Responsive Scrollable Menu

फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक धधकी आग, 5-6 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान, दमकलें आग बुझाने में जुटीं

नीमच में आज बुधवार अचानक एक फर्नीचर फैक्ट्री में आग धधक उठी, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू करने का प्रयास शुरू किया, आग से फैक्ट्री में रखा फर्नीचर जलकर ख़ाक हो गया, फैक्ट्री संचालक ने करीब 5-6 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। आग लगने का स्पष्ट कारण तो जाँच के बाद मालूम चल सकेगा लेकिन फैक्ट्री संचालक ने शॉर्ट सर्किट होने का अनुमान जताया हैं।

नीमच के पीजी कॉलेज के पीछे कृषि विज्ञान केंद्र के पास स्थित DV Distribution Services की फर्नीचर फैक्ट्री में दोपहर करीब 12:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया।  फैक्ट्री स्टाफ ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दीवार तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियाँ मौके पर पहुंची चूँकि फैक्ट्री बड़े हिस्से में फैली थी और आग चारों तरफ फ़ैल चुकी थी इसलिए दीवारों को तोड़ने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी उसके बाद पानी की धार  आग पर पहुंचाई गई, सूचना मिलते ही कुछ देर पहले ही फैक्ट्री से गए संचालक वापस लौटे।

करीब 5-6 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान 

मीडिया से बात करते हुए फैक्ट्री संचालक दीपक भंडारी ने बताया की वे जब यहाँ से गए तब सबकुछ ठीक ठाक था अचानक आग कैसे लगी समझ नहीं आ रहा उन्होंने शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई है, भंडारी के मुताबिक फैक्ट्री में करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये का  तैयार स्टॉक था और लगभग 3 करोड़ रुपये की मशीनरी थी। करीब 30 हजार वर्गफीट का शेड भी आग की चपेट में आकर लगभग पूरी तरह ध्वस्त हो गया। संचालक ने कुल नुकसान 5 से 6 करोड़ रुपये तक होने का अनुमान बताया है। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, हालांकि संचालक ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है।

कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जीतू पटवारी बोले “अच्छे दिन का वादा, बीजेपी का सबसे खराब दिन लाने का इरादा”

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोत्तरी किए जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के बीच अब आम लोगों पर कर्ज की ब्याज दर और ईएमआई बढ़ने का दबाव पड़ सकता है।

कांग्रेस नेता ने इस फैसले को लेकर सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि “महंगाई मैन मोदी का कहर जारी है, अब तो जनता की कमर ही तोड़ी जाएगी।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अच्छे दिन” का वादा करने वाली बीजेपी अब लोगों को सबसे खराब दिन दिखा रही है। उन्होंने कहा कि अब होम, कार, पर्सनल और बिजनेस लोन की ब्याज दरें बढ़ जाएंगी और लोगों को ज्यादा ईएमआई ज्यादा चुकानी होगी। इसी के साथ लोन चुकाने का समय भी बढ़ जाएगा जो जनता पर दोहरी मार होगी।

RBI ने रेपो रेट बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने बुधवार को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की। इसके साथ रेपो रेट 5.25 प्रतिशत से बढ़कर 5.50 प्रतिशत हो गया है। यह फरवरी 2023 के बाद पहली बार है जब केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट बढ़ाया है। इससे पहले 2025 में RBI ने कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी और इसके बाद लगातार चार बैठकों में रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया था।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार से सवाल किए हैं। जीतू पटवारी ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी पर कहा कि इसका असर होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और बिजनेस लोन की ब्याज दरों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ब्याज दर बढ़ने पर कर्ज लेने वालों को अधिक किश्तें चुकानी पड़ सकती है और लोन चुकाने की अवधि भी बढ़ सकती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने घर, कार या कारोबार के लिए कर्ज लिया है उनके सामने EMI बढ़ने की चिंता खड़ी हो सकती है। वहीं नए कर्ज लेने वालों के लिए भी ब्याज दरें पहले की तुलना में अधिक हो सकती हैं। जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “अच्छे दिन का वादा..सबसे खराब दिन का इरादा”।

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर कुमार की वापसी से RCB का नुकसान, जानिए कैसे बिगड़ जाएगा ऑक्शन का प्लान?

भुवनेश्वर कुमार नवंबर 2022 के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उनका करियर खत्म माना जा रहा था. मगर लगातार 2 IPL सीजन में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया और वापसी की. Wed, 07 Oct 2026 16:24:56 +0530

  Videos
See all

Congress Protest on CEC Row: Kharge के लंच के बाद Jantar Mantar रवाना Rahul Gandhi, CEC पर बड़ा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:57:53+00:00

Rahul Gandhi Protest : दिल्ली प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी पर बड़ा अपडेट! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T11:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers