Responsive Scrollable Menu

NSA Ajit Doval की Riyadh में बड़ी बैठक, Saudi Arabia के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर हुई अहम चर्चा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने बुधवार को सऊदी अरब की अपनी यात्रा के दौरान राज्य मंत्री, कैबिनेट सदस्य और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मूसाएद बिन मोहम्मद अल-ऐबान से मुलाकात की। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में बताया कि उनकी बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय मुद्दे और अन्य आपसी हित के विषय शामिल थे। पोस्ट में कहा गया, माननीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने सऊदी अरब के राज्य मंत्री, कैबिनेट सदस्य और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महामहिम डॉ. मूसाएद बिन मोहम्मद अल-ऐबान के साथ एक सार्थक बैठक की। बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय और अन्य आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई।  डोभाल  आधिकारिक दौरे पर रियाद पहुंचे, जो भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों को रेखांकित करता है।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में सभी समुदायों के बीच सहानुभूति एवं सद्भाव के लिए कटिबद्ध हूं: राजग नेता खेमचंद

रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, हवाई अड्डे पर सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान और सऊदी अरब के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री राजदूत डॉ. सऊद अल-साती ने उनका स्वागत किया। उनकी यह यात्रा 28 जनवरी को सऊदी अरब द्वारा पहलगाम आतंकी हमले और लाल किले में हुए आतंकी हमले की निंदा करने के कुछ ही समय बाद हुई है। रणनीतिक साझेदारी परिषद की राजनीतिक, कांसुलर और सुरक्षा सहयोग समिति के अंतर्गत भारत-सऊदी अरब सुरक्षा कार्य समूह की तीसरी बैठक में दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की। 

इसे भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को जोधपुर जेल के पानी से पेट दर्द, संक्रमण की बात कहकर पत्नी ने लगाई याचिका

यह बैठक 28 जनवरी को रियाद में हुई। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आतंकवाद विरोधी) विनोद बहादे और सऊदी अरब साम्राज्य के आंतरिक मंत्रालय के कानूनी मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग महानिदेशक अहमद अल-ईसा ने की। बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की, जिसमें सीमा पार आतंकवाद, 22 अप्रैल 2025 को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुआ कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला और 10 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में लाल किले के पास हुई आतंकी घटना शामिल है। दोनों पक्षों ने चल रहे सुरक्षा सहयोग की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने वैश्विक स्तर पर और अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकवादी समूहों से उत्पन्न खतरों पर चर्चा की।

Continue reading on the app

PM Modi Speech In Lok Sabha: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, टला पीएम मोदी का संबोधन | Breaking News

PM Modi Speech In Lok Sabha: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, टला पीएम मोदी का संबोधन | Breaking News Parliament PM Modi Speech In Lok Sabha Updates: PM मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने वाले हैं. इससे पहले कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर उन पर निशाना साधा है. #breakingnews #pmmodi #loksabha #news18up news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP                https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                       https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: वर्ल्ड कप से पहले ईशान किशन की तूफानी पारी, 20 गेंदों में जड़ दी हाफ सेंचुरी

Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वार्म अप मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। Wed, 04 Feb 2026 20:06:48 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Bengal Police लेकर दिल्ली क्यों पहुंची Mamata Banerjee | #mamatabanerjee #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T14:30:25+00:00

BLA Nuclear Attack on Pakistan LIVE: PAK में परमाणु धमाके शुरू! | Asim Munir | Shehbaz Vs Xi Jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T14:34:00+00:00

अखिलेश यादव अपने समाजवादी पूर्वजों के #rahulgandhi #congress #bjp #bhaiyajikahin #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T14:30:41+00:00

Opposition Protest Parliament :विपक्ष का एजेंडा हंगामा , जवाब क्यों नहीं सुनता? PM Modi | Lok Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T14:34:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers