Responsive Scrollable Menu

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग मामले में प्रदर्शन के दौरान विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में बृहस्पतिवार को ‘‘काला दिवस’’ मनाने का फैसला किया है, जिसके तहत राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्षों को भेजे पत्र में कहा कि पार्टी की सभी राज्य, जिला और ब्लॉक/मंडल इकाइयां आठ अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन आयोजित करें। पत्र में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया और कथित तौर पर बल प्रयोग किया गया।

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों के साथ ‘‘बदसलूकी’’ की गई तथा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई नेता घायल हो गए। वेणुगोपाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर यह कार्रवाई ‘‘संविधान पर हमला’’ है और इसलिए कांग्रेस ने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘‘काला दिवस’’ घोषित किया है। पार्टी ने सभी प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस समितियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशों का पालन करने को कहा है।

Continue reading on the app

रेप केस में गए थे जेल, विवादों के बीच अभिषेक पोरेल की रणजी टीम में हुई एंट्री

रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम घोषित, अभिषेक पोरेल को मिली जगह। मोहम्मद शमी, आकाश दीप और मुकेश कुमार भी टीम में शामिल। जानें दिल्ली के खिलाफ मुकाबले का वेन्यू बदला।

The post रेप केस में गए थे जेल, विवादों के बीच अभिषेक पोरेल की रणजी टीम में हुई एंट्री appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

NTPC Electron Quiz Winners: इलेक्ट्रॉन क्विज में IIT मद्रास के स्टूडेंट्स का जलवा, IIT कानपुर तीसरे नंबर पर

एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज में आईआईटी मद्रास के छात्रों ने बाजी मारते हुए पहला और दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पिछले साल की विजेता आईआईटी कानपुर तीसरे पायदान पर रही. Fri, 09 Oct 2026 12:46:37 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu By Election Results: तमिलनाडु के उपचुनाव में TVK ने ली बड़ी लीड! | TVK | CM Thalapathy #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T07:46:44+00:00

Delhi News: सीमापुरी हादसे के बाद बड़ा एक्शन, असुरक्षित इमारत ढहाई #simapur #delhinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T07:46:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers