तक में बिक सकती है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ 400 रन वाला बनेगा टीम इंडिया का नया सेलेक्टर? दिग्गज क्रिकेटर के एक बयान से मची हलचल

अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद BCCI ने नए सेलेक्टर के लिए आवेदन मंगा दिए हैं. अभी तक किस किसने आवेदन किया है, ये सामने नहीं आया है. लेकिन एक X पोस्ट ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया. Thu, 08 Oct 2026 06:01:23 +0530

  Videos
See all

Nana Patekar Passes Away: अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, बॉलीवुड में पसरा सन्नाटा | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T02:44:17+00:00

Top News: देखें सुबह की सभी बड़ी खबरें | Delhi News | UP | Jammu | Hindi News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T02:41:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers