तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान
नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस यामी गौतम ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ न करने की अपील की है। रविवार को अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट में यामी ने लिखा कि उनकी पब्लिक अपीयरेंस की तस्वीरों को बदलने या सुधारने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल न किया जाए। उनका यह बयान सेलेब्रिटीज के AI जनरेटेड डीपफेक और आपत्तिजनक कंटेंट पर बढ़ते विवादों के बीच आया है। इससे पहले समांथा रुथ प्रभु और जान्हवी कपूर से जुड़े डीपफेक मामलों पर हाईकोर्ट और फिल्मी सितारों की सख्त प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं। यामी गौतम का बयान यामी ने लिखा “मीडिया से एक विनम्र अनुरोध। कृपया सार्वजनिक कार्यक्रमों में ली गई मेरी तस्वीरों को AI के जरिए बदलने या बेहतर बनाने से बचें। कृपया तस्वीरों का इस्तेमाल उनके मूल रूप में ही करें। किसी व्यक्ति की तस्वीर या रूप-रंग में AI का इस्तेमाल करके बदलाव या हेर-फेर उनकी जानकारी और सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए। मेरे अनुरोध का सम्मान करने के लिए पहले से ही धन्यवाद!” समांथा के हक में बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश अभिनेत्रियों की तस्वीरों और पहचान के गलत इस्तेमाल का मुद्दा लगातार बड़ा होता जा रहा है। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया था कि वे एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत हटाएं। इसमें AI से बने डीपफेक और बिना इजाजत उनका नाम और चेहरा इस्तेमाल करके बनाए गए विज्ञापन शामिल थे। कोर्ट ने माना कि बिना अनुमति किसी सेलेब्रिटी की पहचान का व्यापारिक इस्तेमाल सही नहीं है। जान्हवी कपूर के गाने पर बना आपत्तिजनक डीपफेक हाल ही में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' के गाने 'चुट्टमल्ले' का एक एडिटेड डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में जान्हवी कपूर के चेहरे को AI से बदलकर आपत्तिजनक रूप में दिखाया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद जूनियर एनटीआर ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने लिखा कि ‘चुट्टामल्ले’ के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। मामले के तूल पकड़ने पर उस वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया। विजय देवरकोंडा ने वीडियो पर नाराजगी जताई विजय देवरकोंडा ने ‘चुट्टामल्ले’ के डीपफेक वीडियो पर नाराजगी जताते हुए इसे बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि लोग एक-दूसरे को नीचा दिखाने के प्रति इतने असंवेदनशील कैसे हो गए हैं। विजय ने कहा कि AI का इस्तेमाल लोगों की नौकरी जाने की चिंता के बीच इस तरह की बकवास के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह के डीपफेक को डिजिटल रूप से यौन उत्पीड़न के बराबर बताया और कहा कि कानून को ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए। चिरंजीवी बोले- आज किसी और के साथ हुआ, कल हमारे साथ होगा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी AI के गलत इस्तेमाल की निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने ऐसे कंटेंट को क्रूर, शर्मनाक और पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक महिला या फिल्म से जुड़ा मामला नहीं है। आज किसी और के साथ हुआ है, कल यह आपके, मेरे या किसी जानने वाले के साथ भी हो सकता है। चिरंजीवी ने कहा कि ऐसे वीडियो बनाने और जानबूझकर उन्हें फैलाने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसे मजाक या मनोरंजन मानने से भी इनकार किया। उन्होंने तेलुगु फिल्म चैंबर, प्रोड्यूसर्स काउंसिल और इंडस्ट्री संस्थाओं के साथ मिलकर एक कमेटी और सपोर्ट सेल बनाने की बात कही। यह टीम साइबर क्राइम अधिकारियों के साथ काम करेगी। उन्होंने लोगों से वीडियो को देखने, डाउनलोड करने या शेयर करने के बजाय संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर क्राइम अधिकारियों को रिपोर्ट करने की अपील की। कई सेलेब्स के AI-जनरेटेड पोस्ट बने हैं गौरतलब है कि कई सेलिब्रिटी एआई-जनरेटेड कंटेंट का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित जैसे नाम शामिल हैं। मई 2026 में फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई थीं। रुक्मिणी ने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर कर लिखा था, “मेरी टीम और मैंने सोशल मीडिया पर कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें देखी हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो मेरी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और बनाई गई हैं। इस तरह की एडिटेड तस्वीरें बनाना और फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है। यह किसी की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन भी है।” उन्होंने आगे लिखा था, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू की जा रही है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें और न ही उसे बढ़ावा दें।” मई 2026 में ही माधुरी दीक्षित का एक रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसे बाद में फैक्ट चेक और ट्विटर (X) के कम्युनिटी नोट द्वारा एआई-जनरेटेड और पूरी तरह नकली घोषित किया गया। नवंबर 2023 में रश्मिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह काले रंग के कपड़ों में एक लिफ्ट के अंदर जाती हुई दिख रही थीं। यह वीडियो पूरी तरह फेक था। मूल वीडियो ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का था। AI डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके जारा के चेहरे की जगह रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। जनवरी 2024 में नोरा फतेही का भी एक फेक वीडियो सामने आया था जिसमें एक क्लोदिंग ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिए उनके चेहरे और आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर इसके फर्जी होने की पुष्टि की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
'खेसारी को मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी':काजल राघवानी बोलीं- मैं पहली लड़की नहीं जिसे शादीशुदा मर्द से प्यार हुआ
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी के अफेयर और ब्रेकअप के किस्से आम हैं। ब्रेकअप के बाद भी काजल राघवानी खेसारी लाल को भूला नहीं पाईं हैं। अब अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के हालिया एपिसोड में काजल ने मनीष कश्यप के साथ बातचीत के दौरान खेसारी लाल के साथ अपने करीब पांच साल पुराने रिश्ते और उससे मिली सीख के बारे में बात की। खेसारी के साथ काम को बताया सबसे अच्छा अनुभव शो के बेसमेंट में मनीष कश्यप ने काजल से पूछा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें किस अभिनेता के साथ काम करना सबसे अच्छा लगा। इस पर काजल ने बिना किसी झिझक के खेसारी लाल यादव का नाम लिया। ‘साथ काम करते-करते आकर्षण हुआ और प्यार हो गया’ इसके बाद मनीष ने काजल से सीधे सवाल किया कि जब खेसारी पहले से शादीशुदा थे, तो उन्हें उनसे प्यार कैसे हुआ? इस पर काजल ने कहा कि वह पहली लड़की नहीं हैं, जिसे किसी शादीशुदा व्यक्ति से प्यार हुआ हो। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियां सामने आईं, दोनों साथ काम कर रहे थे, इसी दौरान आकर्षण हुआ और फिर प्यार हो गया। काजल बोली- कोई फ्री में 5 साल रहता है क्या? मनीष ने आगे पूछा कि क्या खेसारी की तरफ से भी प्यार था? काजल ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि 'फालतू का कोई फ्री में 5 साल रहता है क्या? मेरे जैसी मिलेगी नहीं उनको प्यार करने वाली।' काजल ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि खेसारी उन्हें जीवनभर याद करेंगे और शायद आज भी याद करते होंगे। काजल का खुलासा- जिससे प्यार किया, उसी ने की मारपीट इससे पहले शो के में काजल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में एक बेहद दर्दनाक दौर का खुलासा किया था। साथी कंटेस्टेंट अनीश भगत से बातचीत के दौरान काजल ने बताया कि जिस व्यक्ति से उन्होंने प्यार किया था, उसी ने उनके साथ मारपीट की थी। इस घटना को याद करते हुए अभिनेत्री भावुक होकर रो पड़ीं थी। बाल खींचने की घटना याद कर रो पड़ीं काजल काजल ने बताया था कि मारपीट के दौरान उनके बाल इतनी बुरी तरह खींचे गए कि बाद में हाथ लगाने पर बाल उनके हाथ में आने लगे। उन्होंने कहा कि उस समय शरीर पर लगी चोटों से ज्यादा उन्हें अपने बाल टूटने का दर्द महसूस हुआ। यह बताते हुए काजल भावुक हो गईं और रोने लगीं थी। उन्होंने कहा कि उस घटना का असर आज भी उनके मन पर है। अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि जिंदगी में बहुत कुछ झेलने के बाद अब उनके लिए किसी पर आसानी से भरोसा करना मुश्किल हो गया है। पुराना रिश्ता फिर बना चर्चा का विषय काजल और खेसारी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और इसी दौरान उनके रिश्ते की खबरें भी सामने आती रहीं। रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों का नाम कई बार साथ जोड़ा गया। काजल को इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। ‘राइज एंड फॉल 2’ में काजल इससे पहले भी अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों से जुड़े अनुभव साझा कर चुकी हैं। हाल के एपिसोड में उन्होंने एक पुराने रिश्ते में कथित हिंसा और मानसिक परेशानी का भी जिक्र किया, हालांकि उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया। अब खेसारी लाल के साथ अपने पांच साल पुराने रिश्ते पर काजल की बेबाक टिप्पणी ने एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री के इस चर्चित रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है। ब्रेकअप के बाद भी खेसारी को भूली नहीं हैं काजल ब्रेकअप के बाद भी काजल राघवानी खेसारी लाल को भूला नहीं पाईं हैं। इसका खुलासा एक रियालिटी शो में हुआ, जहां उन्होंने कहा कि शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं। आज भी मेरे दिल में हैं। दरअसल, काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का हिस्सा हैं। शो की शुरुआत हो चुकी है और इसके दो एपिसोड भी स्ट्रीम किए जा चुके हैं। इसी के प्रीमियम में काजल ने अपने दिल की बात शेयर की। ग्रांड प्रीमियम में बोलीं- दिल में आज भी खेसारी यादव हैं 26 सितंबर को 'राइज एंड फॉल 2' का ग्रांड प्रीमियर था, जिसमें 15 कंटेस्टेंट्स की, एक के एक धमाकेदार एंट्री हुई। भोजपुरी इंडस्ट्री से काजल राघवानी हैं। बिहार से यूट्बर मनीष कश्यप और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा हैं। साथ ही टीवी इंडस्ट्री के बड़े सितारे, पूर्व बीजेपी नेता शाहजाद पूनावाला, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी इस शो में है। इसी बीच जब काजल ने अपनी ग्रांड एंट्री की तो उन्होंने खेसारी लाल का बिना नाम लिए उनसे अपने प्यार और फीलिंग्स को एक्सेप्ट किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लाइफ में बड़े धोखे मिले। वीरेंद्र सहवाग ने धोखे पर किया सवाल काजल राघवानी की एंट्री के बाद 'राइज एंड फॉल 2' के होस्ट और भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग उनसे सवाल जवाब करते हैं। बहुत धोखे मिले हैं, काजल के इस बयान पर सहवाग कहते हैं, ‘एक बात पूछना चाहूंगा कि जो आपका वीडियो हमने देखा था कि आप धोखा खाने में माहिर हैं।’ काजल बोलीं- 'आज भी मेरे दिल में हैं' जवाब में भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी कहती हैं, 'जिसके भी बारे में हम लोग बोल रहे हैं कि मैंने धोखा खाया है तो शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं। आज भी मेरे दिल में हैं।' हालांकि, काजल के साथ एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस बात पर हैरान नजर आती हैं और पूछती हैं, 'तुमको अभी भी वो धोखेबाज वापस चाहिए?' इस पर काजल जवाब देती हैं, 'मैंने बहुत प्यार किया है उससे।' इस पर वो हंसने लगती हैं और स्वरा कहती हैं, बहन तुझसे बात करनी पड़ेगी। खेसारी ने कहा था- मर्द को प्यार नहीं आदत हो जाती है भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने 4 महीने पहले एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान काजल राघवानी का जिक्र भी आया था। जिसपर उन्होंने कहा, “उस वक्त वो मेरे लिए सही थीं तो आज भी सही हैं। इंसान को प्यार हो जाता है। मैं तो ये कहूंगा कि मर्द को प्यार नहीं आदत हो जाती है।” काजल राघवानी के साथ काम करने पर क्या कहा ? भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने हाल ही में कहा था कि वह फिर से खेसारी के साथ काम करना चाहती हूं। इस पर खेसारी ने कहा कि उनकी अपनी विचारधारा हो सकती है। मैं इतना बड़ा नहीं हूं कि किसी कलाकार को मना कर दूं। अगर अच्छा काम होगा तो जरूर साथ काम करेंगे। अब जानिए काजल राघवानी और खेसारी के बीच का विवाद भोजपुरी में खेसारी और काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब इंटरटेन किया। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले काजल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वो मुकर गए। वहीं, खेसारी का तर्क था कि काजल के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले वही थे। ------ इसे भी पढ़िए तेजप्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा:एक्ट्रेस बोलीं- लालूजी से मुझे मिलवाइगा, तेजप्रताप ने कहा जरूर, फिर राधे-राधे के नारे लगाए भोजपुरी बवाल' में अपने अंदाज और बातों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब तेज प्रताप यादव राइज एंड फॉल सीजन 2 में नजर आ रहे हैं। इस शो का एक क्लीप तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लीप में स्वारा भास्कर तेजप्रताप से कह रही हैं कि आप मुझे एक बार लालूजी से मिलवाइएगा। इस पर तेजप्रताप उनसे से वादा करते हैं कि पक्का मिलवाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

