साहिल के सुसाइड के बाद IIT बॉम्बे में बदल सकते हैं नियम, जानें अब चीटिंग करते हुए पकड़े गए तो क्या होगा?
छात्रों पर पढ़ाई का दबाव और आत्महत्या के मामलों को देखते हुए आईआईटी बॉम्बे कई नियमों को बदल सकती है. इसके तहत, संस्थान ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नई एसओपी का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है. नए ड्राफ्ट में छात्रों को आपत्ति दर्ज करवाने और मार्गदर्शन लेने का मौका देने पर जोर दिया गया है. इस सप्ताह आईआईटी बॉम्बे की मैनेजमेंट टीम की बैठक होगी, जिसमें इस मसौदे पर फैसला लिया जा सकता है. बता दें, यह बदलाव बीटेक के पूर्व छात्र साहिल वाकोडे के सुसाइड के बाद हो रहे हैं.
नई एसओपी में नकल करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई से पहले छात्र को HOD से बात करने का मौका देने का प्रावधान हो सकता है. साथ ही एग्जाम में अनुचित साधनों के मामलों में दी जाने वाली सजा की भी समीक्षा की गई है.
IIT बॉम्बे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड केस में CCTV फुटेज सामने आया, परीक्षा खत्म होने से 20 मिनट पहले का बताया जा रहा फुटेज
क्या बदलाव संभव, इससे क्या फायदा
- अगर किसी छात्र को परीक्षा में चीटिंग करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर कार्रवाई से पहले उसे किसी मेंटर से बात करने का मौका दिया जाएगा.
- परीक्षा के दौरान, ड्यूटी करने वाले इन्विजिलेटर को साफ निर्देश दिया जाएगा कि परीक्षा हॉल में संदिग्ध मामले के दौरान क्या किया जा सकता है और क्या नहीं? हॉल में घटना के वक्त क्या दर्ज किया जाना जरूरी है.
- आंसर शीट में परीक्षा से जुड़े सभी नियम सही तरीके से लिखे जाएं.
- छात्रों काे अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा. अनुशासनात्मक मामलों को संभालने और एसओपी बनाने वाली समितियों में छात्रों की बराबर भागीदारी रखी जा रही है.
IIT बॉम्बे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- IIT बॉम्बे में छात्र की खुदकुशी के मामले में छुट्टी पर भेजे गए प्रोफेसर डूला, आज क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ
एक्सपर्ट बोले- एसओपी में इतनी देर क्यों
एजुकेशन एक्सपर्ट महेश्वर पेरी का कहना है कि कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र भी हमारे ही बच्चे हैं. अगर कोई बच्चा घर में गलती कर दे तो क्या हम उसके साथ ऐसा सुलूक करते हैं कि वह जान ही दे दे. उन्होंने कहा कि परीक्षा हॉल में अगर कोई छात्र गलती करता है तो टीचर को भी उसे अपना ही बेटा-बेटी समझना चाहिए और उसको समझाना चाहिए. किसी छात्र पर क्या कार्रवाई हो, यह सिर्फ वहां मौजूद टीचर की मर्जी पर ही नहीं रहने दिया जाना चाहिए.
IIT बॉम्बे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- क्या सच में साहिल के लिए जातिगत टिप्पणी करते थे प्रोफेसर दूल्ला? जानें आरोपों पर IIT बॉम्बे ने क्या कहा?
IIT बॉम्बे में इस साल तीन सुसाइड, देश का 9वां मामला
इस साल आईआईटी बॉम्बे में सुसाइड का यह तीसरा और देश का नौवां मामला है. पिछले छह साल में 2025 में सबसे ज्यादा 16 आईआईटी छात्रों ने आत्महत्या की है. ग्लोबल IIT एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के अनुसार, पिछले 20 साल में IIT के कुल 160 छात्रों ने आत्महत्या की हैं.
IIT बॉम्बे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- IIT बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या के मामले में सामने आया CCTV फुटेज, साहिल को बाहर जाने को कहते दिखे प्रोफेसर
Bigg Boss 20: कुमार सानू की बेटी Shannon K की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें क्या करती हैं?
Bigg Boss 20 Wildcard Contestant: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काफी धमाल देखने को मिल रहा है. कंटेस्टेंट्स आए दिन किसी न किसी वजह से लड़ते रहते हैं. वहीं, अब तक ये क्लियर नहीं हो पाया है कि घर में कौन किसका दोस्त है और कौन किसका दुश्मन है. वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा हो रही है कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर कौन एंट्री लेगा. इस बीच अब एक नाम सामने आया है और दावा किया जा रहा है कि फेमस सिंगर कुमार सानू की बेटी बिग बॉस 20 में एंट्री ले सकती है.
कौन है कुमार सानू की बेटी?
कुमार सानू की बेटी शैन्नन सानू (Shannon K) एक सिंगर और म्यूजिक आर्टिस्ट हैं. वो कुमार सानू और उनकी पत्नी सलोना की बेटी हैं और अपने पिता की तरह म्यूजिक की दुनिया में करियर बना रही हैं. शैन्नन ने कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था और वो हिंदी के साथ-साथ इंग्लिश गानों के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम किया है और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने पिता की पहचान की वजह से उन्हें शुरुआत से ही लोगों का ध्यान मिला, लेकिन शैन्नन ने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए भी लगातार काम किया है.
ये भी पढ़ें- Love Gill को गलते तरीके से छूते दिखे Scout? वायरल वीडियो देख फूटा फैंस का गुस्सा, किया ट्रोल
शैन्नन सानू का करियर
कुमार सानू की बेटी शैन्नन K ने बहुत छोटी उम्र से ही म्यूजिककी दुनिया में कदम रख दिया था. उन्होंने 12 साल की उम्र में अपना पहला सोलो सिंगल रिलीज किया था और बाद में अमेरिका में अपने म्यूजिक करियर को आगे बढ़ाया. शैन्नन ने Poo Bear के साथ ‘A Long Time’ से इंटरनेशनल म्यूजिक में अपनी पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने ‘Give Me Your Hand’, ‘Run’, ‘I Do’, ‘OMT’, ‘Antidote’ और ‘Not My Shade’ जैसे गाने गाए. इनमें से उनका गाना ‘Give Me Your Hand’ को बुलिंग के खिलाफ जागरूकता से जोड़ा गया था और इस गाने को काफी पसंद किया गया.
शैन्नन ने सिर्फ सिंगिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि एक्टिंग में भी हाथ आजमाया. उन्होंने ‘The Big Feed’ से एक्टिंग की शुरुआत की और बाद में ‘Chal Zindagi’ में भी काम किया. साल 2025 में उन्होंने Coachella में परफॉर्म करके अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ा नाम हासिल किया. वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने पिता कुमार सानू के साथ ‘9 to 5’ गाना भी रिकॉर्ड किए हैं.
बिग बॉस 20 में हो सकती है एंट्री?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैन्नन को शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर लाने की चर्चा हो रही है. हालांकि, अभी तक न तो शैन्नन और न ही बिग बॉस 20 के मेकर्स ने उनकी एंट्री की आधिकारिक पुष्टि की है. शैन्नन सिंगर और एक्ट्रेस हैं और इंटरनेशनल लेवल पर भी काम कर चुकी हैं. ऐसे में अगर उनकी एंट्री होती है, तो ये उनके भारतीय टीवी रियलिटी शो डेब्यू के तौर पर दिलचस्प हो सकती है. वहीं, उनकी पहचान इंडियन सिमेना में काफी तेजी से बन जाएगी.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: अरिश्फा की वजह से छलके काजी तौकीर के आंसू, स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










