जयपुर के दूदू में स्कूल कैंपस का ताला तोड़कर शव का दाह संस्कार, मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों की झड़प
जयपुर के दूदू में स्कूल कैंपस का ताला तोड़कर शव का दाह संस्कार, मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों की झड़प
लोकसेवा के 25 साल... PM मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा, देशसेवा का दोहराया संकल्प
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में आज 25 वर्ष पूरे कर लिए. इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस मौके पर उन्होंने देश की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.
7 अक्टूबर 2001 को पहली बार बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में यह तारीख इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था. गुजरात की राजनीति से शुरू हुआ उनका यह सफर आगे चलकर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र तक पहुंचा. उसके बाद 2014 में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद वे प्रधानमंत्री बने. उसके बाद 2019 और 2024 में हुए लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026
भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। pic.twitter.com/ZPADyotAFk
कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी एक प्रस्ताव पारित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. प्रस्ताव में उनके लंबे राजनीतिक सफर, प्रशासनिक अनुभव और देश के विकास के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया गया. सरकार की ओर से जारी संदेश में इस यात्रा को सिर्फ एक राजनीतिक उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि 'राष्ट्र प्रथम' और 'नागरिक प्रथम' की सोच के साथ आगे बढ़ी जनसेवा की यात्रा के तौर पर पेश किया गया.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation








