Sweet Recipe: घर पर आसानी से बनाएं हलवाई जैसी खस्ता Laung Lata, नोट करें स्टेप बाई स्टेप Recipe
घर पर कोई खास इवेंट हो या कोई मेहमान आने वाले हों, या कोई खास मौका हो, इस दौरान कुछ मीठा खाने को न हो, ये कैसे हो सकता है। आमतौर पर लोग इन मौकों पर मार्केट में मिलने वाली मिठाई खरीदकर लाते हैं। तो वहीं कुछ लोग घर पर मिठाई बनाना पसंद करते हैं। घर पर लोग लड्डू, मालपुआ या फिर लौंगलता बनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनको बनाने में ज्यादा झंझट नहीं करना पड़ता है और यह आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं। हालांकि कुछ लोगों को लौंग लता बनाना मुश्किल लगता है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लौंगलता बनाने की एकदम आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
सामग्री
मेवे-1/2 कटोरी कटे हुए
खोया-25 ग्राम
मैदा- 50 ग्राम
नारियल पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
खसखस-1/2 छोटा चम्मच
इलायची-1-2
लौंग-5-6 साबुत
गुलाब जल-1 छोटा चम्मच
घी-200 ग्राम
चीनी-100 ग्राम
ऐसे बनाएं लौंगलता
इसको बनाने के लिए पहले मैदे को बारीक छन्नी से छानकर एक बड़ी थाली में निकाल लें। फिर एक बड़ी थाली या कटोरे में निकालें और इसमें एक छोटा चम्मच घी डालें। अब दोनों हाथों से रगड़कर इसको अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें और दूसरी तरफ पैन में खोया डालकर स्लो आंच में सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें खसखस, नारियल, इलायची पाउडर और मेवे डालकर अच्छे से मिक्स करें।
एक पैन में चीनी और एक कप पानी डालकर चाशनी बनने के लिए रख दें। जब चाशनी तैयार हो जाए, तो इसमें गुलाबजल मिलाएं और गैस के फ्लेम को बंद कर दें।
अब तैयार किए गए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और इनको रोटी की तरह बेलें। फिर 1 बड़ा चम्मच स्टफिंग लेकर रोटी पर डालें और चारों ओर से रोटी को बंद कर दें। इसके ऊपर से लौंग लगा दें।
एक कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जब घी गर्म हो जाए, तो इसमें लौंगलता डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसको 15 से 20 मिनट के लिए चाशनी में भिगोएं।
कुछ देर बाद लौंगलता बनकर तैयार हो जाएगा और इसको सर्व करें। आप इसको बनाकर फ्रिज में भी स्टोर कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
मैदे में घी मिलाने के बाद आटे को न तो बहुत ज्यादा सख्त और न बहुत ज्यादा नरम गूंथना चाहिए।
स्टफिंग भरने के बाद किनारों को पानी या मैदे के घोले से अच्छे से चिपकाएं।
ऊपर से साबुत लौंग लगाने के दौरान ध्यान रखें कि वह स्टफिंग के अंदर तक जाए।
हमेशा लौंगलता को धीमी या फिर मीडियम आंच पर तलना चाहिए।
एक तार की चाशनी हो और हल्की गर्म होनी चाहिए।
खाना बनाने से पहले ये 3 काम कर लें, आधा काम अपने आप आसान हो जाएगा
किचन में महिलाओं को सबसे ज्यादा समय खाना बनाने में नहीं, बल्कि उसकी तैयारी में लगता है। प्याज काटना, लहसुन छीलना, आटा गूंथना, मसाले ढूंढना और बर्तन बदलना जैसी चीजों में काफी समय निकल जाता है। इसलिए, अक्सर जब समय कम होता है या महिला थकी महसूस करती है तो बाहर से खान ऑर्डर कर लेती है। लेकिन अगर आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स आजमाएं तो आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी।
अगर आप चाहती हैं कि रोज की रसोई थोड़ी जल्दी और कम भागदौड़ में निपटे, तो खाना बनाने से पहले ये 3 आसान लेकिन सच में काम आने वाले हैक्स आजमाकर देखें-
इसे भी पढ़ें: भूल जाएंगे बाजार का रोल, जब घर पर बनाएंगे यह चटपटा और क्रिस्पी Soya Tikki Wrap!
एक दिन पहले ही करें प्लॉन
यह एक आसान हैक है, लेकिन आपके बेहद काम आ सकता है। अमूमन महिला लंच टाइम पर ही सोचती हैं कि आज क्या बनाया जाए। ऐसे में काफी समय सोचने में ही निकल जाता है और फिर उस खाने की तैयारी काफी समय ले लेती है। इसलिए रात को सोने से पहले ही प्लॉन कर लें कि कल तीनों मील में क्या बनेगा। इससे आपका किचन में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है। मसलन, कल आपको छोले बनाने हैं तो आप रात में ही उन्हें भिगो सकती हैं और सुबह उठते ही उसे उबालने रख दें। जब तक छोले उबलेंगे, तब तक आप बच्चों को तैयार कर सकती हैं या घर के बाकी काम कर सकती हैं।
मील प्रेप को दें प्राथमिकता
भारतीय घरो में मील प्रेप को बहुत अधिक प्राथमिकता नहीं दी जाती है। लेकिन यह एक ऐसा हैक है, जिसकी मदद से आप पूरे सप्ताह किचन में लगने वाले समय को बचा सकती हैं। अगर आप संडे में ही प्याज टमाटर की ग्रेवी बनाकर फ्रीजर में रख देती हैं तो आपको सप्ताह के बीच में बार-बार चॉपिंग में समय नहीं लगाना पड़ेगा और खाना भी बस पांच मिनट में बन जाएगा।
गैस पर एक चीज पक रही हो तो दूसरी तैयारी वहीं करें
कभी भी किचन में खाली खड़े होकर किसी चीज के पकने का इंतजार न करें। दाल कुकर में लगी है तो उसी दौरान सब्जी काट लें। चावल पक रहे हैं तो रोटी का आटा तैयार कर लें। सब्जी में मसाला भुन रहा है तो सलाद या रायते की तैयारी कर लें। बस ध्यान रखें कि गैस पर रखी चीज को छोड़कर ऐसा काम न करें जिसमें आपका ध्यान पूरी तरह दूसरी तरफ चला जाए। इससे एक ही समय में दो काम आगे बढ़ेंगे और खाना तैयार होने में कुल समय कम लगेगा।
- मिताली जैन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







