इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकबजनी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण जब्त, साथी फरार
इंदौर के थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार को घरों में घुसकर चोरी-नकबजनी करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं। साथी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट चुकी है।
करीब एक महीने पहले फरियादिया मोना कुशवाहा, निवासी श्यामाचरण शुक्ला नगर, इंदौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसने बताया था कि घर की लोहे की अलमारी के लॉकर से एक चांदी का कड़ा, दो चांदी की अंगूठियां, अन्य चांदी के आभूषण और 9,000 रुपये नगद चोरी कर लिए गए हैं। ऐसा ही एक मामला अगस्त में एक मामला सामने आया था। फरियादी लालाराम लेहोरिया, निवासी कुलकर्णी का भट्टा, इंदौर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई ठी।
CCTV फुटेज से की गई आरोपियों की पहचान
दोनों प्रकरणों में थाना परदेशीपुरा पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटनाक्रम को लेकर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दोनों ही घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। सीसीटीवी फुटेज में पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। पुलिस टीम द्वारा नंदा नगर, भागीरथपुरा, छोटा बांगड़दा, एरोड्रम ओर सुखलिया क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग एवं संदिग्धों की तलाश की गई।
40 हजार रुपये के चांदी के आभूषण बरामद
जांच के दौरान पुलिस टीम ने चिन्हित आरोपी संजय उम्र 40 वर्ष, निवासी रघुनंदन बाग, सुखलिया, इंदौर (हाल मुकाम श्रीराम नगर, यादव धर्मशाला के पास, छोटा बांगड़दा रोड, इंदौर) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास एक चांदी का कड़ा, दो चांदी की अंगूठियां, एक चांदी की पायल और तीन चांदी की बिछिया समीट कई चांदी के आभूषण बरामद किए गए है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
आरोपी पर 16 अपराध दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इंदौर शहर के विभिन्न थानों में दर्ज नकबजनी, मारपीट, आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 अपराध सामने आए हैं। उसके खिलाफ विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ जारी है। आरोपी के एक साथी आकाश की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
भारतीय टी20 टीम से जसप्रीत बुमराह क्यों बाहर हुए? न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका, क्या वनडे में खेलेंगे
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ने अपनी टी20 टीम का ऐलान कर दिया. टीम में चार साल बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. इस सीरीज के लिए टीम में धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि पूरी तरह से फिट होने के बावजूद बुमराह को स्क्वाड में क्यों शामिल नहीं किया गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18










