Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Rate 7 October: फिर गिरे सोने-चांदी के रेट, जानिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक का 10 ग्राम गोल्ड और 1 KG सिल्वर का भाव

सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को सोने का भाव गिरकर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया है, हालांकि चांदी 2.25 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास बनी हुई। 7 अक्टूबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 2,25,758 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किया गया है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,473 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,22,820 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,181.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.55 डॉलर प्रति औंस हो गई।

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक संकेतों के बीच घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। मध्य पूर्व संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है हालांकि अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका कम हुई है, जिसका असर सोने की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। ​ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल सेक्टर से औद्योगिक मांग मजबूत रहने के कारण चांदी के दामों में मजबूती बनी हुई है। इस उथल पुथल के चलते बाजार विश्लेषक निवेशकों को एक साथ पैसा लगाने के बजाय सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) या किश्तों में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं।

भोपाल-इंदौर का 18K से 24K का ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम ।
  • गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 37 हजार 150 रुपये ।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1 लाख 12 हजार 230 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • चांदी की कीमत 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो।

दिल्ली से लेकर लखनऊ में सोने-चांदी का भाव

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 49 हजार 700 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 37 हजार 250 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 12 हजार 330 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,35,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,40,000 रुपये बताई जा रही है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

खंडवा में कांग्रेस का निगम घेराव, पानी, सड़क और सफाई की समस्या को लेकर करेगी प्रदर्शन

विदिशा में कांग्रेस द्वारा नगर निगम का घेराव करने का ऐलान किया गया है। शहर में मूलभूत सुविधाओं और निगम के कार्य प्रणाली को लेकर नाराज चल रही कांग्रेस ने घेराव कर विरोध जताने का फैसला लिया है। निगम का घेराव करने के साथ-साथ मार्च भी निकाला जाएगा।

शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में किए जाने वाले इस घेराव के लिए कांग्रेस द्वारा 25 साल से भाजपा का महापौर फिर भी खंडवा बेहाल नारा दिया गया है। सभी का कहना है कि नगर निगम की बागडोर लंबे समय से भाजपा के पास है। लेकिन इसके बावजूद भी शहर के कई इलाकों में पानी, सीवरेज, सड़क की सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की परेशानी है। यही वजह है कि विरोध करने का फैसला लिया गया।

निकाला जाएगा पैदल मार्च

शहर कांग्रेस की तरफ से दोपहर 12:15 बजे गांधी भवन से कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता नगर निगम की तरफ प्रस्थान करेंगे। पैदल मार्च के जरिए निगम कार्यालय तक पहुंचने के बाद में यहां घेराव दिया जाएगा। इसके बाद खराब सड़क, पेयजल व्यवस्था, सफाई से जुड़ी समस्याएं उठाई जाएगी। कांग्रेस ने आम जनता से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। यह कहा गया है कि लोग अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं नगर निगम के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के सामने रख सकते हैं।

जन समस्या का समाधान है उद्देश्य

कांग्रेस का कहना है कि इस घेराव का उद्देश्य शहर की सारी समस्याओं को नगर निगम तक पहुंचाना है। घेराव को लेकर पार्टी ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गांधी भवन पहुंचने की अपील की है। यहां एकत्रित होने के बाद सभी निगम कार्यालय जाएंगे।

क्या है कांग्रेस का मुद्दा

इस घेराव के बारे में कांग्रेस का यह कहना है कि लंबे समय से शहर में महापौर पद पर भाजपा के नेता काबिज रहे हैं। इसके बावजूद भी सड़क खराब है और सीवरेज से जुड़ी शिकायत लगातार सामने आती है। कईं क्षेत्रों में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। कांग्रेस का कहना है कि नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इन समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। इतने वर्षों के बाद भी शहर की बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठीक क्यों नहीं है, इसका जवाब देना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

अजित अगरकर की तारीफ या गलतियों पर लीपा-पोती, गंभीर के 'गेम प्लान' में शामिल चीफ सेलेक्टर को मिला 'थैंक-यू' का ईनाम

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक क्रिकेटर्स आए जो सेलक्टर बने पर जितना सुर्खियों में अजित अगरकर रहे उतना कोई नहीं रहा. अच्छे सेलेक्शन पर तारीफ हुई तो खिलाड़ियों के रिजेक्शन पर गालियां भी पड़ी. अजित अगरकर के कार्यकाल में टीम ने 3 आईसीसी ट्रॉफी जीती पर चर्चा ज्यादा विराट-रोहित अश्विन के रिटायरमेंट की हुई Wed, 7 Oct 2026 13:27:07 +0530

  Videos
See all

Hindi News | Rahul Gandhi के धरने के बाद Congress का अगला कदम क्या? CEC पर 'सरप्राइज अटैक'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:02:21+00:00

लखनऊ में सुबह कुत्ते को गोली मारने का आरोप, CCTV से शूटर की तलाश | Lucknow News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:10:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers