Responsive Scrollable Menu

Bypoll Voting: 6 सीटों पर मतदान खत्म, तमिलनाडु की मदुरंतकम में सबसे ज्यादा 86.26% वोटिंग

Bypoll Voting: 6 सीटों पर मतदान खत्म, तमिलनाडु की मदुरंतकम में सबसे ज्यादा 86.26% वोटिंग

Continue reading on the app

Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने किया बड़ा कमाल, 'हनुमान अंश' की भी नहीं रुक रही कमाई, 'द वन' का ऐसा रहा हाल

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. अजय देवगन की 'दृश्यम 3' रिलीज के बाद से ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और फिल्म की कमाई लगातार चर्चा में बनी हुई है. वहीं 'हनुमान अंश' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और हर दिन ठीक-ठाक कमाई कर रही है. दूसरी तरफ 'द वन' भी इन फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही हैं.  ऐसे में 6 अक्टूबर यानी मंगलवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की और किसने बाजी मारी, आइए जानते हैं.

बॉक्स ऑफिस छा रही ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’  'दृश्यम फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है, इस वजह से इस फिल्म को काफी फायदा मिल रहा है. वहीं, स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ भी इस मिल के काम आ रहा है. यही वजह है कि इसकी जमकर एडवांस बुकिंग हुई थी और  पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर  66.75 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़ और चौथे दिन इस फिल्म ने यानी पहले मंडे को 21 करोड़ की कमाई की थी.

फिल्म ने पहले मंगलवार कितने कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 19 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों (Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day  5) की नेट कमाई अब 216.50 करोड़ रुपये हो गई है. हीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी ये पीछे नहीं है. दुनियाभर में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने 341.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस हिसाब से देखा जाए तो दृश्यम 3 अपने पहले हफ्ते में बड़ी आसानी से 400 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लेगी.

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने पहले मंडे को भी काटा गदर, इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

'द वन' 12वें दिन का कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने दूसरे वीकेंड तक तो ठीक कमाई  की थी. लेकिन अब इसके कलेक्शन में मंदी देखी जा रही है. इसने दूसरे मंडे को यानि रिलीज के  11वें दिन महज 95 लाख रुपये कमाए. लेकिन दूसरे मंगलवार इसकी कमाई में तेजी देखी गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक द वन ने रिलीज के 12वें दिन (The Vvaan Box Office Collection Day 12) 1.20 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद इस फिल्म की भारत में नेट कमाई 64.25 करोड़ रुपये हो गई है.

द पैराडाइज ने दूसरे मंगलवार कितने कमाए?

साउथ स्टार नानी (Nani) की ‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं.  इस फिल्म ने अपने दूसरे मंडे यानी रिलीज के 12वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया था.वहीं, अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के 13वें दिन (The Paradise Box Office Collection Day 12) 0.93 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ भारत में ‘द पैराडाइज’ की 13 दिनों की नेट कमाई अब 117.13 करोड़ रुपये हो गई है. 

हनुमान अंश की नहीं रुक रही कमाई

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म को रिलीज हुए 2 महीने बीत गए हैं और ये अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. दृश्यम 3 (Drishyam 3) के आने से भले ही इसकी कमाई में मंदी देखी जा रही हो. लेकिन फिर भी ये कलेक्शन कर रही है.  सैकनिल्क  की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 61वें दिन (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 61) यानी नौंवे मंगलवार को 1 करोड़ की कमाई की है. वहीं, अब  भारत में इसकी नेट कमाई 326.48 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: रजनीकांत का 'जेलर 2 सुपर शो' ओटीटी पर होगा स्ट्रीम, अर्चना गौतम के कैफे में दिन दहाड़े चोरी

Continue reading on the app

  Sports

सौरव गांगुली ने आते ही लगाया पंत पर लगाम, तय किया विकेट-कीपर का बैटिंग ऑर्डर, बताया डीसी को कैसे ले जाएंगे आगे?

dc coach saurav ganguly iv: डीसी द्वारा अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में गांगुली ने कहा, हमें एक मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज की जरूरत थी और पंत इसके लिए एकदम सही हैं.  वह हमारे साथ थे और उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.  अगले साल जब वह फिर से टीम में आएंगे, तो मुझे लगता है कि वह एक बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए अपने समय, जगह और मैचों का पूरा इस्तेमाल करेंगे. Wed, 7 Oct 2026 19:09:15 +0530

  Videos
See all

UP Assembly Election 2027 : CM योगी का 80-20 वाला बयान, UP चुनाव 2027 से पहले गरमाई सियासत! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T13:45:37+00:00

Halla Bol with Anjana Om Kashyap: विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन पर Ravishankar Prasad की प्रतिक्रिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T13:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers