राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर लोकतांत्रिक असहमति पर हमला, केरल सीएम सतीशन ने बोला हमला
तिरुवनंतपुरम/नयी दिल्ली, सात अक्टूबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया के प्रदर्शन में शामिल होते हुए केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने बुधवार को कहा कि चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हर प्राथमिकी लोकतांत्रिक असहमति पर हमला है। दिल्ली स्थित केरल हाउस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल तक पैदल पहुंचे सतीशन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के नेता श्री राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ खड़े होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचा। उन्होंने कहा, मतदाता सूची में गड़बड़ियों के खिलाफ और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
लोकतंत्र को खामोश नहीं किया जा सकता। आकाशवाणी भवन में कथित रूप से जबरन घुसने के सिलसिले में राहुल गांधी के खिलाफ मंगलवार को दर्ज की गई प्राथमिकी के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि डराने-धमकाने के ऐसे प्रयास लोकतंत्र की रक्षा में खड़े लोगों को चुप नहीं करा सकते। केरल के मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा, जो लोग यह सोचते हैं कि पुलिस मामले दर्ज कर इस आंदोलन को कुचला जा सकता है, वे गलतफहमी में जी रहे हैं।
वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई नहीं रुकेगी। हमारे संविधान की रक्षा की लड़ाई नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा, हर भारतीय के स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के अधिकार की लड़ाई नहीं रुकेगी।
कोई भी प्राथमिकी, कोई धमकी और सत्ता का कोई भी दुरुपयोग इस लड़ाई को चुप नहीं करा सकता। केरल पूरी मजबूती के साथ श्री राहुल गांधी के साथ खड़ा है। सतीशन ने कहा कि कांग्रेस का निर्माण ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष के दौर में हुआ था और प्रतिरोध की वह भावना आज भी अटूट है।
बुधवार रात नौ बजे तक की प्रमुख खबरें
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :---
दि67 मोदी दूसरी लीड 25 वर्ष ‘हम करके रहेंगे’: मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दिया नया नारा नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार करने के लिए ‘‘हम करके रहेंगे’’ का नारा देते हुए बुधवार को कहा कि यह लक्ष्य दूरदर्शी नीतियों एवं कड़ी मेहनत से हासिल किया जाएगा।
दि114 विपक्ष संपूर्ण लीड प्रदर्शन निर्वाचन आयोग मामले को लेकर फिर सड़क पर उतरा विपक्ष, हिरासत में लिए गए राहुल और कई अन्य नेता नयी दिल्ली, ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेता निर्वाचन आयोग के मामले को लेकर लगातार दूसरे दिन सड़क पर उतरे और एक बार फिर राहुल गांधी प्रतिपक्ष की इस मुहिम की अगुवाई करते दिखाई दिए।
दि104 विपक्ष प्रदर्शन राहुल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा: राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि विपक्ष का विरोध प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक जारी रहेगा।
दि117 मोदी 25 वर्ष सेवा कर्तव्य और समर्पण की भावना के साथ देश की सेवा करता रहूंगा: मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करने के मौके पर कहा कि वह विकसित भारत बनाने के लिए कर्तव्यबोध और समर्पण की भावना के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।
अर्थ84 संपूर्ण लीड आरबीआई आरबीआई ने करीब चार साल में पहली बार रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाई, आगे भी वृद्धि के संकेत मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को उम्मीद के मुताबिक प्रमुख नीतिगत ब्याज दर रेपो को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया। करीब चार साल में यह रेपो दर में पहली वृद्धि है।
अर्थ101 लीड आरबीआई बैंक प्रतिक्रिया आरबीआई का ब्याज दर में वृद्धि का फैसला मौजूदा हालात में नपा-तुला कदम: बैंक अधिकारी मुंबई, शीर्ष बैंक अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि प्रमुख ब्याज दर में बढ़ोतरी करके मौद्रिक सख्ती के एक नए दौर की शुरुआत करने का भारतीय रिजर्व बैंक का फैसला अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात में एक नपा-तुला कदम है।
वि24 नोबेल लीड रसायन हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को प्रदान किया जाएगा रसायन का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को रासायनिक अणुओं में रहस्यमयी दर्पण छवियों (मिरर इमेज) को सुलझाने के उनके प्रयासों के लिए इस वर्ष का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा बुधवार को की गई।
वि37 घाना दूसरी लीड जयशंकर भारत और घाना अपनी व्यापक साझेदारी को नए क्षेत्रों तक बढ़ाना चाहते हैं: जयशंकर अक्रा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और घाना अपनी व्यापक साझेदारी को दवा, स्वास्थ्य, खनन, रक्षा, रेलवे और डिजिटल सेक्टर जैसे नए क्षेत्रों में बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
वि30 रूस यूक्रेन दूसरी लीड युद्ध रूस के हवाई हमले में यूक्रेन के कई शहरों में कम से कम 19 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल कीव, रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और करीब एक दर्जन अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमले किए, जिनमें चार बच्चों सहित कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खेल13 खेल ओलंपिक भारत आईओसी लीड आईओए 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत का विजन ‘राइजिंग टुगेदर’, पेश होगी दावेदारी की पहली प्रस्तुति नयी दिल्ली, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पी टी उषा ने बुधवार को घोषणा की कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी ‘राइजिंग टुगेदर’ (साथ मिलकर आगे बढ़ना) के विजन पर आधारित होगी और देश नवंबर के अंत में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भविष्य मेजबान आयोग के सामने अपनी दावेदारी की पहली प्रस्तुति देगा।
खेल24 खेल कुश्ती अमेरिकी वीजा अमेरिकी वीजा खारिज, भारतीय पहलवानों का अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में खेलना संदिग्ध नयी दिल्ली, भारत के कई पहलवानों के अमेरिकी वीजा खारिज कर दिए गए हैं जिससे 12 से 18 अक्टूबर तक लास वेगास में होने वाली आगामी अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में उनकी भागीदारी पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi











