Responsive Scrollable Menu

Fact Check: राहुल गांधी को पीएम बनाने की बात करते जेडीयू विधायक अनंत सिंह का वायरल वीडियो 2019 का है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मोकामा के विधायक और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता अनंत सिंह ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस बीच अनंत सिंह का […]

The post Fact Check: राहुल गांधी को पीएम बनाने की बात करते जेडीयू विधायक अनंत सिंह का वायरल वीडियो 2019 का है appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

Meerut Court ने पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को ठहराया दोषी, 16 अक्टूबर को सजा का ऐलान

मेरठ, सात अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति की हत्या के चर्चित मामले में अदालत ने बुधवार को पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया। दोनों को 16 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। अदालत ने माना कि दोनों ने मिलकर अमित कश्यप उर्फ मिक्की की हत्या की थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, अकबरपुर सादात गांव निवासी अमित कश्यप की 12 अप्रैल 2025 को उसके घर में मौत हुई थी। शुरुआत में परिजनों ने उसकी मौत सांप के डसने से होने की आशंका जताई थी। शव के नीचे एक सांप दबा मिला था, जिसे पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया गया था।

बाद में सपेरों ने सांप की जांच कर बताया कि उसके विषदंत के नीचे जहर की थैली नहीं थी और उसे निकाल दिया गया था। ऐसे में उसके काटने से अमित की मौत संभव नहीं थी। अमित के गले पर चोट और शरीर पर नाखून जैसे खरोंच के निशान भी मिले।

पोस्टमार्टम में मौत का कारण सर्पदंश के बजाय दम घुटना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के कोण से जांच शुरू की। जांच में अमित की पत्नी रविता और उसके पड़ोसी अमरदीप के बीच कथित प्रेम संबंधों की जानकारी मिली।

अभियोजन के मुताबिक, दोनों ने अमित की गला दबाकर हत्या की और वारदात को सर्पदंश का रूप देने के लिए शव के पास सांप छोड़ दिया। पुलिस ने मामले में 500 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया और अभियोजन ने 12 से अधिक गवाह पेश किए। सरकारी वकील फरजाना के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा मोबाइल फोन की कॉल डिटेल महत्वपूर्ण साक्ष्य बनी।

उन्होंने बताया कि अमित की मौत के बाद भी रविता और अमरदीप के बीच लगातार बातचीत हुई और चार दिन में दोनों के बीच 70 से अधिक बार बातचीत हुई। अमरदीप जिस नंबर से रविता से बात करता था, वह जागृति विहार निवासी सोनू के नाम पर था। सोनू ने अदालत में कहा कि वह नंबर का इस्तेमाल नहीं करता था और न ही रविता या अमरदीप को जानता था।

जांच में सामने आया कि अमरदीप ने किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर सिम लिया था। दोनों के बीच इस नंबर से 500 से अधिक बार बातचीत का रिकॉर्ड मिला। जांच के दौरान सांप उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ की गई।

इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। रविता तब से जेल में है, जबकि अमरदीप जमानत पर बाहर है।

Continue reading on the app

  Sports

टी-20 के टॉप-5 में है विराट-रोहित का नाम, इन दिग्गजों के नाम है रनआउट होने का रिकॉर्ड, नंबर-1 बल्लेबाज का नाम कर देगा हैरान

cricket records most runout in t20: टी-20 क्रिकेट में रनआउट होना तोऔर भी बड़ा क्राइम है क्योंकि फास्ट पेस गेम में एक बड़ा हिटर अगर रनआउट हुआ तो मैच का नक्शा बदल जाता है. हाल में लखनऊ में खेले गए बारत-वेस्टइंडीज मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब शिमरॉन हेटमायर रन आउट हुए और वहां से वेस्टइंडीज 20-25 रन कम बना पाया और भारत ने आसानी से मैच जीत लिया. वैसे हेटमायर रनआउट होकर उस क्लब के टॉप 5 शामिल हो गए जो सबसे ज्यादा बार रनआउट हुए है.  Thu, 8 Oct 2026 13:39:31 +0530

  Videos
See all

फांसी पर झूलेगा ईरान का रैपर | Amir Tataloo Death Sentence | Iranian Rapper Tataloo | Islam #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T08:35:22+00:00

Jodhpur Exercise Tarang Shakti 2026: तरंग शक्ति' के 'रणक्षेत्र' से जानिए भारत के Tejas की ताकत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T08:42:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers