Responsive Scrollable Menu

राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसदों पर FIR:आकाशवाणी भवन में घुसने का आरोप; 8 घंटे धरना दिया था; खड़गे के घर पर विपक्षी सांसदों की बैठक

दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत आकाशवाणी की ओर से की गई है। दरअसल, मंगलवार को विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में चुनाव आयोग तक ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाए और नेताओं को बसों में बैठाकर प्रदर्शन खत्म कराने की तैयारी की। इसी दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अचानक बस से उतरकर आकाशवाणी भवन के अंदर चले गए। दोनों परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए। वहीं, आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों को दिल्ली में दोपहर 1 बजे लंच पर बुलाया है। इस बैठक में सभी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय मांगने के लिए एक चिट्ठी पर दस्तखत करेंगे। दिल्ली पुलिस बोली- राहुल ने मार्च निकालने कोई परमिशन नहीं ली दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि INDIA ब्लॉक के नेता, 6 अक्टूबर को सुबह करीब 10:30 बजे संसद भवन से निर्वाचन आयोग (ECI) के कार्यालय की ओर मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया था, इसलिए हमारी तरफ से कोई परमिशन जारी नहीं की गई थी। इस जमावड़े को BNS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के उल्लंघन की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। विपक्ष का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने गड़बड़ी की, भाजपा ने साथ दिया विपक्ष का आरोप है कि SIR के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव और नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 की प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने पारदर्शिता नहीं बरती। विपक्ष ने आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों और सुप्रीम कोर्ट में फॉर्म-6 को लेकर हुई सुनवाई का हवाला दिया। कांग्रेस का आरोप है कि CEC ज्ञानेश कुमार ने भाजपा का साथ दिया और वोट चोरी कराई। SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर देशभर में प्रदर्शन कर रहा है। ============ ये खबर भी पढ़ें राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा:8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को करीब 2 घंटे बाद छोड़ दिया। मंगलवार रात 8 बजे आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लाया गया था। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। व्यस्त दिनचर्या में काम का बढ़ता दबाव, घंटों कुर्सी पर बैठने की आदत और खराब शारीरिक मुद्रा रीढ़ की हड्डी और श्वास तंत्र पर बुरा असर डालते हैं। ऐसे ही हठयोग का 'मत्स्यासन' एक प्रभावी समाधान के रूप में काम करता है। यह आसन छाती को खोलकर फेफड़ों की ऑक्सीजन ग्रहण क्षमता को बढ़ाता है और गर्दन तथा कंधों की मांसपेशियों के तनाव को दूर करता है।

Continue reading on the app

  Sports

जमानत पर जेल से बाहर आए अभिषेक पोरेल को बंगाल की रणजी टीम में मिली जगह, अभिमन्यु ईश्वरन बने कप्तान

हाल ही में रेप के आरोप में जमानत पर जेल से बाहर आए क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को बंगाल की रणजी टीम में शामिल किया गया है. अभिषेक के लिए हाल के कुछ महीनें में काफी मुश्किल रहे हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर वापसी से वह एक नई शुरुआत करेंगे. इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में जगह मिली है. Wed, 7 Oct 2026 22:10:03 +0530

  Videos
See all

Lubna Khan News : लुबना खान का बड़ा ऐलान! बोलीं- मेरे साथ कुछ हुआ तो मंदिर के नाम होगा मकान | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T17:45:11+00:00

Emergency Landing LIVE: Patna से Lucknow आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली | AajTak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T17:33:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers