Responsive Scrollable Menu

लियोनेल मेसी के करियर का हुआ अंत, आखिरी गोल पर आंखों में आए आंसू, जानें कैसा रहा अर्जेंटीना के सुपरस्टार का फेयरवेल मैच

Lionel Messi Retirement : लियोनेल मेसी के संन्यास के साथ ही एक युग का अंत हो गया है. अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी का 21 साल का करियर खत्म हो गया है. उन्होंने अपने फेयरवेल मैच शानदार गोल किया, जिसके बाद उनकी आंखें नम हो गई. वो अपने रिटायरमेंट मैसेज में भी भावुक हो गए, इस भावुकता ने उनके फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया है. लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपना आखिरी मैच ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मास मोनुमेंटल में बेनिन के खिलाफ खेला है. मेसी ने अपने आखिरी मैच में एक गोल करने के साथ-साथ दो असिस्ट भी किए. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपना जलवा भी बिखेर दिया है. 

फेयरवेल मैच में भावुक नजर आए मेसी

मेसी इस मुकाबले में शुरुआत से ही भावुक नजर आए. उनको देखने के लिए आखिरी मुकाबले में अर्जेंटीना की जर्सी में फैंस काफी तादाद में देखने के लिए आए. इस मैच में पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ नजर आया. इस फेयरवेल मैच से पहले मेसी को रिवर प्लेट के अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया. उन्हें क्लब की मानद सदस्यता, स्मृति पट्टिका और खास जर्सी दी गई. वहीं बेनिन टीम ने भी मेसी को खास तोहफा दिया. 

मेसी ने गोल करने में की मदद

आपको बता दें कि, मेसी के फेयरवेल मैच यानी कि इस मुकाबले को 'द लास्ट टैंगो' नाम दिया गया है. इस मैच को देखने के लिए मेसी का परिवार भी स्टेडियम में मौजूद था. इस मैच के दूसरे हाफ में उन्होंने निकोलस ओटामेंडी को गोल करने में मदद की और मैदान पर उनका नाम गूंजने लगा. इस गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल की. इसके बाद मुकाबले के 61वें मिनट में निको पाज ने बेनिन के डिफेंस को भेदते हुए अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल किया, इससें भी उन्हें मेसी असिस्ट किया. 

मेसी ने दागा 71वें मिनट में गोल

इस मुकाबले के 71वें मिनट में वो पल आया, जब मेसी ने पेनल्टी पर दमदार शॉट के साथ अर्जेंटीना के लिए तीसरा और अपना पहला गोल दागा. मेसी का यह शॉट टॉप राइट कॉर्नर में पहुंचा. इस मैच को अर्जेंटीना ने बेनिन से 3-0 से जीत लिया. इस मैच के बाद मेसी के साथ-साथ उनकी टीम के खिलाड़ी भी रोते हुए नजर आए. 

लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपने 21 साल के करियर केदौरान कुल 208 मुकाबले खेले और इस दौरान उन्होंने 126 गोल और 69  गोल में असिस्ट किया. उनका करियर शानदार रहा उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया. मेसी ने 31 अगस्त, 2026 को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया था. अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने उनसे एक आखिरी विदाई मैच खेलने की गुजारिश की थी, जो उन्होंने आज खेल लिया. 

ये भी पढ़ें : एक युग का अंत...! लियोनेल मेसी ने किया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, कहा - अब अंदर से आपकी आवाजे नहीं सुन पाऊंगा

Continue reading on the app

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

CM Dhami Performs Prayers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में आज 25 साल पूरे हो गए. इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की.

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है.

सीएम धामी ने की बाबा विश्वनाथ से ये कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है.

7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे नरेंद्र मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 साल से अधिक समय से देश का नेतृत्व कर रहे हैं. इससे पहले वह तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने पहली बार 7 अक्टूबर 2001  को गुजरात के सीएम का पद संभाला था. उसके बाद वे लगातार तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और उसके बाद 2014  के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री बने. गुजरात की तरह ही केंद्र में भी पीएम मोदी का ये तीसरा कार्यकार्य है.

Continue reading on the app

  Sports

प्रेमानंद में गहरी आस्था… फलाहारी महाराज के 5 करोड़ रुपये वाले दावे को कोहली ने बताया झूठ, कहा- आरोप फर्जी

विराट कोहली के प्रवक्ता ने कहा कि प्रेमानंद के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये मिलने की बात झूठी और बेबुनियाद है. Wed, 07 Oct 2026 12:21:37 +0530

  Videos
See all

दिल्ली : AAP आज विपक्ष के प्रदर्शन में होगी शामिल #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T07:40:38+00:00

Houthi Attack on Saudi : बंद हो जाएगा होर्मुज?, सऊदी अरामको CEO ने दी चेतावनी! | Hormuz | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T07:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers