सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार सवार तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
लखनऊ से देवरिया लौट रहे थे खिलाड़ी
बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे. सभी लखनऊ में टेनिस मैच खेलने के बाद देवरिया लौट रहे थे। इसी दौरान बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 97.500 के पास कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में जा भिड़ी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत-बचाव
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी. कुछ ही देर में यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को तत्काल एंबुलेंस से कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया.
तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया. हालत गंभीर होने के कारण तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान देवरिया के लार थाना क्षेत्र के लखौरा निवासी आनंद यादव (23), तैयर बुजुर्ग निवासी राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी जयंतो शर्मा (30) के रूप में हुई है.
हादसे में इन तीन खिलाड़ियों की गई जान
कार में सवार नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) की हादसे में मौत होने की जानकारी सामने आई है. तीनों देवरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया. परिजन सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए हैं.
घायल खिलाड़ी ने बताई हादसे से पहले की स्थिति
घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि वे सभी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं और लखनऊ में मैच खेलने के बाद देवरिया वापस जा रहे थे. उनके मुताबिक, सफर के दौरान कार में सवार सभी लोग नींद में थे। अचानक हादसा कैसे हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. जयंतो के अनुसार, कार में उनके अलावा नित्या प्रजापति, इरफान अंसारी और अनिकेत भी मौजूद थे.
ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक तथा उसके चालक की तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना की सही वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
ये भी पढ़ें: लोकसेवा के 25 साल... PM मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा, देशसेवा का दोहराया संकल्प
'सपने सच होते हैं...' कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद क्यों बोली ये बात, अपने पहले टी20 शतक पर दिया ऐसा जवाब
Shreyas Iyer statement : भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस मुकाबले में अय्यर के बल्ले से उनका पहला टी20 शतक टीम इंडिया के लिए आया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 14.4 ओवर में 32 बॉल बाकी रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया.
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 43 बॉल में 10 चौके और 6 छक्कों के साथ 100 रन पूरे कर 102 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के लिए अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
????????????????????????????????????????????????????. ????????????????????????????. ???????????????????????????? ????✨#TeamIndia's Captain is the Player of the Match for his superb display in the chase ????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Relive his knock ▶️ https://t.co/BLk6KHfrSd #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/iBCBwfHrZq
वेस्टइंडीज पर जीत के बाद क्या बोले अय्यर
श्रेयस अय्यर ने कहा कि, 'सच कहूं तो, नहीं... उस थका देने वाले सफर के बाद मुझे पता ही नहीं चला कि मैं कहां हूँ. मुझे लगता है कि हर दिन मुझे ऐसे ही जागना चाहिए लेकिन हां, मैंने विकेट और हालात के हिसाब से जल्दी से खुद को ढाल लिया और मुझे लगता है कि पहले बॉलिंग करने से हमें बहुत मदद मिली'.
अय्यर ने कहा कि, 'हमने इसे बस एक बहाने के तौर पर नहीं देखा. हम किसी भी दूसरे क्रिकेटर की तरह आकर खेलना चाहते थे और हां, हमने वनडे में इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज का जोश देखा, यह कितना शानदार था लेकिन टी20 में आते ही, हम जानते हैं कि वे एक खतरनाक टीम हैं. इसलिए हमारे लिए यह जरूरी है कि हम प्रोसेस पर टिके रहें, और आज हमने वही किया'.
अपने प्रदर्शन पर अय्यर ने बोली बड़ी
श्रेयस ने आगे कहा कि, 'हर एक ने बहुत अच्छी कोशिश की थी. निश्चित रूप से बहुत खुश हूं. आज मैं यही शब्द इस्तेमाल करूंगा. जाहिर है, मैं असल में अपनी पहली सेंचुरी बनाने के बारे में सोच रहा था और वो हो गई तो, आप जानते हैं, मैं पक्का कहना चाहता हूं कि सपने सच होते हैं'.
CAPTAIN SHREYAS IYER SPEAKS: ????️
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) October 6, 2026
“Dream comes true moment for me as was thinking to score my first hundred in T20Is.” ???????? pic.twitter.com/MRE1XVTtGJ
उन्होंने आगे कहा कि, 'हम ड्रेसिंग रूम में इसी बारे में बात करते रहते हैं. अगर आपका दिन है, तो पक्का करें कि आप टीम के लिए मैच जीतें और आज यह मैं था. पिछले कुछ गेम्स में, बैट्समैन ने ही गेम खत्म किया था. तो हां, कुल मिलाकर मुझे लगता है कि यह एक कॉम्प्रिहेंसिव परफॉर्मेंस थी और मुझे लगता है कि अगर हम इसी माइंडसेट के साथ आगे बढ़ते रहे, तो हम टी20 में डिस्ट्रक्टिव टीमों में से एक होंगे'.
नमन धीर पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
कप्तान अय्यर ने नमन धीर पर कहा कि, 'वो स्पेशल प्लेयर है. मुझे कहना होगा. जैसे वह एटीट्यूड और अप्रोच दिखाना, उन जरूरी मोमेंट्स में बॉलिंग करना चाहते थे, उन्हें एहसास हुआ कि बॉल टर्न हो रही है और फिर उन्होंने इसका फायदा उठाया. तो उनका परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है और मुझे उनका एटीट्यूड पसंद है'.
Sealed in ???????????????? ????????????????????! ????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
???? A breathtaking batting display from #TeamIndia to clinch the 1️⃣st T20I by eight wickets ????
Scorecard ▶️ https://t.co/2czVyKWreK#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/JgxYkZLDwS
इस मुकाबले में भारत के लिए नमन धीर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं भारत के लिए बॉल के साथ अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट और मयंक यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट चटकाया. वहीं बल्ले के साथ संजू ने 11, अभिषेक शर्मा ने 21 और ईशान किशन ने 37 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें : नमन धीर ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में यह कारनामा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









