Responsive Scrollable Menu

RBI ने Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, विशेषज्ञों ने बताया आर्थिक स्थिरता के लिए अहम कदम

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर बैंक अधिकारियों और विशेषज्ञों ने बुधवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक का नीतिगत दर बढ़ाने का कदम महंगाई के दबाव को नियंत्रित करने और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा, जबकि मजबूत घरेलू मांग और कर्ज प्रवाह के कारण आर्थिक वृद्धि की गति कायम रहने की उम्मीद है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को उम्मीद के मुताबिक प्रमुख नीतिगत ब्याज दर रेपो को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया। साथ ही नीतिगत रुख को तटस्थ से बदलकर ‘सूझ-बूझ के साथ सख्त’ करने का निर्णय किया।

इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रेपो दर में बढ़ोतरी महंगाई के जोखिम को नियंत्रित करने के लिए संतुलित और एहतियाती कदम है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मौद्रिक नीति के रुख को ‘सूझ-बूझ के साथ सख्त’ करने का निर्णय भी महत्वपूर्ण है। इससे संकेत मिलता है कि फिलहाल ब्याज दर में कटौती की संभावना नहीं है और आगे के नीतिगत कदम आर्थिक वृद्धि तथा महंगाई के दबाव के रुख पर निर्भर करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्याज दर में बढ़ोतरी का असर स्वाभाविक रूप से कर्जदारों, खासकर आवास ऋण लेने वाले ग्राहकों और छोटे कारोबारों पर पड़ेगा।

बैंकों को ऊंची ब्याज दरों को ग्राहकों तक पहुंचाने के साथ-साथ उत्पादक कर्ज की मांग को समर्थन देना भी जारी रखना होगा।’’ केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण महंगाई का दबाव बढ़ा है और रेपो दर में बढ़ोतरी का उद्देश्य बढ़ती महंगाई को स्थिर करना तथा वृहद आर्थिक स्थिरता बनाए रखना है। उन्होंने कहा, ‘‘रेपो दर बढ़ने से वित्तपोषण लागत और ब्याज दरों पर कुछ असर पड़ेगा,लेकिन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वास्तविक सकल घेरलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत किया जाना मजबूत आर्थिक वृद्धि और स्वस्थ ऋण मांग को दर्शाता है। यह बैंकिंग क्षेत्र के लिए अनुकूल माहौल है।’’ कोटक महिंद्रा बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री उपासना भारद्वाज ने कहा कि एमपीसी ने उम्मीद के मुताबिक रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की है, लेकिन नीतिगत रुख को तटस्थ से बदलकर ‘सूझ-बूझ के साथ सख्त’ करने का निर्णय‘ अप्रत्याशित रहा।

उन्होंने कहा कि वैश्विक जोखिम बने रहने पर आगे नीतिगत दर में 0.25 से 0.50 प्रतिशत की और वृद्धि की संभावना है। श्रीराम फाइनेंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष उमेश रेवणकर ने कहा कि रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कीमतों की स्थिति के प्रति कड़ा लेकिन उचित कदम है। उन्होंने कहा कि महंगाई मुख्य रूप से खाद्य और ईंधन से जुड़े आपूर्ति पक्ष के दबाव से प्रभावित है और मानसून के असमान रहने तथा तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच केंद्रीय बैंक ने समय रहते कदम उठाया है।

एचडीएफसी बैंक की प्रमुख अर्थशास्त्री साक्षी गुप्ता ने कहा कि आरबीआई ने प्रमुख वैश्विक केंद्रीय बैंकों के साथ कदम मिलाते हुए ब्याज दरों में बढ़ोतरी का चक्र शुरू किया है। यह फैसला घरेलू महंगाई के बढ़ते जोखिम के बीच लिया गया है, जबकि आर्थिक वृद्धि की गति मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नीतिगत रुख को सूझ-बूझ के साथ सख्त किये जाने का निर्णय संकेत देता है कि आज नीतिगत दर में वृद्धि एक बार का कदम नहीं, बल्कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चक्र की शुरुआत है।

गुप्ता के अनुसार, अगले कुछ महीनों में आरबीआई नीतिगत दर में कुल मिलाकर 0.50 से 0.75 प्रतिशत तक और वृद्धि कर सकता है। अधिक आक्रामक दर वृद्धि का जोखिम इस बात पर निर्भर करेगा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तेल कीमतों में बढ़ोतरी कितने समय तक बनी रहती है।

Continue reading on the app

'श्रेयस अय्यर पूरे फ्लो में थे, नमन धीर बहुत आगे जाएंगे': ईशान किशन

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेला गया पहला टी20 मैच 8 विकेट से जीता। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जहां 43 गेंदों पर 102 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं अपना डेब्यू कर रहे नमन धीर ने 3 विकेट लिए। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अय्यर और धीर की तारीफ की है।

Continue reading on the app

  Sports

पोलार्ड को खरीदा, 18 साल के लड़के पर भी दाव, SA20 Auction में जोबर्ग सुपरकिंग्स की तगड़ी टीम बना ली

SA20 auction Joburg Super Kings: कायरन पोलार्ड 15,000 T20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक रन दूर हैं. जोबर्ग सुपरकिंग्स ने SA20 के अगले सीजन के लिए इस दिग्गज ऑलराउंडर को खरीदा है. दुनियाभर की लीग में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े पोलार्ड को अपने साथ जोड़ने में जब MI केपटाउन ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो जोबर्ग सुपरकिंग्स आए आया. Thu, 8 Oct 2026 12:32:45 +0530

  Videos
See all

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन से भावुक हुए Nitin Gadkari ने कही ये बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T07:15:44+00:00

CM भजनलाल ने जलाया मशाल, PM मोदी के 25 साल पर लिया विकसित भारत का संकल्प | Seva Jyoti Yatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T07:16:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers