'सामान बांध लें, लंबी लड़ाई होगी': CEC के खिलाफ CJP का 10 अक्टूबर को Mega Protest का ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बारे में औपचारिक रूप से सूचित किया। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और भारत निर्वाचन आयोग में सुधार की मांग को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है और उन्होंने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। साथ ही, उन्होंने प्रेशर ग्रुप के "दिल्ली चलो" आह्वान को दोहराया।
इसे भी पढ़ें: 2 महीने, 3 सरप्राइज एलीमेंट: बीजेपी हैरान, पुलिस परेशान, क्या है राहुल गांधी की 'धप्पा' पॉलिटिक्स!
मीडिया से बात करते हुए दास ने कहा कि हम पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्हें एक औपचारिक पत्र सौंपा। हमने उन्हें बताया कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' और देश भर के युवा - यानी ये सभी 'कॉकरोच' - 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने वाले हैं। हमने उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सहयोग करने और ज़रूरी ट्रैफिक इंतज़ाम करने को कहा। हमने यह औपचारिक सूचना दे दी है। उन्होंने कहा कि हमने औपचारिक सूचना सौंप दी है और दिल्ली पुलिस से इसकी पावती भी प्राप्त कर ली है। हमारी बातचीत के आधार पर, उन्होंने हमसे एक वचन-पत्र (undertaking) भी लिया और हमने इसके लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। हमें उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस सहयोग करेगी।
दास ने लोगों से अपना सामान बांधने और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की, और कहा कि यह एक "लंबी लड़ाई" होगी। उन्होंने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा भी दे देते हैं, तो भी वे झुकेंगे नहीं और भारत के चुनाव आयोग में सुधार की अपनी मांग पर डटे रहेंगे। यह विरोध प्रदर्शन का आह्वान चुनाव आयोग के फैसलों, खासकर 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (विशेष गहन समीक्षा) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मचे हंगामे के बीच किया गया है।
इसे भी पढ़ें: CEC विरोध पर CM Devendra Fadnavis बोले, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की है साजिश
उन्होंने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा भी दे दें, तब भी हम झुकेंगे नहीं। हम चुनाव आयोग में सही सुधार चाहते हैं। वरना, ECI कभी निष्पक्ष नहीं होगा... हमें यह पक्का करना होगा कि कुमार इस्तीफ़ा दें और उन्हें गिरफ़्तार किया जाए। हम सिस्टम में सुधार चाहते हैं, SIR को रोकना चाहते हैं और SIR के दौरान लिए गए ग़ैर-कानूनी फ़ैसलों की जाँच चाहते हैं। सरकार को यह पक्का करना चाहिए कि कुमार जैसे लोग ऐसे पदों पर न बैठें। वरना हम वापस नहीं आएँगे। मैं चाहता हूँ कि सब लोग आएँ। अपना सामान बाँध लें। यह एक लंबी लड़ाई होगी।
Hyderabad में कैंपस खोलेगा US का CU Denver, UGC से मिला आशय पत्र
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय (सीयू डेनवर) ने कहा है कि उसे भारत के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से हैदराबाद में विश्वविद्यालय एक नया परिसर स्थापित करने के लिए एक आशय पत्र मिला है। इसके साथ ही यह भारत में डिग्री प्रदान करने के लिए परिसर स्थापित करने की अनुमति पाने वाला पहला सरकारी अमेरिकी विश्वविद्यालय बन गया है। पिछले साल, शिकागो में स्थित ‘इलिनॉय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ भारत में अपना परिसर स्थापित करने वाला पहला अमेरिकी विश्वविद्यालय बना था।
यह एक निजी विश्वविद्यालय है, जिसने मुंबई में अपना परिसर स्थापित किया है और सितंबर में छात्रों के अपने पहले बैच का स्वागत किया। सीयू डेनवर का भारत में परिसर तेलंगाना का पहला विदेशी विश्वविद्यालय परिसर भी होगा। सीयू डेनवर के कुलाधिपति केनेथ टी. क्रिस्टेंसन के अनुसार, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक अधिक से अधिक लोगों की पहुंच सुनिश्चित करना लंबे समय से विश्वविद्यालय का लक्ष्य रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘हैदराबाद में हमारी योजनाएं इसी प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। साथ ही, भारत के उन छात्रों के साथ हमारे लंबे समय से जारी संबंध भी इसका आधार हैं, जो दशकों से सीयू डेनवर से जुड़े रहे हैं।’’ विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘अब हमारे पास इस संबंध को और आगे बढ़ाने तथा भारत के छात्रों तक अपने विशिष्ट अनुभव पहुंचाने का मौका है। इसमें उच्च शैक्षणिक मानकों वाली पढ़ाई और करियर के अनुरूप शिक्षा का अनुभव शामिल होगा, जो छात्रों को सार्थक करियर बनाने और अपने समुदायों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार करेगा।’’ वैश्विक शिक्षा कंपनी एमेरिटस भारत में विश्वविद्यालय की रणनीतिक संयुक्त उद्यम साझेदार है और यह विश्वविद्यालय के साथ मिलकर काम कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









