Responsive Scrollable Menu

आगजनी के बाद इनकम टैक्स के शिकंजे में 'रामायण' के प्रोड्यूसर, विदेशी फंडिंग के चक्कर में धम से गिरे कंपनी के शेयर

फिल्म 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा. कंपनी के शेयरों में करीब 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. केस विदेशी फंडिंग से जुड़ा बताया जा रहा है. जब फिल्म 'रामायण' की रिलीज को महीना भर बचा है, तब इस तरह की मुसीबत चिंता पैदा करती है. फिल्म 'रामायण' का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया गया है, जो दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट 5 नवंबर 20276 को रिलीज होगा.

Continue reading on the app

9 भारतीय पहलवानों को अमेरिकी वीजा नहीं:U23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में खेलना मुश्किल, WFI ने US एम्बेसी को फैसले पर विचार करने को कहा

भारत के 9 पहलवानों को अमेरिका का वीजा नहीं मिल पाया है। इससे लास वेगास में होने वाली U23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उनका खेलना मुश्किल हो गया है। टूर्नामेंट 12 से 18 अक्टूबर तक होना है। वीजा नहीं मिलने वालों में 2024 U17 वर्ल्ड चैंपियन नेहा सांगवान भी शामिल हैं। पहलवानों को बुधवार को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में वीजा इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। वहां उन्हें मौखिक रूप से बताया गया कि उनके आवेदन 20 साल से कम उम्र और रोजगार नहीं होने के कारण खारिज किए गए हैं। इंटरव्यू के बाद उनके पासपोर्ट भी वापस कर दिए गए। WFI ने कहा- ये U23 खिलाड़ी हैं, कई अभी नौकरी नहीं करते रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी WFI ने अपने पत्र में अमेरिकी दूतावास से फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की। फेडरेशन ने कहा कि यह चैंपियनशिप U23 आयु वर्ग के लिए है और इसमें हिस्सा लेने वाले पहलवानों की उम्र 18 से 23 साल के बीच है। WFI के मुताबिक, इनमें से कई युवा खिलाड़ी अभी पूरी तरह अपने खेल करियर पर ध्यान दे रहे हैं और इसलिए उनका औपचारिक रूप से नौकरी में होना जरूरी नहीं है। 24 इंटरव्यू के लिए पहुंचे, 16 पहलवान थे WFI ने अमेरिकी दूतावास को भेजे पत्र में बताया कि बुधवार को कुल 24 प्रतिभागी वीजा अपॉइंटमेंट के लिए पहुंचे थे। इनमें 16 पहलवान थे और उनमें से 9 के वीजा आवेदन खारिज कर दिए गए। वीजा नहीं मिलने वाले पहलवानों में समर्थ गजानन म्हाकावे, धीरज कुमार मलिक, सचिन कुमार, निखिल, हरदीप, परवीन, अहिल्या शत्रुघ्न शिंदे, नेहा शर्मा और नेहा सांगवान शामिल हैं। गुरुवार को इंटरव्यू देने वाले पहलवानों को लेकर भी चिंता WFI ने सिर्फ बुधवार को वीजा नहीं मिलने वाले पहलवानों का मामला नहीं उठाया, बल्कि गुरुवार को वीजा अपॉइंटमेंट वाले खिलाड़ियों को लेकर भी अमेरिकी दूतावास से चिंता जताई है। फेडरेशन ने कहा कि गुरुवार को इंटरव्यू देने वाले ज्यादातर पहलवान भी 20 साल से कम उम्र के और फिलहाल बेरोजगार हैं। इसलिए WFI को आशंका है कि उनके आवेदनों के साथ भी यही स्थिति पैदा हो सकती है। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हरमनप्रीत की कप्तानी में खत्म हुआ 47 साल का सूखा:पहली बार वर्ल्ड कप जिताया, एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाया; लॉर्ड्स में रचा इतिहास हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर 47 साल का खिताबी सूखा खत्म किया। हरमनप्रीत भारत को महिला वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों की फिर होगी एंट्री? न्यूजीलैंड दौरे के लिए सेलेक्टर्स की है नजर

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैच की वनडे सीरीज खेलनी है लेकिन इसके लिए 2 स्क्वॉड चुने जाने की संभावना है, जिसमें कुछ ऐसे खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जो सिर्फ आखिरी 2 मैच का हिस्सा होंगे. Wed, 07 Oct 2026 23:19:12 +0530

  Videos
See all

Gehlot-Pilot की मजेदार नोकझोंक, 'आप हम सबके इंचार्ज हो' #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T22:30:29+00:00

Viral video | धक्के से गिरे राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस जवानों के साथ हाथापाई जैसी नौबत! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T22:40:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers