दिल्ली : घर में 35 लाख रुपये की चोरी करने के आरोप में घरेलू सहायिका गिरफ्तार
दिल्ली : घर में 35 लाख रुपये की चोरी करने के आरोप में घरेलू सहायिका गिरफ्तार
कोच गौतम गंभीर ने अजित अगरकर के लिए पोस्ट किया:लिखा- आपके साथ काम करना बड़ा सम्मान, चीफ सिलेक्टर का कार्यकाल खत्म हुआ
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को पूर्व चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर के लिए पोस्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘प्रिय अजित भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बड़ा सम्मान रहा।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘वे तीन ICC ट्रॉफियां आपके विश्वास की गवाही हैं। टीम पहले और हमेशा टीम सबसे आगे।’ गंभीर ने कहा, ‘मुझे कहना होगा कि इतिहास आपके साथ अधिक नरमी बरतेगा। हर चीज के लिए धन्यवाद।’ 3 दिन पहले 4 अक्टूबर को भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर के तौर पर अजित अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया। पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया। गंभीर-अगरकर पिछले 2 साल से साथ काम कर रहे गौतम गंभीर और अजित अगरकर पिछले 2 साल से भारतीय क्रिकेट के लिए एक साथ काम कर रहे थे। अगरकर को 4 जुलाई 2023 को भारतीय टीम का सिलेक्टर बनाया गया था। 4 जुलाई 2023 को गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने। यहां से दोनों ने मिलकर 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े खिताब जीते। BCCI ने सिलेक्टर्स पद के लिए आवेदन बुलाए अजित का कार्यकाल समाप्त होने के बाद BCCI ने 6 अक्टूबर को मेंस सिलेक्शन कमेटी के एक पद के लिए आवेदन बुलाए हैं। BCCI के मुताबिक आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने कम से कम 7 टेस्ट या 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों, या 10 ODI और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों। उम्मीदवार का क्रिकेट से रिटायर हुए कम से कम 5 साल पूरे होना जरूरी है। जो व्यक्ति BCCI के नियमों के तहत किसी क्रिकेट कमेटी में कुल 5 साल रह चुका है, वह इस पद के लिए योग्य नहीं होगा। ------------------------------------------------------------------
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24









