Responsive Scrollable Menu

iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में सेल शुरू, शुरुआती कीमत 1.64 लाख रुपये

अगर आप भी न्यूली लॉन्च आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स खरीदने की चाहत रखते हैं, तो बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, भारत में आज से यानी 18 सितंबर से आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की पहली सेल शुरु हो गई है। खासतौर पर नया आईफोन खरीदने के लिए देश के कई शहरों में एपल स्टोर में भारी भीड़ देखने को मिली है। गुरुवार की रात से ही लोग फोन खरीदने के लिए स्टोर के बाहर इंतजार करते नजर आए। आइए आपको इस लेख में आईफोन 18 प्रो की सेल के बारे में बिस्तार से बताते हैं।

कितनी है आईफोन 18 प्रो की कीमत?

सबसे पहले आईफोन 18 प्रो के बेस मॉडल की कीमत के बारे में आपको बताते हैं। iPhone 18 Pro में 256GB स्टोरेज दिया गया है और इसकी कीमत 1, 64,900 रुपये है। वहीं, 512जीबी मॉडल 1,89,900 रुपये, 1 टीबी मॉडल 2,39,900 रुपये और 2 टीबी वेरिएंट 3,14,900 रुपये में उपलब्ध है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स कितना महंगा?

अब बात करते हैं आईफोन 18 प्रो मैक्स की। इसकी शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। जिसमें 256GB स्टोरेज मिलता है। 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये, 1 टीबी वेरिएंट की कीमत 2,54, 900 रुपये और 2 टीबी मॉडल की कीमत 3,29,900 रुपये है।

दरअसल, समान 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आईफोन 18 प्रो मैक्स, आईफोन 18 प्रो से 15,000 रुपये महंगा है। वहीं, दोनों सीरीज में 2टीबी मॉडल की कीमत 3 लाख रुपये से भी ऊपर है।

किन रंगों में मिलेंगे फोन?

आपको बताते चलें कि, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स दोनों को एक जैसे चार रंगों में लॉन्च किया गया है। इसमें ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी शामिल हैं। दोनों मॉडल एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन और सिरेमिक शील्ड 2 फ्रंट के साथ आते हैं।

कहां से खरीद पाएंगे फोन?

एपल ने भारत में दोनों मॉडल को 18 सितंबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कर दिया। एपल की वेबसाइट पर चुनिंदा आईफोन मॉडल पर एलिजिबल कार्ड के साथ इंस्टेंट कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध है। इस समय भारत में एपल ने पांच ऑफलाइन रिटेल स्टोर खोले हैं जो दिल्ली, मुंबई, नोएडा, पुणे और बंगलूरू में है।

क्या खास है आईफोन 18 सीरीज के बारे में?

इसमें कोई दोहराए नहीं है कि एपल ने कैमरा और परफॉर्मेंस पर खासा जोर दिया है। दोनों ही ए20 प्रो चिप और नेक्स्ट-जेनरेशन वेपर चेंबर दिया है। वहीं, मेन कैमरा में 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ वेरिएबल अपर्चर फीचर मिलता है, जो कि फोटोग्राफी में डेप्थ ऑफ फील्ड और लो-लाइट पर ज्यादा मिलता है।

Continue reading on the app

EPFO ने लॉन्च किया आधिकारिक WhatsApp Channel, PF बैलेंस और क्लेम की मिलेगी जानकारी

इस बीच, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ो सदस्यों और पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों की सहूलियत के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस दौरान संगठन ने अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरु किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है।

इस सुविधा के चलते है पीएफ अकाउंट वालों को अपने खाते और ईपीएफओ की नई योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सीधे अपने व्हाट्सएप पर ही मिल जाएगी।

चैनल से जुड़ने का आसान तरीका

क्यूआर कोड के माध्यम से- ईपीएफओ ने अपना आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक क्यूआर कोड जारी किया है। अपने मोबाइल से इस कोड को स्कैन करके आप सीधे चैनल तक पहुंच सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक के जरिए- आप ईपीएफओ द्वारा दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करके सीधे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ जाए।

चैनल से जुड़ने के लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पीएफ बैलेंस, क्लेम अपडेट्स और संगठन की नई गाइडलाइंस की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी।

UPI से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा

पीएफ की सुविधा के लिए ईपीएफओ अन्य बड़े बदलावों पर काम कर रहा है। जल्द ही मेंबर्स को यूपीआई के माध्यम से अपना पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी। सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि हो गई है। यूपीआई से पीएफ निकालने का ट्रायल पूरा हो चुका है। इस सुविधा के बाद से लागू होने के बाद सदस्य आसानी से अपने पीएफ का पैसा अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर पाएंगे। 

Continue reading on the app

  Sports

SA20 Auction: सबसे महंगा खिलाड़ी बना 18 साल का खिलाड़ी, MI छोड़कर ‘दुश्मन’ सुपर किंग्स में पहुंचे पोलार्ड

साउथ अफ्रीकी टी20 लीग SA20 के मिनी ऑक्शन में कुल 19 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिसमें से 18 साल का साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर सबसे महंगा खिलाड़ी साबित हुआ और इसकी वजह भी खास है. Thu, 08 Oct 2026 00:05:21 +0530

  Videos
See all

Car Attack | मां-बेटी की कार पर हमला, पुलिस ने 3 को पकड़ा #Viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T00:00:30+00:00

LIVE: Russia Ukraine War | US Iran | Middle East Conflict | Strait of Hormuz | Oil | Pakistan |Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T00:11:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers