गोमती का जलस्तर बढ़ने से Lucknow के Ekana Stadium और शहीद पथ पर भरा पानी
लखनऊ, सात अक्टूबर गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बुधवार को लखनऊ के दक्षिणी हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और पानी भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के आसपास तक पहुंच गया। राजधानी के शहीद पथ पर स्थित इकाना स्टेडियम और फीनिक्स पलासियो मॉल के आसपास सर्विस लेन और गोमती नगर विस्तार इलाके के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, जोन संख्या छह के सैथा तथा जोन संख्या तीन के लोहरामऊ, फैजुल्लागंज, दाउद नगर और मिल्लत नगर में राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
गोमती नगर विस्तार क्षेत्र के सेक्टर संख्या सात निवासी सचिन सहाय ने बताया कि फीनिक्स पलासियो मॉल के पास सड़क पर इतना पानी भर गया है कि बुधवार रात करीब सवा आठ बजे अंसल जाते समय उनकी कार का काफी हिस्सा डूब गया। उन्होंने कहा, मैं किसी तरह शहीद पथ तक पहुंचा। मुझे डर था कि कार बंद न हो जाए और परिवार को घुटनों तक पानी में बाहर न निकालना पड़े।
इस बीच, राजधानी के पॉश माने जाने वाले इलाके में हुए जलभराव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, काशी बन न पाया क्योटो और न गोरखपुर स्पेन पर ‘लखनऊ’ वेनिस बना, छिना सब सुख-चैन! यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर तंज करते हुए कहा, स्मार्ट सिटी के भ्रष्टाचार के पैसे की अनगिनत बोरियों से सारे नाले-सीवर जाम हो गए हैं, क्योंकि भाजपाई सुरंगजीवी वहीं निवास करते हैं।
तैरिये कि आप लखनऊ में हैं! नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में करीब 20 पानी के टैंकर और 10,000 लीटर पेयजल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए 12 अस्थायी रैन बसेरे बनाए गए हैं और जोन छह से करीब 35 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि 26 लोग रैन बसेरों में रह रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 90 नौकाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है और नगर निगम की टीमें सैथा, दौलत खेड़ा, मुन्नू खेड़ा, टांड़ खेड़ा और अन्य प्रभावित इलाकों में नावों तथा स्टीमर के जरिये राहत सामग्री पहुंचा रही हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा के निर्देश पर पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पार्टी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध करायी है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन csirnet.nta.nic.in पर शुरू, जानें अहम तिथियां, योग्यता शर्तें
CSIR UGC NET December 2026 Notification : एनटीए की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का नोटिफिकेशन csirnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Hindustan








