Responsive Scrollable Menu

पहली ही मुलाकात में जॉर्जीना को दिल दे बैठे थे रोनाल्डो, किसी फिल्म से कम नहीं है दोनों की लव स्टोरी

Cristiano Ronaldo love story : दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं और हर तरफ रोनाल्डो की ही चर्चा है. तो आइए इस खास पर रोनाल्डो और जॉर्जीना की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं. वह कैसे मिले, कैसे बातचीत शुरू हुई. यकीन मानिए रोनाल्डो की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है...

2016 में हुई थी पहली मुलाकात

दुनियाभर में फुटबॉल के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए मशहूर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की लव स्टोरी काफी फिल्मी है. पहली नजर का प्यार... सिर्फ किताबों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी होता है, ये बात रोनाल्डो को भी तब पता चली, जब उन्होंने जॉर्जीना को पहली बार देखा.

बात 2016 की है, जब जॉर्जीना और रोनाल्डो की पहली मुलाकात हुई. यह सब एक गुच्ची स्टोर में शुरू हुआ. तब जॉर्जीनाएक सेल्स असिस्टेंट के रूप में काम कर रही थीं. दोनों ने ही बताया है कि उस मुलाकात में उन्हें, यह पहली नजर का प्यार हो गया था. लेकिन जॉर्जीना के लिए, यह उससे भी कहीं ज़्यादा गहरा था.

2017 में ऑफिशियल किया रिलेशन

2016 में मुलाकात होने के बाद यकीनन रोनाल्डो और जॉर्जीना के बीच रिश्ता बना, जो वक्त के साथ गहरा होता गया. जनवरी 2017 में द बेस्ट फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में ये कपल पहली बार साथ में नजर आया, जिसके बाद से हर तरफ इनकी लव स्टोरी की चर्चा होने लगी. फिर नवंबर तक, उन्होंने अपनी पहली बच्ची, अलाना मार्टिना का स्वागत किया. इस जोड़े के 5 बच्चे हैं, क्रिस्टियानो जूनियर, ईवा मारिया, माटेओ, अलाना मार्टिना, बेला एसमेराल्डा.

2025 में की सगाई

2016 में मिलने वाले रोनाल्डो और जॉर्जीना ने 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने और 4 बच्चों के बाद 2025 में सगाई कर ली. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के ये खुशखबरी दी थी, जिसमें जॉर्जीना ने एक बड़ी सी डायमंड रिंग की क्लोजअप फोटो शेयर की थी. 

ये भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ से यश ढुल तक... इन 5 कप्तानों ने भारत को अंडर-19 विश्व कप में बनाया है चैंपियन, जानिए सबके नाम

Continue reading on the app

चेहरा छिपाकर रखते हैं तलविंदर, खुद को समझते हैं मिस्टर इंडिया, दिशा संग रिश्ते पर बोलें- 'अभी भी प्यार हो रहा'

Talwiinder Singh Sidhu on Dating Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी लंबे समय से फेमस पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी  दोनों के अफेयर की अफवाह  कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की शादी से उड़ने लगी. इसके बाद से ही दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया, वहीं, अब तलविंदर ने इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही अपने करियर के बारे में भी बात की.

ये भी पढे़ं- Disha-Talwiinder Net Worth: रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर से 7 गुना ज्यादा अमीर हैं दिशा पाटनी, जानें दोनों की नेटवर्थ

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने दी वर्ल्ड कप बॉयकॉट विवाद को हवा, बोले- बांग्लादेशी हमारे भाई

Salman Agha on india vs pakistan boycott: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टी20 विश्व कप से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉयकॉट विवाद को हवा दे दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेटर हमारे भाई हैं और उनके नहीं खेलने का हमें अफसोस है। Thu, 05 Feb 2026 15:43:08 +0530

  Videos
See all

Iran vs America: क्या शुरू होगा युद्ध? मिडिल ईस्ट में बज गया जंग का सायरन! | Trump vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T09:59:59+00:00

दीदी के राज में श्री राम नाम अपराध? West Bengal I Mamata Banerjee I TMC I Bengal Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T09:59:19+00:00

JK News | High Alert In Srinagar | Amit Shah Srinagar visit: श्रीनगर में हाई अलर्ट ! #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T10:05:07+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: लोकसभा में क्यों मचा हंगामा? #pmmodi #parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T10:00:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers