Responsive Scrollable Menu

एशियाड की क्लोजिंग सेरेमनी में नीरू ढांडा ने तिरंगा थामा:सऊदी अरब के घुड़सवार ने जीता आखिरी गोल्ड, देखिए फाइनल मेडल टैली

एशियन गेम्स 2026 का समापन हो गया है। रविवार को जापान के नागोया सिटी स्थित मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी हुई। इसमें भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने तिरंगा थामा। इससे पहले सऊदी अरब के घुड़सवार हमद अलदुहामी ने गेम्स का आखिरी गोल्ड मेडल जीता। अब अगला एशियन गेम्स 2030 में कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। क्लोजिंग सेरेमनी के 3 फोटो एशियन गेम्स 2026 की फाइनल मेडल टैली सऊदी अरब के घुड़सवार ने जीता आखिरी गोल्ड एशियन गेम्स 2026 का आखिरी गोल्ड मेडल सऊदी अरब के घुड़सवार हमद अलदुहामी ने जीता। वे घुड़सवारी के शो जम्पिंग इवेंट में चैंपियन बने। उन्हीं के देश के अब्दुलरहमान बदर एम अलराजही को सिल्वर और कतर के मोहम्मद बासेम को ब्रॉन्ज मिला। थाईलैंड के एथलीट और चीन की तैराक को MVP अवॉर्ड थाईलैंड के एथलीट बूनसोन पुरिपोल और चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड दिया। बूनसोन ने पुरुषों की 100 मीटर रेस में सेमीफाइनल में 9.91 सेकंड का गेम्स रिकॉर्ड बनाया। फाइनल में उन्होंने 9.90 सेकंड के समय के साथ गोल्ड जीता। फिर 200 मीटर के सेमीफाइनल में 20.10 सेकंड का गेम्स रिकॉर्ड बनाया। फाइनल में 19.88 सेकंड के साथ गोल्ड जीता। उनका समय एशियन रिकॉर्ड की बराबरी वाला रहा। यू जिदी ने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई में 2:05.08 के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में 2:06.10 का एशियन रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में 4:28.56 के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। यू जिदी ने 13 साल की उम्र में तीनों इवेंट में गोल्ड जीते। वे एशियन गेम्स के इतिहास की सबसे कम उम्र की MVP बनीं। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 24 साल बाद लड़कों से आगे हुई भारत की लड़कियां:एशियन गेम्स में 4 गोल्ड ज्यादा जीते एशियन गेम्स 2026 में भारत का अभियान पूरा हो चुका है। आखिरी दिन घुड़सवारी के दो गोल्ड मेडल इवेंट हैं लेकिन इनमें कोई भारतीय खिलाड़ी शिरकत नहीं कर रहा है। भारत ने जापान के आइची-नागोया में 21 गोल्ड सहित कुल 85 मेडल जीते हैं। पूरी खबर…

Continue reading on the app

15 पैसे से 180 रुपये तक... दुकान खुलने से पहले पहुंचते हैं ग्राहक, गाजियाबाद में मशहूर है अरुण का पान

गाजियाबाद के कविनगर में 46 साल पुरानी अरुण पान दुकान आज भी ग्राहकों के बीच खास पहचान रखती है. 1980 में सड़क किनारे 15 पैसे का पान बेचने से शुरू हुआ यह सफर अब ऐसा है कि दुकान खुलने से पहले ही ग्राहक यहां पहुंच जाते हैं. यहां देसी से लेकर बनारसी और स्पेशल मीठे पान तक कई विकल्प मिलते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Leslie Hylton: टेस्ट क्रिकेटर से बना कातिल, जानिए पत्नी को 7 गोलियां मारने वाले इस खिलाड़ी की खौफनाक कहानी

वेस्टइंडीज के टेस्ट क्रिकेटर लेस्ली हिल्टन की कहानी क्रिकेट इतिहास में सबसे दुखद है. जानें कैसे एक खिलाड़ी की ज़िंदगी हत्या के आरोप और मौत की सजा तक पहुंची.

The post Leslie Hylton: टेस्ट क्रिकेटर से बना कातिल, जानिए पत्नी को 7 गोलियां मारने वाले इस खिलाड़ी की खौफनाक कहानी appeared first on Prabhat Khabar.

Fri, 09 Oct 2026 00:40:00

  Videos
See all

Gyanesh Kumar Breaking News | ज्ञानेश कुमार पर सुबह-सुबह आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप! Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T01:00:27+00:00

Russia Virus Breaking News: Corona से भी खतरनाक Russian Virus? भारत में मचा हड़कंप! | Russia Virus #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T01:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers