Responsive Scrollable Menu

'अच्छे या फिर कड़े तरीके से खत्म करेंगे ईरान के साथ चल रही जंग', ट्रंप ने फिर दी तेहरान को चेतावनी

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी तनाव कम नहीं हुआ है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से तेहरान को चेतावनी दी है कि वे इस जंग को या तो अच्छे तरीके से खत्म करेंगे या फिर कड़े तरीके से. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ मौजूदा टकराव को किसी न किसी तरीके से खत्म किया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि अब फैसला इस बात पर होना है कि इसका समाधान शांतिपूर्ण और आसान तरीके से निकलेगा या फिर हालात मुश्किल होंगे.

काफी कमजोर हो चुकी है ईरानी सेना- ट्रंप

मैरीलैंड के स्पैरोज पॉइंट में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने ईरान की सैन्य क्षमता को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि ईरान की सेना काफी कमजोर हो चुकी है और क्षेत्र में उसका पहले जैसा दबदबा नहीं रह गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. उनके मुताबिक, ईरान लंबे समय तक मध्य पूर्व में अपनी ताकत का इस्तेमाल करता रहा, लेकिन अब उसकी स्थिति पहले जैसी नहीं है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि अमेरिका इस मामले को किसी न किसी निष्कर्ष तक पहुंचाना चाहता है.

ट्रंप ने फिर दोहराई ईरान को लेकर चेतावनी

बता दें कि ट्रंप का यह बयान उनके कुछ दिन पहले दिए गए बयान के बाद आया है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि ईरान को लेकर अमेरिका को फैसला लेना है और आगे की कार्रवाई का रास्ता आसान भी हो सकता है और मुश्किल भी. ताजा बयान में भी ट्रंप ने इसी तरह का संकेत दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दुनिया को पता चल जाएगा कि अमेरिका इस मामले को किस तरीके से आगे बढ़ाता है.

होर्मुज में ईरान पर दबाव का दावा

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज क्षेत्र में ईरानी समुद्री गतिविधियों का जिक्र करते हुए अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई को प्रभावी बताया. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी नियंत्रण और सैन्य दबाव के कारण ईरान तक पहुंचने वाले समुद्री रास्तों पर काफी असर पड़ा है. ट्रंप ने इसे एक तरह की 'स्टील वॉल' बताते हुए कहा कि ईरान की ओर जाने वाले जहाजों की आवाजाही पर कड़ा नियंत्रण रखा जा रहा है और केवल उन्हीं जहाजों को आगे बढ़ने दिया जा रहा है जिन्हें अमेरिका इजाजत देता है.

ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे- ट्रंप

यही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना की प्राथमिकताओं में यह सुनिश्चित करना शामिल है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने का फैसला पहले ही स्पष्ट है और अमेरिका इस दिशा में पीछे नहीं हटेगा.

नए शिपयार्ड प्रोजेक्ट का भी एलान

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ये बयान मैरीलैंड के स्पैरोज पॉइंट में अमेरिका के समुद्री औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने से जुड़े एक बड़े शिपयार्ड प्रोजेक्ट की घोषणा के दौरान दिया. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के मुताबिक, यह परियोजना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका में बनने वाला सबसे बड़ा शिपयार्ड प्रोजेक्ट हो सकती है. इसमें एंडुरिल इंडस्ट्रीज की ओर से करीब 3.7 अरब डॉलर के निवेश की बात कही गई है, जबकि अमेरिकी नौसेना की ओर से करीब 2.9 अरब डॉलर का योगदान होगा.

ये भी पढ़ें: 'फ्लाईदुबई के विमान में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के लिए ईरान जिम्मेदार', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा

ट्रंप ने कहा कि इस तरह की परियोजनाओं से अमेरिकी नौसेना की क्षमता मजबूत होगी और अमेरिका दुनिया की प्रमुख नौसैनिक शक्ति के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी नौसैनिक ताकत को और मजबूत करते हुए दुनिया की बिना विवाद के नेवल सुपरपावर बने रहने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Iran US War: होर्मुज में अमेरिका के मिलिट्री एक्शन के लिए ईरान तैयार? जानें US से कैसे निपटेगा तेहरान

 

Continue reading on the app

IND A vs AUS A: 10 साल बाद दिखा ऐसा नजारा, Nathan McSweeney ने ठोका बेजोड़ शतक, ऑस्ट्रेलिया से भारत हारा

ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले वनडे में इंडिया ए को हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ए ने 125 रन से मुकाबला जीता, जिसमें नाथन मैकस्वीनी के शतक की बड़ी भूमिका रही.

Continue reading on the app

  Sports

आंखों में आंसू लिए लियोनेल मेसी ने खेला विदाई मैच, गोल दागा और अर्जेंटीना को भी जिताया

लियोनेल मेसी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल फुटबॉल गेम 6 अक्टूबर को खेला। बेनिन के खिलाफ अर्जंटीना की टीम मैदान पर उतरी, जो मेसी का विदाई मैच था।  Wed, 07 Oct 2026 07:40:33 +0530

  Videos
See all

Bengal Bypoll Election | बंगाल उपचुनाव में वोट लूट या सब ठीक? नंदग्राम से रेजीनगर का पूरा हाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:30:18+00:00

Omani Co-Pilot Punishment Live : ओमानी पायलट को UAE देगा मौत की सजा ? |Hamam al-Hammami | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:25:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers