Responsive Scrollable Menu

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, 17 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर 17 दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है. देर रात छात्रों ने कैंपस के अंदर नारेबाजी की.

Continue reading on the app

Pitru Paksha में जन्मे बच्चे होते हैं बेहद भाग्यशाली, मिलता है पूर्वजों का विशेष आशीर्वाद

हमारे आसपास कई ऐसे लोग होते हैं, जिनका जन्म पितृपक्ष के समय हुआ होता है। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि पितृपक्ष की अवधि पूरी तरह से पितरों को समर्पित होती है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं और पितरों की आत्माशांति के लिए श्राद्धकर्म भी किए जाते हैं। ऐसे में जब भी किसी बच्चे का जन्म पितृपक्ष की अवधि में होता है, तो उसके जीवन और स्वभाव को लेकर मन में कई तरह से सवाल आते हैं।

अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि पितृपक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे क्या अशुभ माने जाते हैं। क्या इस दौरान जन्म लेने वाले बच्चे के जीवन पर कोई विशेष प्रभाव पड़ता है या फिर यह उसने जीवन के लिए शुभ संकेत होता है।

इसे भी पढ़ें: Gajakesari Yoga 2026 से इन चार राशियों के करियर और व्यापार में उन्नति

ऐसे होते हैं पितृपक्ष में जन्मे लोग

ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक पितृपक्ष में जन्मे बच्चे काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। माना जाता है कि इन बच्चों पर पितरों की विशेष कृपा रहती है। पितरों का आशीर्वाद मिलने की वजह से यह जातक अपने जीवन में अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं।

इन लोगों में परिस्थितियों को समझने और भविष्य को लेकर सही अंदाजा लगाने की क्षमता अच्छी मानी जाती है। वहीं पितृपक्ष में जन्म बच्चे अपने परिवार के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं। यह परिवार का नाम रोशन करने के अलावा जीवन में मान-सम्मान हासिल कर सकते हैं।

पितृपक्ष में जन्में बच्चों का स्वभाव

पितृपक्ष में जन्मे बच्चों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। जिस कारण इनको कभी-कभी भावनात्मक उतार-चढ़ाव या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इन लोगों के अंदर रचनात्मकता की कोई कमी नहीं होती है।

यह बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाते हैं और इनमें सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है। सामान्य रूप से यह सकारात्मक सोच रखने वाले होते हैं और मुश्किल से भी मुश्किल परिस्थितियों में रास्ता ढूंढ लेते हैं। ऐसे जातक कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर सफलता हासिल कर सकते हैं। वहीं आकर्षक स्वभाव की वजह से इनको परिवार और आसपास के लोगों का खूब प्यार मिलता है।

Continue reading on the app

  Sports

'अस्पताल में भर्ती थीं मां, हर हफ्ते आता था उनका फोन,' नाना पाटेकर के निधन पर सदमें में पाकिस्तान

Basit Ali emotional tribute to Nana Patekar: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 वर्ष की उम्र में निधन से भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी शोक की लहर है. गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ अपने गहरे और आत्मीय रिश्तों को याद किया. बासित अली ने बताया कि पर्दे पर सख्त दिखने वाले नाना पाटेकर असल जिंदगी में बेहद नेकदिल और स्नेही इंसान थे. उनकी लोकप्रियता और कला के प्रशंसक सरहदों के पार पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं. Fri, 9 Oct 2026 16:22:40 +0530

  Videos
See all

Master Stroke LIVE: रात 9 बजे Delhi बंद? | CJP Protest | Jantar Mantar | Gyanesh Kumar | Dipke | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T11:13:39+00:00

नाना पाटेकर की मौत पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD केस | Nana Patekar Death Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T11:14:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers