RBI MPC के 5 बड़े फैसले, रेपो रेट में बढ़ोत्तरी, GDP ग्रोथ और मुद्रास्फीति पर भी अपडेट, जानें डिटेल
रिजर्व बैंक इंडियन (RBI) ने 5 से लेकर 7 अक्टूबर तक मौद्रिक नीति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बुधवार को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फैसलों की घोषणा कर दी है। मीटिंग में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। रेपो रेट में चार साल में पहली बार 25 आधार अंकों की वृद्धि की है। इसी के साथ दरें 5.25% से बढ़कर 5.50% तक पहुँच चुकी हैं।
आरबीआई एमपीसी के इस फैसले का असर लोन के ब्याज दरों पर पड़ेगा। बैंक रेट्स में इजाफा कर सकते हैं। ईएमआई का बोझ भी बढ़ सकता है। वहीं कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी वृद्धि कर सकते हैं। एमपीसी बैठक का ब्यौरा 21 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। वहीं अगली बैठक 2 से 4 दिसंबर 2026 को निर्धारित की गई है।
CPI महंगाई और GDP ग्रोथ को लेकर आरबीआई की घोषणा
2026-27 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7.1% कर दिया गया है, जो पहले 6.7% था। वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में अनुमानित ग्रोथ 7%, दूसरे तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.6%, तीसरी तिमाही में 6.5% और चौथी तिमाही में 6.8% है। 2028 की की पहली तिमाही में अनुमानित जीडीपी ग्रोथ 7.1% है। आरबीआई ने वित्तवर्ष 2027 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति का अनुमान 5% से बढ़ाकर 5.2% कर दिया है। सेंट्रल बैंक ने स्पष्ट किया है कि महंगाई और उसका आउटलुक वैसा नहीं है, जैसा पिछले साल था। आंकड़ों को देखते हुए महंगाई का औसतन अगली तीन तिमाही के लिए लगभग 5.8% है। इस साल कोर महंगाई 4% तक हो सकती है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि, “जियोपॉलिटिकल घटनाक्रमों के कारण आर्थिक गति व्यापक आधार वाली बनी हुई है। अर्थव्यवस्था के लचीले बने रहने की उम्मीद है।”
इन फैसलों को भी जानें
सेंट्रल बैंक ने अपने रुख को “कैलिब्रेटेड टाइटनिंग” की ओर बदलने का फैसला लिया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि, “निकट भविष्य में कटौती की कोई संभावना नहीं है। आगे पॉलिसी के तहत दरें बधाई जा सकती है या उसे स्थिर रखा जा सकता है। यह बदलती परिस्थिति और भविष्य के अनुमानों पर निर्भर करेगा।”
मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (एमएसएफ) रेट और बैंक रेट को 5.75% पर एडजस्ट करने की घोषणा आरबीआई द्वारा की गई है। स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (एसटीएफ) रेट को 5.25% पर एडजस्ट किया गया है।
गवर्नर का वक्तव्य, 07 अक्टूबर 2026
Governor’s Statement, October 07, 2026
https://t.co/iJoJtR9xlC— ReserveBankOfIndia (@RBI) October 7, 2026
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में गिरी बहुमंजिला इमारत, राहत और बचाव कार्य जारी
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में गिरी बहुमंजिला इमारत, राहत और बचाव कार्य जारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
NDTV










