Responsive Scrollable Menu

पति की हिंदी सुनकर हैरान हुईं रश्मिका मंदाना:विजय देवरकोंडा ने कहा- ‘अनिवार्य कारण’, तो बोलीं- ‘बेबी, ये कहां से आ रहा है?’

पति विजय देवरकोंडा की हिंदी सुनकर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैरान रह गईं। एक इंटरव्यू के दौरान विजय ने ‘अनिवार्य कारण’ शब्द का इस्तेमाल किया तो यह सुनकर रश्मिका ने कहा कि ये कहां से आ रहा है। दरअसल, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में पत्रकार शुभंकर मिश्रा को इंटरव्यू दिया। इसमें दोनों ने हिंदी में बातचीत की। इस दौरान अपनी बात कहते हुए विजय ने ‘अनिवार्य कारण’ शब्द का इस्तेमाल किया। विजय के हिंदी के शब्द सुनकर रश्मिका हैरान रह गईं और बोलीं, “अनिवार्य कारण... माय गॉड, बेबी! ये कहां से आ रहा है?” इस पर विजय ने जवाब दिया कि यह उनकी हिंदी क्लास और CBSE में पहली से दसवीं तक की पढ़ाई से आ रहा है। विजय की बात सुनकर रश्मिका ने कहा, “ओह माय गॉड, ये कितने साल पहले की बात है?” विजय ने आगे बताया कि उनके अंदर से अचानक यह शब्द निकल आया। इस पर रश्मिका हंसते हुए बोलीं कि यह तो उनके अंदर से ओवरफ्लो हो रहा है और उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा कि यह कहां से आ रहा है। भाषा की ट्रोलिंग पर रश्मिका मंदाना ने जवाब दिया था गौरतलब है कि रश्मिका ने हाल ही में अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान अपने एक्सेंट और भाषा को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर बात की थी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह किसी एक भाषा में ही माहिर नहीं हैं। उनका करियर अलग-अलग भाषाओं और किरदारों के हिसाब से खुद को ढालने का रहा है। रश्मिका ने बताया था कि वह कोडवा हैं और कोडवा तक्क उनकी मातृभाषा है। उन्होंने कहा कि वह सभी भाषाओं को अपनी भाषा मानती हैं। एक्सेंट को लेकर ट्रोलिंग पर उन्होंने कहा कि अब उन्हें लोगों की राय सुनने की आदत हो गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… रश्मिका ने बताया- विजय ने बढ़ाया कॉन्फिडेंस रश्मिका और विजय जल्द ही फिल्म ‘रणबाली’ में साथ नजर आएंगे। राहुल सांक्रित्यायन के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा फिल्म 16 अक्टूबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। ‘रणबाली’ शादी के बाद रश्मिका और विजय की पहली फिल्म है, जिसमें दोनों साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। सुधीर श्रीनिवासन को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि ‘गीता गोविंदम’ के दौरान विजय ने उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। रश्मिका ने कहा कि उनकी पर्सनैलिटी नहीं बदली है। वह दया में विश्वास करती हैं, चाहती हैं कि सब खुश रहें, और अपने काम से जो हासिल किया है उसे बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले बहुत अंडरकॉन्फिडेंट थीं और किसी से बात करने या आई कॉन्टैक्ट करने से भी बचती थीं। उन्होंने बताया कि "गीता गोविंदम" में विजय को देखकर वह उनके कॉन्फिडेंस से इम्प्रेस हुईं। रश्मिका के मुताबिक, उन्हें लगा कि अगर वह विजय के कॉन्फिडेंस के साथ बोल और बिहेव कर पातीं, तो वह अपनी जिंदगी में उस लेवल तक पहुंचना चाहेंगी। रश्मिका ने बताया कि विजय उनसे कहते थे, “तुम जितना खुद को समझती हो, उससे कहीं ज्यादा करने में सक्षम हो।” उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा करने में परेशानी होती है, लेकिन विजय की यह बात उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती रही है। रश्मिका ने कहा कि आज भी वह विजय से अफर्मेशन मांगती हैं और उन्हें अपनी बात सुनने की जरूरत महसूस होती है। उन्होंने कहा कि वह इस चीज को बदलना नहीं चाहतीं और उन्हें नहीं लगता कि यह बदलेगी। रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर के पास आईटीसी मेमेंटोस रिजॉर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से दो समारोहों में शादी की। इसके बाद दोनों ने 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में स्टार-स्टडेड वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित किया था।

Continue reading on the app

‘मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी:‘दस का दम’ का नहीं करना चाहते थे सलमान , पिता सलीम खान की सलाह से बदला फैसला

सलमान खान ने बताया कि नेगेटिविटी के दौर में वह ‘दस का दम’ होस्ट करने को लेकर झिझक रहे थे। जिसके बाद उनके पिता सलीम खान ने उन्हें खुद पर भरोसा रखने की सलाह दी थी। सलमान ने यह बात शनिवार को टीवी शो ‘बिग बॉस’ में कही। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को अपनी असली पर्सनैलिटी छिपाने और टकराव से बचने पर फटकार लगाई। सलमान ने कहा कि कंटेस्टेंट्स इसलिए खुलकर नहीं खेल रहे थे, क्योंकि उन्हें डर था कि वह वीकेंड पर डांटेंगे। उन्होंने कहा कि अगर गेम में कंटेंट नहीं होगा, तो वह क्या कहेंगे। सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से बिना डरे अपनी बात रखने और खुलकर खेलने को कहा। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते कई कंटेस्टेंट्स काफी दबकर खेलते दिखे। इसके बाद सलमान ने अपनी जिंदगी का उदाहरण दिया। सलमान ने बताया कि उस वक्त उनके खिलाफ कोर्ट केस, रिलेशनशिप और फिल्मों से जुड़ी कई खबरें मीडिया में चल रही थीं। उन्होंने कहा कि अखबारों से लेकर टीवी चैनलों तक हर जगह उनके बारे में नकारात्मक बातें हो रही थीं। ऐसे में जब उन्हें ‘दस का दम’ ऑफर हुआ, तो उन्होंने पहले इसे करने से इनकार करने का मन बना लिया था। सलमान ने पिता से शो को लेकर सलाह ली थी सलमान के मुताबिक, उन्होंने अपने पिता सलीम खान से पूछा कि उन्हें यह शो करना चाहिए या नहीं। सलीम खान ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपनी पर्सनैलिटी, सोच, दिल और परवरिश पर भरोसा है। सलमान के ‘हां’ कहने पर उनके पिता ने उन्हें शो करने और खुद को उसी तरह पेश करने की सलाह दी। सलमान ने कहा कि उन्होंने ‘दस का दम’ में किसी किरदार को निभाने के बजाय खुद को वास्तविक रूप में पेश किया। उनके मुताबिक, इस शो के जरिए दर्शकों ने पहली बार उन्हें सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में जाना। उन्होंने कहा कि लोग ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी फिल्मों को भूलकर ‘दस का दम’ के जरिए उन्हें एक अलग नजरिए से देखने लगे। सलमान ने कहा कि शो में दर्शकों ने एक्टर नहीं, बल्कि ‘एक इंसान’ देखा और यही उनके लिए सबसे अहम बदलाव था। ऐसा था ‘दस का दम’ का फॉर्मेट ‘दस का दम’ पहली बार 2008 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। इसी साल सलमान ने शो के होस्ट की जिम्मेदारी संभाली थी। शो का फॉर्मेट मुश्किल था। इसमें दो कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के सामने होते थे। सही अनुमान लगाने वाला कंटेस्टेंट जीतता था। यह शो अमेरिका के गेम शो ‘पावर ऑफ 10’ से प्रेरित था। अब तक इसके कुल तीन सीजन (2008, 2009 और 2018) प्रसारित हो चुके हैं और इन तीनों ही सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया है। ‘दस का दम’ के बाद साल 2010 (सीजन 4) में सलमान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की कमान संभाली। तब से लेकर आज (2026 में सीजन 20) तक, वह इस शो के चेहरा बने हुए हैं। बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन इस बीच, पिछले हफ्ते बिग बॉस 20 में गेम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सलमान कंटेस्टेंट्स को फटकारते और किसी एक को घर से बाहर करते, उससे पहले ही बिग बॉस ने मिड-वीक एविक्शन की घोषणा कर दी। इसके बाद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया। …………….. सलमान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें सलमान खान की मातृभूमि को सरकार से NOC:CBFC की मंजूरी बाकी, भारत-चीन रिश्तों को ध्यान में रखकर फिल्म में हुए कई बदलाव, जानिए क्यों अटकी फिल्म सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को सरकार से NOC मिल गई है। अब फिल्म को CBFC की मंजूरी का इंतजार है। भारत-चीन के बीच 2020 में हुए टकराव पर बनी इस फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी देश के सम्मान को ठेस न पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय (IB Ministry) को मेकर्स के दिए ‘मातृभूमि’ के नए वर्जन से कोई आपत्ति नहीं है।इसके बाद इस वॉर-ड्रामा फिल्म को NOC दे दी गई है। NOC मिलने के बाद फिल्म इस साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

शाहिद अफरीदी स्टाइल में गरजे फरहान, रावलपिंडी टी20 में श्रीलंका को रौंदकर पाकिस्तान की धमाकेदार शुरुआत

Pakistan beat Sri Lanka: रावलपिंडी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए, जिसमें लाहिरू उदारा ने शानदार 91 रनों की पारी खेली. जवाब में कप्तान साहिबजादा फरहान की नाबाद 53 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी और माज सदाकत के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. डेब्यूटेंट मोहम्मद इमरान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके. Fri, 9 Oct 2026 23:36:51 +0530

  Videos
See all

चार छात्रों को टक्कर मारकर फरार हुई कार #indore #caraccident #bikeaccident #shorts #cctv #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:45:28+00:00

Can 'Pain' Influence AI Behaviour? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers