Responsive Scrollable Menu

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्तूबर 2026 से हो रही है। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के समय देवी मां पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।

मां दुर्गा के आगमन की खुशी में देशभर में पूजा-पंडाल सजाए जाते हैं और भव्य तरीके से मां की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी मां पूजा शुद्ध पूजा सामग्री के साथ विधिवत रुप से की जाती है। आइए आपको बताते हैं नवरात्रि की पूजा के लिए किन-किन पूजा सामग्रियों की आवश्यकता होती है।

नवरात्रि पूजा सामग्री

- लोटा, जल, गंगाजल, मौली, सुपारी, दूर्वा और जटा नारियल रख लें।

- लाल रंग की नई चुनरी और वस्त्र लें। नथ, गजरा, मांग टीका, कान की बालियां, बिंदी और सिंदूर जैसे श्रृंगार सामग्री भी रखें।

- फूल-माला, पान, सूखा नारियल और साफ-साबुत चावल का इस्तेमाल करें।

- पीतल का दीया, रुई की बत्ती और तिल का तेल या घी पहले से रख लें।

- कपूर और धूप-बत्ती भी पूजा सामग्री में शामिल करें।

- कंघी, शीशा, चोटी, लाल चूड़ियां, बिछिया, इत्र, महावर, पायल, गले की माला और मेहंदी भी रख सकते हैं।

- दान देने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार चीजें रख सकते हैं।

- मिट्टी, मिट्टी का पात्र और उसका ढक्कन भी पूजा की आवश्यक सामग्री में शामिल करें।

- बताशे, फल और मिठाई रखें। अपनी श्रद्धा के अनुसार माता को भोग अर्पित करें।

- कलावा और रबर बैंड भी साथ में रख लें।

शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर

11 अक्तूबर 2026-नवरात्रि का पहला दिन - मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
12 अक्तूबर 2026 -नवरात्रि का दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
13 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा पूजा
14 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का चौथा दिन - मां कूष्मांडा पूजा
15 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का पांचवां दिन - मां स्कंदमाता पूजा
16 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का छठा दिन - षष्ठी पूजा, मां कात्यायनी पूजा
17 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का सातवां दिन - सप्तमी पूजा, मां कालरात्रि पूजा
18 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का आठवां दिन - अष्टमी पूजा
19 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का नौवां दिन - नवमी पूजा

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्तूबर 2026 को घट स्थापना यानी कलश का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

Continue reading on the app

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: कुमार विश्वास के रामकथा कार्यक्रम का चार्जशीट में जिक्र, 25 लाख की व्यवस्था की बात

छत्तीसगढ़ के कथित कोल लेवी घोटाले की जांच में कुमार विश्वास के एक कार्यक्रम का जिक्र सामने आया है. EOW की ओर से दाखिल छठी सप्लीमेंट्री चार्जशीट की समरी में 2022 में खैरागढ़ में हुए कुमार विश्वास के रामकथा कार्यक्रम का उल्लेख है.

The post छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: कुमार विश्वास के रामकथा कार्यक्रम का चार्जशीट में जिक्र, 25 लाख की व्यवस्था की बात appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

हारे हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली 5 जोड़ियां... 17 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman most runs partnership lost test: टेस्ट क्रिकेट में कई बार रनों की बड़ी पाटर्नरशिप भी टीम को हार से नहीं बचा पाती हैं. मोहम्मद युसूफ-यूनिस खान और मुशफिकुर-शाकिब जैसी जोड़ियों ने रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने के बावजूद अपनी टीमों को कई मुकाबलों में हार से नहीं उबारा. केविन पीटरसन-पॉल कॉलिंगवुड से लेकर मॉर्डन युग में हैरी ब्रुक और जो रूट जैसे दिग्गजों ने भी हार के मुकाबलों में ऐतिहासिक पारियां खेली हैं. ये 5 आंकड़े उन खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानी बयां करते हैं जिन्होंने जीत के लिए पूरा दम लगाया. Fri, 9 Oct 2026 17:40:55 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: CJP Protest | Delhi Metro Station | INDIA Alliance | BJP | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T12:45:45+00:00

CJP Protest का असर, Delhi में बंद रहेंगी शराब की दुकानें! | #DelhiNews #CJPProtest #LiquorShops #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T12:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers