Responsive Scrollable Menu

राहुल की नौ घंटे की रणनीति, पुलिस की सख़्ती और चुनाव आयोग का जवाब, तीनों को कैसे देखा जा रहा है?

राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी से बहस करते भी दिखे. एक पुलिस अधिकारी ने राहुल से कहा कि उन्हें यहाँ से चले जाना चाहिए लेकिन इसका जवाब बगल में बैठीं प्रियंका गांधी ने दिया.

Continue reading on the app

खंडवा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 61 वाहन भी बरामद, 2 गिरफ्तार

खंडवा में पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के बारे में जानकारी सामने आई है। इस नेटवर्क से जुड़े 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जब इस संयुक्त कार्रवाई में 2 आरोपियों को पकड़ा गया। उसके बाद निशानदेही के आधार पर पुलिस ने 61 वाहन जब्त किए हैं। इन सभी गाड़ियों को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलग अलग इलाकों से चोरी किया गया था।

जंगल और सुनसान जगह पर ठिकाना

ये जानकारी सामने आई है कि आरोपी कई सालों से बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल थे। इनका नेटवर्क खंडवा से लेकर बुरहानपुर, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, धार, हरदा, देवास, इंदौर से लेकर महाराष्ट्र के कई जिलों तक फैला है।

61 मोटरसाइकिल बरामद

इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 61 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इनमें से 7 खंडवा से ही चोरी की गई है। अन्य वाहन मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों से गायब किए गए हैं। इस गिरोह में कौन कौन शामिल है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं इन चोरी के वाहनों की पुलिस में दर्ज शिकायतों की जानकारी भी निकाली जा रही है।

पुलिस कर रही पूछताछ

इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपना पूछताछ शुरू कर दी है। रिमांड पर लेकर उनसे गिरोह के सदस्यों सहित चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इन वाहनों की खरीद फरोख्त में लगे लोगों के बारे में भी पूछताछ चल रही है।

कैसे हुआ खुलासा

इस वाहन चोरी गिरोह का खुलासा अलग अलग घटनाओं से जुड़ी जानकारी की जांच पड़ताल के बाद हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलग अलग मामले की जांच की गई। ऐसे में सामने आया कि चोरी करने का तरीका एक जैसा है। तभी पुलिस को शक हुआ चोरी करने वाला गिरोह एक ही है।

उसके बाद पुलिस ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की निगरानी शुरू की। अलग अलग टीमों की जांच और सीसीटीवी के साथ तकनीकी सुरागों के आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। इनकी पहचान बबलू बारेला और विशाल राठौर के रूप में हुई है। इनमें से विशाल के खिलाफ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिले में 10 अपराध दर्ज हैं। वहीं बबलू के खिलाफ भी 2 अपराध दर्ज हैं।

Continue reading on the app

  Sports

हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, आखिरी मैच के 10वें मिनट में खेल रोककर छोड़े गए पटाखे, Messi की ये विदाई दुनिया रखेगी याद

लियोनेल मेसी ने 6 अक्टूबर 2026 को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला. इस मैच के दौरान उनके फेयरवेल में जो कुछ भी हुआ वो दिल छू लेने वाला रहा. Wed, 07 Oct 2026 09:17:10 +0530

  Videos
See all

महाविनाश पर हमारी वीडियो पर कैसे-कैसे कमेंट आए [Response to the Mass Extinction Video] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T05:13:05+00:00

Delhi Crime News: दिल्ली में रात के अंधेरे में चले असलहे, अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा पीड़ित #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T04:59:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers