'मेरी चोली के बारे में 6 लोग...', रक्षाबंधन ऐड पर विवाद को लेकर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी
Kriti Sanon Reacts on Raksha Bandhan Ad: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी चर्चा में हैं. कुछ समय पहले रक्षाबंधन के मौके पर सामने आए एक ज्वेलरी ब्रांड के ऐड को लेकर कृति सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गई थीं. ऐड में उनके लुक और पेट डॉग को राखी बांधने के सीन को लेकर कुछ लोगों ने सवाल खड़े किए थे. मामला इतना बढ़ गया कि सोशल मीडिया की बहस से निकलकर टीवी न्यूज की चर्चाओं तक पहुंच गया.
ऐसे में अब कृति सेनन ने खुद इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट वुमेन वांट सीजन 6' में इस मामले का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एक ऐड को लेकर इतनी बड़ी चर्चा शुरू हो जाएगी. कृति ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें यकीन नहीं था कि उनके कपड़ों का हिस्सा यानी उनकी चोली प्राइम टाइम न्यूज पर पैनल डिस्कशन का मुद्दा बन जाएगी.
रक्षाबंधन ऐड पर क्या बोलीं कृति सेनन?
करीना कपूर खान के चैट शो में बातचीत के दौरान कृति सेनन ने रक्षाबंधन वाले ऐड से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस पूरे मामले को याद करते हुए कहा कि उन्हें खुद इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था कि उनका पहनावा टीवी न्यूज पर इतनी बड़ी चर्चा का विषय बन गया. कृति ने कहा, "मुझे खुद को यकीन नहीं था कि मेरी चोली प्राइम टाइम न्यूज पर 6 लोगों की पैनल डिस्कशन का सब्जेक्ट बन गई थी." कृति की यह बात सुनकर करीना कपूर खान ने भी उनकी बात से सहमति जताई और कहा, "हां, मैं जानती हूं."
क्या था रक्षाबंधन ऐड का पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा विवाद ज्वेलरी ब्रांड GIVA के रक्षाबंधन कैंपेन से जुड़ा था. रक्षाबंधन के मौके पर ब्रांड ने कृति सेनन को लेकर एक ऐड जारी किया था. इस ऐड में कृति अपने भाई के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाती हुई नजर आई थीं. ऐड में कृति ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था. इसके अलावा ऐड में वो अपने पेट डॉग को भी राखी बांधती हुई दिखाई दी थीं. ऐड सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने जहां ऐड और कृति के लुक को नॉमल माना, वहीं कुछ लोगों ने उनके आउटफिट पर आपत्ति जताई. कुछ लोगों का मानना था कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार से जुड़े ऐड में कृति का पहनावा इस मौके के अकॉर्डिंग नहीं था. यहीं से विवाद ने जोर पकड़ना शुरू किया.
कृति के कपड़ों को लेकर उठे सवाल
ऐड को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा कृति के आउटफिट की हुई. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके पहनावे को लेकर सवाल खड़े किए. उनका कहना था कि त्योहार की ट्रेडिशनल सेंटीमेंट को देखते हुए ऐड में कृति का लुक अलग तरह का होना चाहिए था. हालांकि, दूसरी तरफ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने इस आलोचना को जरूरत से ज्यादा बताया. उनका मानना था कि एक ऐड में कलाकार का पहनावा उसके व्यक्तिगत फैशन और ब्रांड की क्रिएटिव जरूरत का हिस्सा हो सकता है. लेकिन सोशल मीडिया पर शुरू हुई ये बहस यहीं नहीं रुकी. धीरे-धीरे ये मामला न्यूज चैनलों की चर्चाओं तक पहुंच गया और कृति के आउटफिट पर बाकायदा पैनल डिस्कशन होने लगा. यही बात कृति सेनन के लिए सबसे ज्यादा हैरान करने वाली थी.
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं है', मीका सिंह ने पाक को लेकर कह डाली ऐसी बात, बोले- 'अगर पाकिस्तानी मुझे...'
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने दी बधाई
CM Dhami: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 25 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तथा देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रधानमंत्री का संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 7, 2026
7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के… pic.twitter.com/JJoGm1m3Vd
सीएम धामी ने किया ट्वीट
सीएम धामी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
कहा कि इन 25 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का उनका संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम भी उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
उत्तराखंड पर मार्गदर्शन का जताया आभार
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा की उनकी यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








