Responsive Scrollable Menu

1995 की सादी डोसा से 2050 की Viral Dosa तक, कैसे बदल गया भारत का सबसे फेमस South Indian Food?

1995 में सादा और हल्का डोसा लोगों की पसंद था, लेकिन आज यही South Indian Food नए-नए एक्सपेरिमेंट और वायरल ट्रेंड का हिस्सा बन चुका है. हाल ही में एक वायरल वीडियो ने 1995 से 2050 तक डोसे के बदलते अंदाज को मजेदार तरीके से दिखाया है.

Continue reading on the app

जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर आज बड़ा बवाल देखने को मिला, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सांसद और विपक्षी पार्टियों के नेता वहां पहुंचे और प्रदर्शन किया , दिल्ली पुलिस ने नेताओं को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन नेता वहां से नहीं हटे, पुलिस ने जबरन उन्हें हटाने का प्रयास किया तो वे जमीन पर लेट गए बाद में पुलिस ने राहुल गांधी , प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया।

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की लड़ाई और तेज हो गई है कल के प्रदर्शन के बाद आज कांग्रेस के सांसदों ने विपक्ष के सांसदों के साथ सागर रत्न रेस्टोरेंट में लंच करते हुए सरकार को घेरने की रणनीति बनाई और फिर वहां से बसों में बैठकर अचानक जंतर मंतर पहुंच गए राहुल गांधी ने कहा कि कल हमें चुनाव आयोग जाने नहीं दिया गया, हम आकाशवाणी भवन के पास बैठे तो वहां से हटा दिया इसलिए हम धरना प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह जंतर मंतर पर जा रहे हैं।

जंतर मंतर पर अचानक भीड़ के पहुँचने की सूचना पर पुलिस एक्टिव हो गई, जंतर मंतर पर पहले से ही प्रतिबंधात्मक आदेश लागू है तो यहाँ धरना प्रदर्शन बिना पूर्व अनुमति के नहीं किया जा सकता, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को नियम याद दिलाया लेकिन बड़ी संख्या में नेताओं की मौजूदगी और भारी भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के लिए मशक्कत भरा रहा।

दौड़कर राहुल गांधी के पास पहुंची प्रियंका 

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को रोकने का प्रयास किया उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया तो उनके समर्थकों ने पुलिस को घेर लिया बहुत देर तक वहां माहौल तनाव वाला हो गया , इसी दौरान बस में बैठी प्रियंका गांधी बाहर निकलती हुई आई और  भड़क गई उन्होंने मीडिया पर चिल्लाते हुए कहा देख रहे है आप लोग पुलिस क्या कर रही है आप लोग उन्हें बचाइए इतना कहकर प्रियंका ने राहुल गांधी की तरफ दौड़ लगा दी।

जमीन पर लेटी प्रियंका गांधी 

प्रियंका गांधी राहुल गांधी के पास पहुंची और फिर वहां जमीन पर लेट गई, उनके साथ और कई महिला सांसद और नेत्री भी जमीन पर लेट गई, राहुल गांधी ने एक प्रोटेक्टर की तरह अपनी बहन और महिला नेत्रियों को पुलिस से प्रोटेक्ट किया और इशारा कर कई महिला नेत्रियों को वहां लेट जाने के लिए बुलाया, जंतर मंतर पर भारी तनावपूर्ण माहौल हो गया।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में 

पुलिस ने जब देखा हालत नियंत्रण के बाहर हो सकते हैं तो उन्होंने राहुल गांधी को बलपूर्वक उठाया और उन्हें मशक्कत करते हुए बस में पहुंचा दिया और प्रियंका गांधी को भी इसी तरह बस में पहुंचाया, इस दौरान राहुल ने अपनी फिटनेस का पूरा परिचय दिया उन्हें बस में पहुंचाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! अब ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर

IND vs NZ Series: न्यूजीलैंड को अपने घर पर भारत के खिलाड़ी 3 सीरीज खेलनी है. लेकिन इस भारतीय टीम के इस दौरे से पहले कीवी खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है. अब एक और खिलाड़ी बाहर हो गया है. Sat, 10 Oct 2026 08:10:34 +0530

  Videos
See all

Hema Malini on Nana Patekar: नाना पाटेकर का आखिरी कॉल क्यों नहीं उठाई हेमा मालिनी?| Bollywood| Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T02:45:37+00:00

Delhi Metro Station Closed LIVE: CJP के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T02:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers