Stock Market Today: आरबीआई एमपीसी फैसले से पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूटा
Stock Market Today: पिछले दो सत्रों की बढ़त के बाद बुधवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली और प्रमुख बेंचमार्क लाल निशान में खुले. निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले से पहले सतर्क रुख अपनाए रहे, जबकि वैश्विक संकेत भी मिश्रित रहे.
कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 462.44 अंक (0.63 प्रतिशत) गिरकर 72,605.37 तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 175.65 अंक (0.77 प्रतिशत) टूटकर 22,600 के स्तर पर आ गया. दिन की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 72,965.38 और निफ्टी 22,690.45 पर खुला था, लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार और दबाव में आ गया. व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.45 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.
सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे ज्यादा कमजोरी निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में रही, जो 1.55 प्रतिशत तक गिर गया. इसके बाद निफ्टी मेटल में 1.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक 0.94 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.82 प्रतिशत, तथा रियल्टी और एफएमसीजी सूचकांक करीब 0.7 प्रतिशत तक कमजोर रहे.
दूसरी ओर, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में अपेक्षाकृत मजबूती दिखाई दी. निफ्टी फार्मा में 0.16 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि निफ्टी 500 हेल्थकेयर भी सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार करता दिखा. निफ्टी मीडिया में लगभग 0.74 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.
बाजार प्रतिभागियों की नजर केवल आरबीआई की नीति समीक्षा पर ही नहीं, बल्कि कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की गतिविधियों, रुपए की चाल और आरबीआई के विकास एवं महंगाई आकलन पर भी बनी हुई है.
विश्लेषकों के अनुसार, पिछले सप्ताह के निचले स्तरों से निफ्टी में करीब 558 अंकों की रिकवरी निवेशकों के लिए राहत लेकर आई थी. हालांकि इस तेजी को आगे बढ़ाने में कई चुनौतियां मौजूद हैं. ब्रेंट क्रूड फिर से 101 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है और विदेशी निवेशकों की बिकवाली थमती नहीं दिख रही है.
विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू तरलता और दूसरी तिमाही (क्यू2) के संभावित मजबूत नतीजे फिलहाल बाजार को समर्थन दे रहे हैं. लेकिन आज बाजार का मुख्य फोकस आरबीआई के नीतिगत रुख और गवर्नर संजय मल्होत्रा के संदेश पर रहेगा.
बाजार में व्यापक रूप से यह माना जा रहा है कि 25 आधार अंकों (0.25 प्रतिशत) की रेपो रेट बढ़ोतरी की संभावना पहले ही कीमतों में शामिल हो चुकी है. हालांकि निवेशक इस बात पर अधिक ध्यान देंगे कि आरबीआई भविष्य की महंगाई और वृद्धि पर क्या दृष्टिकोण पेश करता है.
विश्लेषकों का मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच ब्याज दरों का अंतर काफी कम हो गया है. ऐसे में अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर की मजबूती को देखते हुए पूंजी निकासी रोकने तथा रुपए को स्थिर रखने पर भी आरबीआई का ध्यान रह सकता है.
तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, हालांकि निकट अवधि में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन बाजार में ऊपर की ओर बढ़त की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि 22,930 तथा उसके बाद 23,100-23,220 का दायरा निफ्टी के लिए संभावित लक्ष्य हो सकता है. वहीं 22,574 के ऊपर बने रहने पर तेजी की संभावना कायम रह सकती है.
एशियाई बाजारों में बुधवार को मिश्रित कारोबार देखने को मिला. निवेशक अमेरिकी शेयर बाजार की चाल, ऊंची ट्रेजरी यील्ड और भू-राजनीतिक तनावों पर नजर बनाए हुए हैं. मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे क्योंकि तेल कीमतों में कुछ स्थिरता और बॉन्ड यील्ड में नरमी से निवेशकों को राहत मिली थी.
वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को फिर तेजी देखी गई. बाजार एक ओर अमेरिकी उत्पादन क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे तूफान और सऊदी अरब पर हूती हमलों से संभावित आपूर्ति व्यवधानों को लेकर चिंतित है, जबकि दूसरी ओर मध्य पूर्व से बढ़ते तेल निर्यात कीमतों को कुछ राहत दे रहे हैं.
अब बाजार की अगली दिशा काफी हद तक आरबीआई के ब्याज दर फैसले, नीति रुख और महंगाई-विकास संबंधी संकेतों पर निर्भर करेगी.
स्रोत- आईएएनएस
कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच, जानिए किस स्टेडियम में होगा दोनों के बीच मुकाबला
IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है, जहां शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम से दो-दो हाथ कर रही है. इस सीरीज का पहला वनडे मैच बीते रात यानी 6 अक्टूबर (मंगलवार) को खेला गया था. इस मकुाबले को भारत ने 172 रनों का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत लिया. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में धमाकेदार 102 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को पहले टी20 मैच में जीत दिलाई.
इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे ऑफ स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर ने बॉल के साथ कमाल का प्रदर्शन किया और 4 ओवर गेंदबाजी करने के बाद 3 विकेट चटकाए. वहीं उन्होंने अपने इस स्पेल में 7.75 की इकॉनोमी से कुल 31 रन खर्च किए. अब इसके बाद फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि, इस सीरीज का दूसरा टी20 मैच कितनी तारीख को खेला जाएगा. ये मुकाबला कब और कहां होगा, आइए आज इसके बारे में विस्ता से जानते हैं.
A masterful 1️⃣1️⃣th T20I fifty ????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Captain Shreyas Iyer leading from the front ????
Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/d3ahH6L7uR
कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को खेला जाने वाला है. इसका मतलब साफ है कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबले 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. अब भारतीय क्रिकेट फैंस आने वाले शुक्रवार को इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से टी20 का एक्शन देख पाएंगे.
Sealed in ???????????????? ????????????????????! ????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
???? A breathtaking batting display from #TeamIndia to clinch the 1️⃣st T20I by eight wickets ????
Scorecard ▶️ https://t.co/2czVyKWreK#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/JgxYkZLDwS
कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला झारखंड में खेला जाने वाला है. ये मुकाबला झारखंड की राजधानी रांची में खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. यहां पर आकर फैंस दोनों टीमों के बीच होने वाले धमाकेदार मुकाबले का आनंद उठा पाएंगे.
Reflexes and awareness ????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Reaction ???? ???? ????
What a grab by Ishan Kishan!
Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ishankishan51 pic.twitter.com/PaAI9sUD1p
कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच
भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ दूसरा मुकाबला सेम टाइम पर खेलने वाली है, जिस टाइम पर पहला मुकाबला शुरू हुआ था. उसी टाइम पर दूसरा मैच शुरू होगा. यानी की भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा.
इंडिया और वेस्टइंडीज का टी20 स्क्वाड
भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
????.????.????.????.????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
???? TIMBER STRIKE x 2️⃣, ft. Arshdeep Singh and Axar Patel |/????
Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @arshdeepsinghh | @akshar2026 pic.twitter.com/W5xj27xRT5
वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.
ये भी पढ़ें : नमन धीर ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में यह कारनामा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











