Responsive Scrollable Menu

6 साल बाद जीशान अंसारी की उत्तर प्रदेश रणजी टीम में वापसी तय

लखनऊ, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट में लंबे समय तक मुख्य टीम से बाहर रहने के बाद लेग-स्पिनर जीशान अंसारी छह साल के अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी करने जा रहे हैं।

Continue reading on the app

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत

सोफिया (बुल्गारिया), सात अक्टूबर (एपी) बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने कहा कि मंगलवार को काला सागर में उसके ‘विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र’ (ईईजेड) में हुए पहले हमले में दो वाणिज्यिक पोतों को ड्रोन से निशाना बनाया गया। बुल्गारिया के अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन कहां से आए थे, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ड्रोन हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रादेव ने इस हमले की निंदा की।

सरकार की एक आपातकालीन बैठक के बाद रादेव ने कहा, ‘‘यह बुल्गारिया के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में एक अस्वीकार्य हमला है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून और समुद्री कानून का घोर उल्लंघन है।’’ उन्होंने बताया कि समुद्री और हवाई ड्रोन ने बुल्गारिया के तट से लगभग 128 किलोमीटर दूर, तड़के करीब तीन बजे जहाजों पर हमला किया। रादेव ने बताया कि टोगो के झंडे वाले जहाज ‘अल्फा वतन’ को गंभीर ढांचागत नुकसान पहुंचा और वह घटनास्थल पर ही डूब गया।

उन्होंने कहा कि चालक दल के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली। एक अन्य हमले के बाद पलाऊ के झंडे वाले दूसरे जहाज ‘एबल’ में आग लग गई। उन्होंने बताया कि नाटो के सदस्य देश बुल्गारिया की एक नौका ने चालक दल के सभी 18 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रादेव ने बताया कि दो नाविकों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें हवाई मार्ग से बंदरगाह शहर वर्ना के अस्पताल ले जाया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने उन जगहों के आस-पास कोई अभियान नहीं चलाया जहां जहाजों पर हमला हुआ था, और उन्होंने रूस की सेना पर हमले का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हमने बुल्गारिया की तरफ से सभी जानकारियों की पुष्टि की।

हमारी नौसेना ने बुल्गारिया में अपने समकक्षों से संपर्क किया और यह पता चला कि यह समुद्री और हवाई ड्रोन का इस्तेमाल करके किया गया रूस का हमला था।’’ रूसी अधिकारियों की ओर से इस आरोप पर कोई तुरंत टिप्पणी नहीं आई। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और ड्रोन हमले से जुड़े सभी सवालों के लिए बुल्गारियाई अधिकारियों से संपर्क करने को कहा।

Continue reading on the app

  Sports

मानव सुथार के बाद अब तनमय बलोदा की चर्चा, उंगली के इशारे पर नचाते है बॉल, बाएं हाथ के स्पिनर की बवाल गेंदबाजी

tanmay baloda bowlinh like suthar: सुथार का ग्रिप, फ्लाइट, पिवट और फॉलो थ्रू सब इतना क्लासिक था कि फैंस तो छोड़िए तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी उनकी गेंदबाजी में खो गए. मजे की बात देखिए समय एक और लेफ्ट ऑर्म स्पिनर को तैयार कर रहा था जो भविष्य का संकेत दे रहा था. हरियाणा के तनमय बलोदा जो सिर्फ 19 साल के है पर उनके पास भी वो कला है जिससे वो गेंद को अपने इशारे पर नचा सकते है. Wed, 7 Oct 2026 17:11:38 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | 5 CRORE के दावों पर VIRAT KOHLI का जवाब, कहा - श्रद्धा और आस्था की वजह से जाते हैं | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T12:05:38+00:00

UP Assembly Election 2027 : CM योगी का 80-20 वाला बयान, 2027 से पहले यूपी का सियासी पारा हाई! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T12:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers