Responsive Scrollable Menu

घर पर बनाएं Restaurant Style Soya Tandoori Malai, नोट करें आसान Recipe

हम सभी को रेस्टोरेंट फूड्स काफी पसंद होता है। रोजाना बाहर का खाना भी ठीक नहीं होता है। लेकिन कई बार कुछ न कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का हमेशा मन करता ही रहता है। अगर आप कुकिंग का शौक रखते हैं, तो आप घर पर ही स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं। जब वीकेंड के समय बाहर का खाना खाने का मन करे, तो आप घर पर ही सोया तंदूरी मलाई की रेसिपी बना सकती है। इसे बनाना काफी आसान है। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

सोया तंदूरी मलाई के लिए सामग्री

-सोया चंक्स - 2 कप
-शिमला मिर्च - 1 बड़े टुकड़ों में कटी हुई
-प्याज - 1 बड़े टुकड़ों में कटा हुआ
-अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
-गाढ़ा दही / ग्रीक योगर्ट - 1/2 कप
-फ्रेश क्रीम / मलाई - 4 बड़े चम्मच
-कसूरी मेथी - 1 बड़ा चम्मच
-घी - 2 बड़े चम्मच
-कोयला धुंआ देने के लिए - 1 छोटा टुकड़ा
-मसाले हल्दी
-धनिया पाउडर
-गरम मसाला
-काली मिर्च पाउडर
-नमक स्वादानुसार

सोया तंदूरी मलाई कैसे बनाएं?

- इसे बनाने के लिए आप एक बड़े बर्तन में 3-4 गिलास पानी को तेज उबाल आने तक गर्म करें। पानी में उबाल आते ही उसमें सोया चंक्स डालें और 5 मिनट तक फिर से उबालें। ऐसा करने से सोया की सारी गंदगी निकल जाएगी।

- अब उबले हुई सोया को छलनी में छान लें और इसे ठंडे पानी से 2-3 बार रगड़ कर धोएं। अब दोनों हथेलियों के बीच अच्छे से दबा-दबाकर इसका पूरा पानी निचोड़ दें, जिससे मैरिनेशन अच्छे से अंदर तक जाए।

- इसके बाद बड़े बाउल में सारा निचोड़ा हुआ सोया डालें। इसमें 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 3 चम्मच ग्रीक योगर्ट, 2 चम्मच फ्रेश क्रीम और 1 चम्मच हाथ से मसल कर कसूरी मेथी डालें।

- इसी बाउल में 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डाल दें। सारी चीजों को हाथ से अच्छे से मिक्स कर लें, जिससे चंक्स पर कोटिंग आ जाए।

- फ्लेवर और टेक्सचर के लिए इसमें 1 शिमला मिर्च और 2 प्याज के बड़े-बड़े टुकड़े काटकर डालें। प्याज और शिमला मिर्च को भी इस क्रीमी मसाले में अच्छे से लपटे लें।

- अब मिश्रण को अच्छे से ढककर कम से कम 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। यदि आपके पास समय है, तो अपने मुताबिक टाइम को बढ़ा सकती है। जितनी देर मैरिनेट होगा उतना ही अच्छा टेस्ट आएगा।

- इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन या कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी को तेज गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए, तो मैरिनेट किए गए सोया-मिक्सचर डालें और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए 5-7 मिनट तक भूनें।

- भूने हुए सोया चंक्स और सब्जियों पर हल्का-हल्का सुनहरा और तंदूरी जैसा रंग दिखने लगे, तो समझ जाएं कि यह अच्छे से पक गया है। इस स्टेज पर गैस बंद कर दें।

- तंदूरी खुशबू के लिए पैन के बीचों-बीच एक छोटी स्टील की कटोरी रखें। इसमें एक जलता हुआ कोयला रखकर आधा चम्मच घी डालें और तुरंत पैन को ढक्कन से 2 मिनट के लिए कवर कर दें।

- इसके बाद ढक्कन हटाएं और कोयले वाली कटोरी निकाल दें। आपकी धुएंदार, क्रीमी सोया तंदूरी मलाई बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी नजर आती है। अब ऊपर से हरी धनिया-पुदीना चटनी और लच्छा प्याज के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

Continue reading on the app

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान हर किसी के घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में उनके लिए घर में कुछ न कुछ टेस्टी खाना जरुर बनना चाहिए। जब आपके घर मेहमान आए हैं, तो आप उनके लिए मशरूम से बनीं ये 3 स्वादिष्ट स्नैक्स को जरुर बनाएं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसका स्वाद भी काफी गजब का है। मशरूम की ये डिश न्यूट्रिशन से भरपूर है। आइए आपको बताते हैं इन 3 डिश को कैसे बनाएं।

भरवां मशरूम (Stuffed Mushrooms)

स्टार्टर के लिए सबसे बढ़िया भरवां मशरूम है, जो दिखने के साथ ही खाने में भी काफी टेस्टी है। आइए आपको इसे बनाने की विधि बताते हैं।

बनाने की सामग्री

मशरूम - 10-12
मशरूम पाउडर-1 चम्मच
मोजारेला चीज- 1/4 कप (कद्दूकस किया हुआ)
बारीक कटा हुआ प्याज- 1
बारीक लहसुन की कलियां- 2
मक्खन - 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

- सबसे पहले मशरूम को साफ अच्छे से धो लें और फिर इसके नीचे के हिस्से को काटकर अलग कर लें।

- अब इस हिस्से को अच्छे से काट लें।

- इसके बाद पैन में मक्खन को गर्म करें और लहसुन, प्याज और मशरूम के निचले हिस्से को 2 मिनट के लिए भून लें।

- सब चीजें भून जाएं, तो इसमें मशरूम पाउडर, नमक और काली मिर्च मिलाएं।

- इसके बाद गैस बंद कर दें और सब कुछ ठंडा होने का इतजार करें।

- फिर इस मिश्रण में मोजारेला चीज को अच्छे से मिलाएं।

- अब इस मिश्रण को खाली मशरूम को अच्छे से भरें।

- फिर इसे ओवन 12-15 मिनट के लिए बेक कर लें और फिर गरमा-गरम परोसें।

मशरूम कटलेट

स्टार्ट के तौर पर मशरुम कटलेट बेहद ही लाजवाब स्नैक है। इसको हर कोई खाना पसंद करेगा।

बनाने की सामग्री

बारीक कटे हुए मशरूम - 1 कप
उबले और मैश किए हुए आलू- 2
मशरूम पाउडर- 1.5 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स - 1/4 कप 
हरी मिर्च कटी हुई- 1
गरम मसाला -1.5 चम्मच
हरा धनिया- कटा हुआ
नमक- स्वादानुसार
तेल- तलने के लिए

मशरूम कटलेट बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप पैन में थोड़ा तेल डालकर मशरूम को पानी सूखने तक भून लीजिए।

-  अब एक अलग बर्तन में उबले आलू, हरी मिर्च, गरम मसाला, भुने हुए मशरूम पाउडर, हरा धनिया और नमक को अच्छे से मिला लें।

- अब इस पेस्ट की टिक्की बना लीजिए। इसके बाद तैयार की गई टिक्की को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छे से लपेटें।

- आखिर में तेल गर्म करें और कटलेट को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।

मशरूम उमामी पास्ता

इसे बनाना काफी आसान है। मेहमानों को इटालियन खाने का मन है, तो उनके लिए यह पास्ता जरुर बनाएं।

बनाने के लिए सामग्री

उबला हुआ पास्ता - 2 कप
मशरूम कटे हुए - 1 कप
मशरूम पाउडर- 2 चम्मच
क्रीम या दूध- 1 चम्मच
लहसुन की कलियां - 2-3
ऑलिव ऑयल या मक्खन - 1 चम्मच
नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स- स्वादानुसार

इसे बनाने का तरीका

- सबसे पहले एक कड़ाही में मक्खन या ऑलिव को गर्म करें।

- इसके बाद इसमें लहसुन डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।

- अब कटे हुए मशरूम डाल दें और इसे कुछ समय के लिए पकाएं।

- इसमें अब मशरूम पाउडर डालकर मिला लें।

- अब क्रीम या दूध डालें और फिर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।

- आखिर में नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स को थोड़ा पका लें।

- एकदम लास्ट में इसमें उबला हुआ पास्ता डालें।

Continue reading on the app

  Sports

WCL: उथप्पा-बिन्नी ने उड़ाए छक्के ही छक्के लेकिन युवराज हुए फेल, सिर्फ 1 मैच खेलने वाला कर गया खेल

साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ इंडिया चैंपियंस को एक बड़े स्कोर की जरूरत थी और उथप्पा ने इसे सुनिश्चित करने के लिए विस्फोटक शुरुआत दिलाई. वहीं बिन्नी ने धुआंधार अंदाज में फिनिश किया. Sat, 10 Oct 2026 23:43:58 +0530

  Videos
See all

Houthi vs Saudi Arabia | Pakistan का U-Turn, हूथियों के आगे क्यों झुका? | Yemen War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T22:00:36+00:00

Brazen thieves strike in Sonipat; loot worth lakhs.! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T22:00:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers