Responsive Scrollable Menu

MMDR Bill पर झारखंड में BJP-Congress आमने-सामने, 6-7 नवंबर को विशेष सत्र बुलाने की तैयारी

MMDR Bill: रांची: झारखंड में MMDR Bill को लेकर सियासत तेज हो गई है. राज्य सरकार 6 और 7 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है. रांची में बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है.

MMDR Bill को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. बीजेपी ने सरकार के इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर सरकार वास्तव में छात्रों के हितों को लेकर गंभीर है तो विशेष सत्र में पेपर लीक और छात्रों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए. बीजेपी का कहना है कि राज्य में बड़ी संख्या में छात्र परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों को लेकर परेशान हैं. पार्टी ने सरकार से पूछा कि जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया है, उन्हें कब कराया जाएगा और छात्रों को सरकारी नौकरियों के अवसर कब मिलेंगे. 

वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है. कांग्रेस का कहना है कि MMDR Bill का राज्य के राजस्व पर असर पड़ सकता है, इसलिए बीजेपी इसका विरोध कर रही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज्य के हित में आने वाले इस विधेयक का विरोध कर रही है.

पूरी खबर के लिए देखिए वीडियो...

 

Continue reading on the app

टेस्ट में ही भाग निकला AI! Google और OpenAI के एजेंट पहुंचे असली इंटरनेट तक, मांगनी पड़ी माफी

AI एजेंट को सेफ रखने के लिए बनाए गए टेस्ट एनवायरमेंट की सीमाएं ही टूट गईं. Google ने खुद माना क‍ि तीन बार उसने AI एजेंट लाइव इंटरनेट तक पहुंच गए. यह बात उसने खुद अमेरिकी कोर्ट में स्‍वीकार की है. OpenAI को तो ऑस्‍ट्रेल‍ियाई सरकार से माफी मांगनी पड़ी है, क्‍योंक‍ि उसके एआई मॉडल ने ऑस्‍ट्रेल‍िया के सरकारी स‍िस्‍टम में सेंध लगा दी थी.

Continue reading on the app

  Sports

जमानत पर जेल से बाहर आए अभिषेक पोरेल को बंगाल की रणजी टीम में मिली जगह, अभिमन्यु ईश्वरन बने कप्तान

हाल ही में रेप के आरोप में जमानत पर जेल से बाहर आए क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को बंगाल की रणजी टीम में शामिल किया गया है. अभिषेक के लिए हाल के कुछ महीनें में काफी मुश्किल रहे हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर वापसी से वह एक नई शुरुआत करेंगे. इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में जगह मिली है. Wed, 7 Oct 2026 22:10:03 +0530

  Videos
See all

Gorakhpur Chaupal: MLC चुनाव में SP-BJP में किसका पलड़ा भारी? Gorakhpur से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T16:42:03+00:00

Giorgia Meloni News : PM मेलोनी को आवाज चोरी का डर! AI Deepfake से बचने के लिए उठाया बड़ा कदम | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T16:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers