Responsive Scrollable Menu

भारत-UK Financial Markets Dialogue में व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमति

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भारत और ब्रिटेन ने टिकाऊ आर्थिक वृद्धि, व्यापार तथा निवेश संबंधों और सुदृढ़ वित्तीय बाजारों के लिए वित्तीय बाजार वार्ता (एफएमडी) की महत्वपूर्ण भूमिका को दोहराया है। एक संयुक्त बयान के अनुसार दोनों पक्षों ने एफएमडी के तहत रचनात्मक चर्चा का स्वागत किया और वित्तीय सेवा संपर्कों को मजबूत करने के लिए व्यावहारिक समाधानों तथा संभावित क्षेत्रों की पहचान करने में भारत-ब्रिटेन वित्तीय साझेदारी (आईयूकेएफपी) के योगदान को स्वीकार किया। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चौथी ब्रिटेन-भारत वित्तीय बाजार वार्ता (एफएमडी) 29 सितंबर को लंदन में आयोजित की गई।

प्रतिभागियों ने विशेष रूप से विजन 2035 की शुरुआत के संदर्भ में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) को लागू करने के महत्व पर बल दिया, जो 15 जुलाई, 2026 को प्रभावी हुआ था। दोनों पक्ष विभिन्न कार्यक्षेत्रों में प्रगति को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए, जिसकी समीक्षा संबंधित द्विपक्षीय तंत्रों के माध्यम से और अगली ब्रिटेन-भारत आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता में की जाएगी।

Continue reading on the app

राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर लोकतांत्रिक असहमति पर हमला, केरल सीएम सतीशन ने बोला हमला

तिरुवनंतपुरम/नयी दिल्ली, सात अक्टूबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया के प्रदर्शन में शामिल होते हुए केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने बुधवार को कहा कि चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हर प्राथमिकी लोकतांत्रिक असहमति पर हमला है। दिल्ली स्थित केरल हाउस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल तक पैदल पहुंचे सतीशन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के नेता श्री राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ खड़े होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचा। उन्होंने कहा, मतदाता सूची में गड़बड़ियों के खिलाफ और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों के लिए लड़ाई जारी रहेगी।

लोकतंत्र को खामोश नहीं किया जा सकता। आकाशवाणी भवन में कथित रूप से जबरन घुसने के सिलसिले में राहुल गांधी के खिलाफ मंगलवार को दर्ज की गई प्राथमिकी के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि डराने-धमकाने के ऐसे प्रयास लोकतंत्र की रक्षा में खड़े लोगों को चुप नहीं करा सकते। केरल के मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा, जो लोग यह सोचते हैं कि पुलिस मामले दर्ज कर इस आंदोलन को कुचला जा सकता है, वे गलतफहमी में जी रहे हैं।

वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई नहीं रुकेगी। हमारे संविधान की रक्षा की लड़ाई नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा, हर भारतीय के स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के अधिकार की लड़ाई नहीं रुकेगी।

कोई भी प्राथमिकी, कोई धमकी और सत्ता का कोई भी दुरुपयोग इस लड़ाई को चुप नहीं करा सकता। केरल पूरी मजबूती के साथ श्री राहुल गांधी के साथ खड़ा है। सतीशन ने कहा कि कांग्रेस का निर्माण ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष के दौर में हुआ था और प्रतिरोध की वह भावना आज भी अटूट है।

Continue reading on the app

  Sports

SA20 Auction: सबसे महंगा खिलाड़ी बना 18 साल का खिलाड़ी, MI छोड़कर ‘दुश्मन’ सुपर किंग्स में पहुंचे पोलार्ड

साउथ अफ्रीकी टी20 लीग SA20 के मिनी ऑक्शन में कुल 19 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिसमें से 18 साल का साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर सबसे महंगा खिलाड़ी साबित हुआ और इसकी वजह भी खास है. Thu, 08 Oct 2026 00:05:21 +0530

  Videos
See all

Samastipur में छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस से भिड़ा युवक | #Samastipur #BiharPolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T18:37:58+00:00

'Rise and Fall 2' से बाहर हुए Tej Pratap Yadav, कहा- शो में जाकर अच्छा लगा | Reality Show | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T18:39:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers