रांची में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच, जानें यहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को रांची के जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर के आक्रामक शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा रोमांचक मुकाबला पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के होम टाउन रांची में होने जा रहा है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. तो चलिए जानते हैं कि इस मैदान पर टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में अब तक का रिकॉर्ड और प्रदर्शन कैसा रहा है.
रांची में शानदार है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड
रांची का JSCA स्टेडियम भारतीय टीम के लिए हमेशा से एक मजबूत किला रहा है, जहां उसे हराना विरोधी टीमों के लिए बहुत मुश्किल साबित हुआ है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल 4 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और उसे सिर्फ 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस 75% जीत के बेहतरीन रिकॉर्ड के दौरान भारत ने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दुनिया की सबसे मजबूत टीमों को धूल चटाई है. जेएससीए स्टेडियम के इसी दमदार इतिहास को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम का पलड़ा बेहद भारी माना जा रहा है.
• कुल खेले गए मैच (भारत): 4 मैच
• भारत की जीत: 3 मैच
• भारत की हार: 1 मैच
रांची में खेले गए सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का रिकॉर्ड
रांची की पिच पारंपरिक रूप से थोड़ी धीमी रहती है, जिस वजह से यहां स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. इस मैदान पर शाम के समय ओस का बड़ा असर रहता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है ताकि बाद में बल्लेबाजी आसान हो सके.
आंकड़ों की बात करें तो यहां पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 111 रन है, जो दिखाता है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 196/6 का है जो भारत ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था वहीं इस मैदान पर सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर 155/3 रन है जो भारत ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया था.
क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ अजेय रथ रहेगा बरकरार?
सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. रांची के इस मैदान पर भारतीय स्पिनर्स कुलदीप यादव रिकॉर्ड शानदार रहा है. अगर टीम इंडिया 9 अक्टूबर को अपनी इस 75% जीत की लय को बरकरार रखती है, तो वह सीरीज में 2-0 की बेहद मजबूत बढ़त बना लेगी.
????????????????????????????. ????????????????????????. ???????????????????????????????????? ????????. @ShreyasIyer15 ????
— BCCI (@BCCI) October 7, 2026
A man who thrives on challenges and leads from the front ????
???? Watch him decode his maiden T20I hundred ???? - By @ameyatilak #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/XRXTJ7uFDo
टी20 सीरीज के लिए भारत-वेस्टइंडीज का स्क्वाड
भारतीय टीम का स्क्वाड - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज का स्क्वाड - शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर
यह भी पढ़ें: 'वो बहुत आगे तक जाएंगे..' ईशान किशन ने की नमन धीर की जमकर तारीफ, जानिए MI में गुजारे पुराने दिनों को याद कर क्या कहा?
MMDR Bill पर झारखंड में BJP-Congress आमने-सामने, 6-7 नवंबर को विशेष सत्र बुलाने की तैयारी
MMDR Bill: रांची: झारखंड में MMDR Bill को लेकर सियासत तेज हो गई है. राज्य सरकार 6 और 7 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है. रांची में बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है.
MMDR Bill को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. बीजेपी ने सरकार के इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर सरकार वास्तव में छात्रों के हितों को लेकर गंभीर है तो विशेष सत्र में पेपर लीक और छात्रों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए. बीजेपी का कहना है कि राज्य में बड़ी संख्या में छात्र परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों को लेकर परेशान हैं. पार्टी ने सरकार से पूछा कि जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया है, उन्हें कब कराया जाएगा और छात्रों को सरकारी नौकरियों के अवसर कब मिलेंगे.
वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है. कांग्रेस का कहना है कि MMDR Bill का राज्य के राजस्व पर असर पड़ सकता है, इसलिए बीजेपी इसका विरोध कर रही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज्य के हित में आने वाले इस विधेयक का विरोध कर रही है.
पूरी खबर के लिए देखिए वीडियो...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











