Responsive Scrollable Menu

रेप केस में गए थे जेल, विवादों के बीच अभिषेक पोरेल की रणजी टीम में हुई एंट्री

रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम घोषित, अभिषेक पोरेल को मिली जगह। मोहम्मद शमी, आकाश दीप और मुकेश कुमार भी टीम में शामिल। जानें दिल्ली के खिलाफ मुकाबले का वेन्यू बदला।

The post रेप केस में गए थे जेल, विवादों के बीच अभिषेक पोरेल की रणजी टीम में हुई एंट्री appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

कीव, सात अक्टूबर (एपी) रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और करीब एक दर्जन अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमले किए, जिनमें चार बच्चों सहित कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और करीब 60 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी मिसाइल के एक अपार्टमेंट इमारत से टकराने के बाद मारे गए चार बच्चों में से तीन की उम्र एक-एक वर्ष थी, जबकि चौथे बच्चे की उम्र आठ वर्ष थी।

यूक्रेन को इस हमले की आशंका पहले से थी। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक दिन पहले कहा था कि खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, रूस एक ‘‘बड़े’’ हमले की तैयारी कर रहा है। हालांकि, यूक्रेन को हमले की जानकारी थी, लेकिन वह इसे पूरी तरह रोक नहीं सका।

हमले में हुई मौतें और तबाही यूक्रेन के लिए रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों और हाल में इस्तेमाल किए जा रहे जेट इंजन चालित नए ड्रोन का मुकाबला करने की चुनौती को दर्शाती हैं। अमेरिका निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों के लिए पर्याप्त मिसाइल उपलब्ध नहीं होने के कारण यूक्रेन रूसी बैलिस्टिक हथियारों को रोकने में कठिनाई का सामना कर रहा है। यूक्रेन रूस के ऊंचाई पर उड़ने वाले जेट-संचालित ड्रोन को रोकने में सक्षम नई पीढ़ी के इंटरसेप्टर विकसित करने के प्रयास तेज कर रहा है।

अमेरिका की अगुवाई में जारी शांति प्रयासों से निकट भविष्य में राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। दोनों पक्षों के बीच तकनीकी वार्ता की संभावना पर अभी बातचीत जारी है। पश्चिमी देशों के विश्लेषकों के अनुसार, पुतिन इस विश्वास के साथ युद्ध जारी रखे हुए हैं कि दबाव के आगे यूक्रेन झुक जाएगा और कीव के पश्चिमी समर्थक लंबे समय तक उसका साथ नहीं देंगे।

यूक्रेन के उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र के प्रिलुकी शहर में रूसी हमले में एक अपार्टमेंट की इमारत नष्ट हो गई। गृह मंत्री इहोर विहिव्स्की के अनुसार, घटना में 18 लोगों की मौत हुई, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार, राजधानी कीव समेत तीन अन्य यूक्रेनी शहरों में भी लोगों के मारे जाने की खबर है।

यूक्रेन दुनियाभर में उपलब्ध पैट्रियट मिसाइलों की तलाश कर रहा है। ईरान में जारी युद्ध के कारण इन मिसाइलों की आपूर्ति पहले ही सीमित है। जेलेंस्की ने कहा, “रूसी बैलिस्टिक मिसाइलें सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

और इस समय हमारे लिए वायु रक्षा प्रणालियों के पैकेज अत्यंत आवश्यक हैं।” पोल्टावा क्षेत्र के क्रेमेनचुक में दो लोगों की मौत हुई और सात घायल हो गए। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख विताली दियाकिवनिच ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि रूस का उद्देश्य लोगों में डर पैदा करना है, “ताकि हम सोने से डरें, अपने बच्चों को नजरों से दूर न होने दें और कोई योजना न बना सकें।

ताकि हर कोई सोचे कि अगली बार पता नहीं किसके घर को निशाना बनाया जाएगा।” रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने रात में यूक्रेन में मिसाइलों और ड्रोन के उत्पादन तथा भंडारण से जुड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमला किया। मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में बंदरगाह और जहाज मरम्मत सुविधाओं के अलावा यूक्रेनी सेना के लिए सामान ले जा रहे जहाजों को भी निशाना बनाया गया। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस में तेल रिफाइनरियों और भंडारण केंद्रों पर लंबी दूरी के ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया।

उन्होंने बुधवार को कहा कि यूक्रेन ने रूस के पर्म, समारा और अस्त्रखान क्षेत्रों में दो तेल प्रतिष्ठानों और एक प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाया। रूसी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

Continue reading on the app

  Sports

7 दिनों में टूटे विराट कोहली के 5 बड़े रिकॉर्ड, पांच बल्लेबाजों ने किया ये कारनामा, शुभमन गिल के अलावा 4 बैटर कौन?

viart 5 records broken in week: 2024 में टी-20 छोड़ चुके विराट कोहली के नाम क्रिकेट में ऐसे कई रिकॉर्ड रहे हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है. लेकिन पिछले एक हफ्ते में भारतीय क्रिकेट के कुछ खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कोहली के कई खास आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया. श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी हो, ईशान किशन के लगातार रन हों या पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के छक्के, इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया. Fri, 9 Oct 2026 13:43:04 +0530

  Videos
See all

बंगाल उपचुनाव: दोनों सीटों पर बीजेपी आगे | By Poll Results | Nandigram | West Bengal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T08:40:22+00:00

CJP Protest। Kapil Sibbal: ट्रेन बंद करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।#shorts #viral #supremecourt #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T08:41:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers