Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में Earthquake Alert की जांच के लिए हर 9 तारीख को बजेगा सायरन

देहरादून, सात अक्टूबर उत्तराखंड के चमोली में मंगलवार रात दर्ज किए गए भूकंप के बाद राज्य सरकार ने लोगों को जागरूक करने और भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली की नियमित जांच के लिए अब हर माह की नौ तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन बजाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आपदा प्रबंधन विभाग को इस संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए देर शाम आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक कर इसे प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड में पूर्व तैयारी और समय रहते चेतावनी प्राप्त करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सायरन और सेंसर की नियमित जांच के साथ जरूरत के अनुसार नए उपकरण स्थापित करने के भी निर्देश दिए। सुमन ने बताया कि वर्तमान में राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के तहत 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित हैं जबकि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) और भारतीय प्राद्यौगिकी संस्थान रुड़की के सहयोग से और सेंसर स्थापित करने का प्रस्ताव भी गतिमान है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात चमोली जिले के थराली के निकट आए 4.9 तीव्रता के भूकंप के दौरान भी पूर्व चेतावनी प्रणाली ने काम किया। उन्होंने भूदेव मोबाइल ऐप और स्थापित सायरनों के माध्यम से भूकंपीय तरंगों के आम लोगों तक पहुंचने से पहले चेतावनी प्राप्त हुई। हर माह होने वाले सायरन परीक्षण का जिक्र करते हुए सचिव ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को इसकी आवाज से परिचित कराना भी है, ताकि वास्तविक भूकंप के समय चेतावनी मिलने पर वे इसे पहचान सकें और घबराने के बजाय तत्काल सुरक्षित कदम उठा सकें।

उन्होंने लोगों से भूदेव और सचेत ऐप के अपडेटेड संस्करण मोबाइल में रखने तथा उनमें लोकेशन की अनुमति देने की अपील भी की और कहा कि नौ तारीख को सायरन बजने पर लोग घबराएं नहीं और इसे प्रणाली के नियमित परीक्षण के रूप में समझें।

Continue reading on the app

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Japan और Bhutan समेत कई देशों के नेताओं ने दी बधाई

तोक्यो/काठमांडू, सात अक्टूबर जापान, भूटान और फिलिपीन सहित कई देशों के नेताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शासन प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। मोदी सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गए थे। उन्होंने लगातार तीन कार्यकाल तक इस पद पर सेवाएं दीं।

मई 2014 में वह भारत के प्रधानमंत्री चुने गए थे। जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने इस मौके पर मोदी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के विकास और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख बढ़ाने में मोदी के योगदान की सराहना की।

तकाइची ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मोदी वर्षों से भारतीय समाज और राष्ट्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। वह 2001 से अपने बेहतरीन राजनीतिक नेतृत्व के जरिये सरकार के प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।” उन्होंने लिखा, “भारत के विकास को गति देने के साथ-साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश की साख बढ़ाई है। एक साथी नेता के तौर पर, इन सभी उपलब्धियों के लिए मैं उनके प्रति सम्मान जाहिर करती हूं।” तकाइची ने जुलाई की अपनी हालिया भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें मोदी के साथ जापान-भारत विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को “अगले स्तर” पर ले जाने के लिए ठोस कदमों पर चर्चा करने का “सौभाग्यपूर्ण अवसर” मिला।

तकाइची ने अगले साल जापान और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह ‘मुक्त और स्वतंत्र हिंद प्रशांत क्षेत्र’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक हैं, “ताकि जापान और भारत, जिनकी रणनीतिक दिशा एक जैसी है, अपनी साझेदारी को और आगे बढ़ा सकें।” मोदी ने तकाइची को धन्यवाद देते हुए कहा, “जुलाई में हुई आपकी भारत यात्रा मेरे लिए भी हमेशा यादगार रहेगी।” उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “इससे भारत-जापान की साझेदारी और मजबूत हुई... मुझे भरोसा है कि हमारे राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हमारे द्विपक्षीय संबंध नयी ऊंचाई पर पहुंचेंगे।” भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने 2019 में नयी दिल्ली में एक आम नागरिक के तौर पर मोदी से हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री से कहा था कि वह उन्हें बड़े भाई और “विष्णु के अवतार” के रूप में देखते हैं। टोगबे ने कहा, “हमारे क्षेत्र में प्रबुद्ध शासकों को लंबे समय से इसी रूप में देखा जाता रहा है।” भूटान के प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने भारतीयों के मन में “खुद के प्रति और अपने देश के लिए मजबूत भरोसा जगाया।” उन्होंने कहा, “वह भारत को लेकर ज्यादा गर्व महसूस करते हैं, उसके समक्ष मौजूद संभावनाओं के प्रति अधिक महत्वाकांक्षी हैं और दुनिया में उसकी जगह को लेकर ज्यादा आश्वस्त हैं।

यह एक प्रबुद्ध शासक के गुण हैं।” मोदी ने टोगबे का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भारत और भूटान आपसी भरोसे और समझ पर आधारित एक मजबूत साझेदारी से बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा, “मैं ‘विकसित भारत’ और एक समृद्ध भूटान के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग जारी रखने को लेकर उत्साहित हूं।” फिलिपीन के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने मोदी को भारत के लोगों की सेवा की राह में लगातार सफलता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गुजरात से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने तक, प्रधानमंत्री मोदी का सफर सुशासन, नवाचार, प्रौद्योगिकी और अवसंरचना विकास पर खास जोर देने वाला रहा है, जिससे भारत में बदलाव लाने और वैश्विक मंच पर उसकी भूमिका बढ़ाने में योगदान मिला है।” मोदी ने मार्कोस के शुभकामना संदेश का जवाब देते हुए कहा कि भारत फिलिपीन के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है।

उन्होंने कहा, “मैं दोनों देशों के बीच सहयोग और दोस्ती को और गहरा करने को लेकर उत्सुक हूं।” बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने मोदी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शासन प्रमुख के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए उत्साहित हैं। मोदी ने वेवर को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह “द्विपक्षीय संबंधों में बनी सकारात्मक गति को और बढ़ाने तथा द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने” के लिए उत्सुक हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “समर्पित जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

नेपाल आपके और आपकी सरकार के लिए आने वाले वर्षों में निरंतर सफलता और समृद्धि की कामना करता है।” सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत बहुत भाग्यशाली है कि उसे मोदी मिले हैं। उन्होंने लिखा, “पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और फिर भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने देश की सेवा की। मैं जानता हूं कि आप भारत और उसके भविष्य की कितनी गहराई से परवाह करते हैं।

दुनिया देख सकती है कि आपने भारत का मान कितना ऊंचा किया है।” मोदी ने वुसिक का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह भारत-सर्बिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके (वुसिक) निजी योगदान की बहुत सराहना करते हैं। उन्होंने कहा, “आपके नेतृत्व में सर्बिया में जबरदस्त बदलाव आया है। आपने पूरे संकल्प और लगन के साथ सर्बिया की सेवा की है।

मैं भारत-सर्बिया साझेदारी को और बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।” नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने मोदी को बधाई देते हुए कहा, “किसी भी लोकतंत्र में लगातार 25 साल तक नेतृत्व करना एक दुर्लभ उपलब्धि है। मोदी ने दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ नेतृत्व किया है।” मोदी ने टीनुबू का आभार जताते हुए कहा कि भारत और नाइजीरिया करीबी साझेदार हैं और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्रमुख आवाज हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा ज्यादा समावेशी, समृद्ध एवं शांतिपूर्ण दुनिया के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग जारी रखने को लेकर उत्सुक हूं।” बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमा गिदोन बोको ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शासन प्रमुख के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे करने पर मोदी को बधाई दी।

उन्होंने कहा, “हम भारत के लोगों के प्रति आपके समर्पण और सेवा भाव की सराहना करते हैं। हम आपकी निरंतर सफलता की कामना करते हैं और दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता की उम्मीद करते हैं।” मोदी ने गिदोन के शुभकामना संदेश का जवाब देते हुए कहा कि भारत बोत्सवाना के साथ अपनी दोस्ती को बहुत महत्व देता है। उन्होंने कहा, “मैं हमारे करीबी रिश्तों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

Continue reading on the app

  Sports

149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार... ऑस्ट्रेलिया ने उतारी सभी 30 प्लस खिलाड़ियों वाली प्लेइंग इलेवन

Australia Field A Test 11 With Every Player Over 30: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने लगभग एक सदी बाद अपनी सबसे उम्रदराज प्लेइंग इलेवन मैदान पर उतारी, जिसके सभी ग्यारह खिलाड़ियों की उम्र 30 वर्ष से ज्यादा हैं. कप्तान पैट कमिंस की टीम के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक है. Fri, 9 Oct 2026 17:01:06 +0530

  Videos
See all

CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो पर पाबंदी, जानिए किन स्टेशनों पर रोकी गई आवाजाही!#DelhiMetro #CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T11:45:13+00:00

पीछे से तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर #indore #caraccident #bikeaccident #shorts #cctv #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T11:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers