'पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं है', मीका सिंह ने पाक को लेकर कह डाली ऐसी बात, बोले- 'अगर पाकिस्तानी मुझे...'
Mika Singh on Pakistan People: सिंगर मीका सिंह एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर दिए अपने बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं. 2019 में कराची में परफॉर्म करने के बाद भारत में विवादों का सामना कर चुके मीका ने अब पाकिस्तान के लोगों और वहां रहने वाले मुसलमानों को लेकर अपनी राय सामने रखी है. उनका कहना है कि पाकिस्तान के लोगों को सिर्फ उनके देश की वजह से बुरा नहीं समझना चाहिए. मीका ने ये भी सवाल उठाया कि पाकिस्तान में रहने वाले मुसलमानों और दुबई में रहने वाले मुसलमानों को लेकर लोगों की सोच अलग क्यों हो जाती है. चलिए आपको इसके बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
'पाकिस्तान बुरा नहीं है, वहां के लोग भी बुरे नहीं'
टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि उन्हें ये बात आज तक समझ नहीं आई कि पाकिस्तान के मुसलमानों को लेकर लोगों की सोच नकारात्मक क्यों है, जबकि दुबई में रहने वाले मुसलमानों को उसी नजरिए से नहीं देखा जाता. मीका ने कहा, "पाकिस्तान बुरा नहीं है. पाकिस्तान के लोग बिल्कुल भी बुरे नहीं हैं. पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के मुसलमान बुरे लगते हैं लेकिन दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं. ये बात मुझे आज तक समझ नहीं आई."
पाकिस्तान में गुरुद्वारों में सेवा करते दिखे स्थानीय लोग
मीका सिंह ने बताया कि जब वो पाकिस्तान गए थे तब उन्होंने वहां स्थानीय मुस्लिम लोगों को गुरुद्वारों की देखभाल और सफाई में मदद करते हुए देखा था. उनके मुताबिक, इस अनुभव ने उन्हें काफी प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि वहां उनके मुस्लिम भाइयों ने गुरुद्वारों में सेवा की और साफ-सफाई में मदद की. मीका के लिए ये अनुभव इसलिए भी खास था क्योंकि पाकिस्तान का सिख धर्म और गुरु नानक देव से गहरा धार्मिक संबंध है. पाकिस्तान में सिख धर्म से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं. इनमें ननकाना साहिब और पंजा साहिब जैसे प्रमुख गुरुद्वारे शामिल हैं. यही वजह है कि मीका के लिए पाकिस्तान सिर्फ एक पड़ोसी देश नहीं, बल्कि धार्मिक और इमोशनल जुड़ाव रखने वाली जगह भी है.
'पाकिस्तान जाने का न्योता मिले तो...'
मीका ने बताया कि जब भी उन्हें पाकिस्तान जाने का निमंत्रण मिलता था तो उनके मन में सबसे पहले वहां मौजूद गुरुद्वारों में जाने का ख्याल आता था. उन्होंने कहा, "मेरे लिए ये पैसे की बात नहीं है. सबसे पहला ख्याल यही आता है कि इसके जरिए मैं गुरुद्वारे तक पहुंच सकता हूं." मीका के इस बयान से साफ है कि पाकिस्तान के साथ उनका जुड़ाव सिर्फ म्यूजिक तक सीमित नहीं है. सिख धर्म के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों की वजह से भी वो इस देश को अपने लिए खास मानते हैं.
पाकिस्तानी कलाकारों के भारत आने पर भी बोले मीका
बातचीत के दौरान भारत और पाकिस्तान के कलाकारों के बीच काम करने को लेकर भी मीका सिंह से सवाल किया गया. खास तौर पर पाकिस्तानी गायकों के भारत आने और भारतीय कलाकारों के पाकिस्तान जाकर परफॉर्म करने को लेकर उनकी राय पूछी गई. मीका ने कहा कि उन्हें पाकिस्तानी गायकों के भारत आकर काम करने से कोई परेशानी नहीं है. उनका कहना है कि जब पाकिस्तानी कलाकार भारत आते हैं तो यहां उनका स्वागत किया जाता है. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड भी पाकिस्तानी गायकों का स्वागत करता है. मीका ने ये भी तर्क दिया कि अगर कोई भारतीय कलाकार निजी कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान जाता है वहां परफॉर्म करता है अपनी फीस लेता है और वापस भारत आ जाता है, तो इसे अलग नजरिए से देखा जाना चाहिए.
'अगर पाकिस्तानी मुझे सम्मान दे रहे हैं तो खुश होना चाहिए'
मीका सिंह ने अपने बयान में आगे कहा कि अगर कोई कलाकार पाकिस्तान में जाकर परफॉर्म करता है तो वो अपनी यात्रा छिपाकर नहीं करता. वो बाकायदा फ्लाइट से जाता है और पूरी दुनिया को इसकी जानकारी होती है. उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तानी मुझे सम्मान दे रहे हैं, तो हमें इस बात से खुश होना चाहिए. कम से कम कोई तो है जो वहां जाकर परफॉर्म कर रहा है."
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार सवार तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
लखनऊ से देवरिया लौट रहे थे खिलाड़ी
बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे. सभी लखनऊ में टेनिस मैच खेलने के बाद देवरिया लौट रहे थे। इसी दौरान बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 97.500 के पास कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में जा भिड़ी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत-बचाव
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी. कुछ ही देर में यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को तत्काल एंबुलेंस से कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया.
तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया. हालत गंभीर होने के कारण तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान देवरिया के लार थाना क्षेत्र के लखौरा निवासी आनंद यादव (23), तैयर बुजुर्ग निवासी राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी जयंतो शर्मा (30) के रूप में हुई है.
हादसे में इन तीन खिलाड़ियों की गई जान
कार में सवार नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) की हादसे में मौत होने की जानकारी सामने आई है. तीनों देवरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया. परिजन सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए हैं.
घायल खिलाड़ी ने बताई हादसे से पहले की स्थिति
घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि वे सभी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं और लखनऊ में मैच खेलने के बाद देवरिया वापस जा रहे थे. उनके मुताबिक, सफर के दौरान कार में सवार सभी लोग नींद में थे। अचानक हादसा कैसे हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. जयंतो के अनुसार, कार में उनके अलावा नित्या प्रजापति, इरफान अंसारी और अनिकेत भी मौजूद थे.
ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक तथा उसके चालक की तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना की सही वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
ये भी पढ़ें: लोकसेवा के 25 साल... PM मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा, देशसेवा का दोहराया संकल्प
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










