प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने दी बधाई
CM Dhami: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 25 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तथा देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रधानमंत्री का संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 7, 2026
7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के… pic.twitter.com/JJoGm1m3Vd
सीएम धामी ने किया ट्वीट
सीएम धामी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
कहा कि इन 25 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का उनका संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम भी उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
उत्तराखंड पर मार्गदर्शन का जताया आभार
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा की उनकी यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
लियोनेल मेसी के करियर का हुआ अंत, आखिरी गोल पर आंखों में आए आंसू, जानें कैसा रहा अर्जेंटीना के सुपरस्टार का फेयरवेल मैच
Lionel Messi Retirement : लियोनेल मेसी के संन्यास के साथ ही एक युग का अंत हो गया है. अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी का 21 साल का करियर खत्म हो गया है. उन्होंने अपने फेयरवेल मैच शानदार गोल किया, जिसके बाद उनकी आंखें नम हो गई. वो अपने रिटायरमेंट मैसेज में भी भावुक हो गए, इस भावुकता ने उनके फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया है. लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपना आखिरी मैच ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मास मोनुमेंटल में बेनिन के खिलाफ खेला है. मेसी ने अपने आखिरी मैच में एक गोल करने के साथ-साथ दो असिस्ट भी किए. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपना जलवा भी बिखेर दिया है.
???? LIONEL MESSI ANNOUNCED HIS RETIREMENT FROM INTERNATIONAL FOOTBALL ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 7, 2026
- Thank you, Leo Messi.???????? pic.twitter.com/QmTwROBcrx
फेयरवेल मैच में भावुक नजर आए मेसी
मेसी इस मुकाबले में शुरुआत से ही भावुक नजर आए. उनको देखने के लिए आखिरी मुकाबले में अर्जेंटीना की जर्सी में फैंस काफी तादाद में देखने के लिए आए. इस मैच में पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ नजर आया. इस फेयरवेल मैच से पहले मेसी को रिवर प्लेट के अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया. उन्हें क्लब की मानद सदस्यता, स्मृति पट्टिका और खास जर्सी दी गई. वहीं बेनिन टीम ने भी मेसी को खास तोहफा दिया.
#AD10S ????
— ???????? Selección Argentina ⭐⭐⭐ (@Argentina) October 7, 2026
⚽️ #Argentina ???????? 3 ???? Benín ???????? 0
⏱️ Final del partido
???? No te vayas nunca. Gracias por tanto, Leo. pic.twitter.com/CIVe7choGQ
मेसी ने गोल करने में की मदद
आपको बता दें कि, मेसी के फेयरवेल मैच यानी कि इस मुकाबले को 'द लास्ट टैंगो' नाम दिया गया है. इस मैच को देखने के लिए मेसी का परिवार भी स्टेडियम में मौजूद था. इस मैच के दूसरे हाफ में उन्होंने निकोलस ओटामेंडी को गोल करने में मदद की और मैदान पर उनका नाम गूंजने लगा. इस गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल की. इसके बाद मुकाबले के 61वें मिनट में निको पाज ने बेनिन के डिफेंस को भेदते हुए अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल किया, इससें भी उन्हें मेसी असिस्ट किया.
All the Argentina players & fans in tears during the final speech of Messi ????????
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 7, 2026
- This is the ultimate level for a Sportsperson, Farewell Leo. pic.twitter.com/NNYsGd4oIT
मेसी ने दागा 71वें मिनट में गोल
इस मुकाबले के 71वें मिनट में वो पल आया, जब मेसी ने पेनल्टी पर दमदार शॉट के साथ अर्जेंटीना के लिए तीसरा और अपना पहला गोल दागा. मेसी का यह शॉट टॉप राइट कॉर्नर में पहुंचा. इस मैच को अर्जेंटीना ने बेनिन से 3-0 से जीत लिया. इस मैच के बाद मेसी के साथ-साथ उनकी टीम के खिलाड़ी भी रोते हुए नजर आए.
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपने 21 साल के करियर केदौरान कुल 208 मुकाबले खेले और इस दौरान उन्होंने 126 गोल और 69 गोल में असिस्ट किया. उनका करियर शानदार रहा उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया. मेसी ने 31 अगस्त, 2026 को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया था. अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने उनसे एक आखिरी विदाई मैच खेलने की गुजारिश की थी, जो उन्होंने आज खेल लिया.
ये भी पढ़ें : एक युग का अंत...! लियोनेल मेसी ने किया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, कहा - अब अंदर से आपकी आवाजे नहीं सुन पाऊंगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










