Responsive Scrollable Menu

9 भारतीय पहलवानों को अमेरिकी वीजा नहीं:U23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में खेलना मुश्किल, WFI ने US एम्बेसी को फैसले पर विचार करने को कहा

भारत के 9 पहलवानों को अमेरिका का वीजा नहीं मिल पाया है। इससे लास वेगास में होने वाली U23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उनका खेलना मुश्किल हो गया है। टूर्नामेंट 12 से 18 अक्टूबर तक होना है। वीजा नहीं मिलने वालों में 2024 U17 वर्ल्ड चैंपियन नेहा सांगवान भी शामिल हैं। पहलवानों को बुधवार को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में वीजा इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। वहां उन्हें मौखिक रूप से बताया गया कि उनके आवेदन 20 साल से कम उम्र और रोजगार नहीं होने के कारण खारिज किए गए हैं। इंटरव्यू के बाद उनके पासपोर्ट भी वापस कर दिए गए। WFI ने कहा- ये U23 खिलाड़ी हैं, कई अभी नौकरी नहीं करते रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी WFI ने अपने पत्र में अमेरिकी दूतावास से फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की। फेडरेशन ने कहा कि यह चैंपियनशिप U23 आयु वर्ग के लिए है और इसमें हिस्सा लेने वाले पहलवानों की उम्र 18 से 23 साल के बीच है। WFI के मुताबिक, इनमें से कई युवा खिलाड़ी अभी पूरी तरह अपने खेल करियर पर ध्यान दे रहे हैं और इसलिए उनका औपचारिक रूप से नौकरी में होना जरूरी नहीं है। 24 इंटरव्यू के लिए पहुंचे, 16 पहलवान थे WFI ने अमेरिकी दूतावास को भेजे पत्र में बताया कि बुधवार को कुल 24 प्रतिभागी वीजा अपॉइंटमेंट के लिए पहुंचे थे। इनमें 16 पहलवान थे और उनमें से 9 के वीजा आवेदन खारिज कर दिए गए। वीजा नहीं मिलने वाले पहलवानों में समर्थ गजानन म्हाकावे, धीरज कुमार मलिक, सचिन कुमार, निखिल, हरदीप, परवीन, अहिल्या शत्रुघ्न शिंदे, नेहा शर्मा और नेहा सांगवान शामिल हैं। गुरुवार को इंटरव्यू देने वाले पहलवानों को लेकर भी चिंता WFI ने सिर्फ बुधवार को वीजा नहीं मिलने वाले पहलवानों का मामला नहीं उठाया, बल्कि गुरुवार को वीजा अपॉइंटमेंट वाले खिलाड़ियों को लेकर भी अमेरिकी दूतावास से चिंता जताई है। फेडरेशन ने कहा कि गुरुवार को इंटरव्यू देने वाले ज्यादातर पहलवान भी 20 साल से कम उम्र के और फिलहाल बेरोजगार हैं। इसलिए WFI को आशंका है कि उनके आवेदनों के साथ भी यही स्थिति पैदा हो सकती है। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हरमनप्रीत की कप्तानी में खत्म हुआ 47 साल का सूखा:पहली बार वर्ल्ड कप जिताया, एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाया; लॉर्ड्स में रचा इतिहास हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर 47 साल का खिताबी सूखा खत्म किया। हरमनप्रीत भारत को महिला वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। पूरी खबर

Continue reading on the app

ChatGPT और नकली दाढ़ी ने बिगाड़ा दशरथ का लुक? रणबीर की 'रामायण' से अरुण गोविल का पोस्टर देख जमकर हुई ट्रोलिंग

7 अक्टूबर को मेकर्स ने रामायण से अरुण गोविल का पोस्टर रिलीज किया जिसमें वह दशरथ के रूप में नजर आए. अब यूजर्स ने इस पोस्टर की बारीकियों पर कमेंट किया. कुछ ने सिंहासन के बारे में कुछ नोटिस किया तो कुछ ने नकली दाढ़ी.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन का दावा, वनडे में भी होगी गेंदबाज की वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर को वनडे टीम में भी शामिल किया जाएगा. भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए कमबैक करेंगे. उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. अश्विन का मानना है कि टी20 बेहतर प्रदर्शन उन्हें वनडे विश्व कप का टिकट दिला सकता है. Wed, 7 Oct 2026 23:45:10 +0530

  Videos
See all

CCTV Video | शिष्य का एक और CCTV सामने, उस रात आखिर क्या हुआ था? #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T23:40:32+00:00

Red Sea Crisis | बाब अल-मंदेब में जंग, दुनिया परेशान! Yemen War | Iran News | N18V | Houthi Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T23:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers