संसद के दोनों सदन 54 दिन से बिना सत्रावसान:37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; बैठक की अटकलें, 13 अगस्त से अनिश्चितकाल तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र की बैठकें खत्म हुए करीब दो महिने होने वाले हैं, लेकिन सत्र औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ। लोकसभा और राज्यसभा को 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया था। मंगलवार तक सत्रावसान की अधिसूचना जारी से बिना सत्रावसान के हैं। दोनों सदनों के एक साथ बिना सत्रावसान रहने की सबसे लंबी अवधि है। इससे पहले 1989 में दोनों सदन 53 दिन ऐसी स्थिति में रहे थे। दोनों सदन 18 अगस्त को स्थगित हुए थे दोनों सदन 18 अगस्त को स्थगित हुए थे और सत्रावसान किए बिना 11 अक्टूबर को उसी सत्र की बैठक दोबारा शुरू हुई थी। इस बार 54 दिन पूरे होने के बावजूद न बैठक बुलाई गई है और न सत्रावसान हुआ है। सत्रावसान नहीं होने से सरकार के पास जरूरत पड़ने पर इसी सत्र की बैठक दोबारा बुलाने का विकल्प खुला है। सत्तारूढ़ खेमे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में संसद की बैठक बुलाने की संभावनाओं को लेकर चर्चा है। राजनीतिक हलकों में परिसीमन, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े अगले कदमों को लेकर भी अटकलें हैं। हालांकि, सरकार ने बैठक बुलाने या उसके एजेंडे की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एक्सपर्ट बोले- ठक का विकल्प खुला, अध्यादेश का रास्ता बंद संजय कुमार, राजनीतिक विश्लेषक के मुताबिक, सत्रावसान न होने से इस सत्र की बैठक दोबारा बुलाई जा सकती है। मौजूदा स्थिति का एक महत्वपूर्ण संवैधानिक असर अध्यादेश पर है। अनुच्छेद 123 के तहत अध्यादेश तभी जारी हो सकता है, जब संसद के दोनों सदन सत्र में न हों। यानी सत्रावसान न होने तक अध्यादेश नहीं आ सकता है। लोकसभा में 114 घंटे में से 96 घंटे काम नहीं हुआ मानसून सत्र में लोकसभा की 19 बैठकें हुईं। सदन की सामान्य बैठक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होती है। दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहता है। यानी एक दिन में करीब 6 घंटे कार्यवाही का समय होता है। इस हिसाब से 19 बैठकों में करीब 114 घंटे कार्यवाही होनी थी, लेकिन यह करीब 17 घंटे 30 मिनट ही चली। यानी करीब 96 घंटे 30 मिनट कम कार्यवाही हुई। वहीं, 2025 का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चला था। इसमें लोकसभा और राज्यसभा की 21-21 बैठकें हुईं। लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे काम हुआ था। राज्यसभा में 114 घंटे में से 76 घंटे 34 मिनट काम नहीं हुआ मानसून सत्र में राज्यसभा की बैठकें भी लोकसभा के बराबर रहीं और 114 घंटे कार्यवाही होनी थी, लेकिन राज्यसभा में लगभग 37 घंटे 24 मिनट काम हुआ। यानी करीब 76 घंटे 36 मिनट कम कार्यवाही हुई। मानसून सत्र में 12 नए बिल पेश, 11 दोनों सदनों में पास 2026 के मानसून सत्र में कुल 12 नए बिल पेश किए गए। इनमें 10 लोकसभा और 2 राज्यसभा में पेश हुए। लोकसभा में आए बिल टैक्स, बैंकिंग, खनन, ट्रिब्यूनल, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, परीक्षा में नकल रोकने, केरल का नाम बदलने और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या जैसे मुद्दों से जुड़े हैं। माइंस एंड मिनरल्स संशोधन बिल के राज्यसभा से पास होने के बाद अब 12 में से 11 बिल दोनों सदनों से पास हो चुके हैं। केवल भारतीय सांख्यिकी संस्थान बिल अभी दोनों सदनों से पास नहीं हुआ है। राज्यसभा में पेश किए गए दोनों बिल भी लोकसभा से पास हो चुके हैं।
वाराणसी से निकली बाइर रैली वडनगर पहुंची:PM मोदी वर्चुअली जुड़कर बाइकर्स से बात करेंगे, तीन राज्यों के CM भी रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए गए 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आयोजित 'वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन कार्यक्रम 7 अक्टूबर को मोदी के गृहनगर वडनगर में होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उनके गृह नगर वडनगर को जोड़ने वाली यात्रा है। समापन समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम शाम 4 बजे वडनगर में होगा। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इससे पहले पीएम एक कार्यक्रम में सुबह 11.30 बजे भी वर्चुअली शामिल होंगे। वडनगर में कार्यक्रम की तैयारियों की तीन तस्वीरें… 500 बाइकर्स मंगलवार शाम को वडनगर पहुंचें सेवा यात्रा के तहत वाराणसी से रवाना हुए लगभग 500 बाइक सवार मंगलवार को वडनगर पहुंचें। इन बाइकर्स के स्वागत के लिए शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं। शाम को ये सभी बाइकर्स वडनगर की ऐतिहासिक शर्मिष्ठा झील पर आयोजित भव्य महा आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर गुजरात की विरासत और परंपराओं को दर्शाने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे बुधवार की सुबह 8:00 बजे बाइकर्स वाराणसी से लाए गए पवित्र जल से वडनगर के प्राचीन हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद, वे स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री की 'सेवा ज्योति यात्रा' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे। दोपहर 12:30 बजे, सभी बाइकर्स वड़नगर साइंस कॉलेज में सामूहिक वृक्षारोपण के लिए जमा होंगे। वृक्षारोपण के बाद, वे 'अनुभवात्मक संग्रहालय' (अनंत अनादि वडनगर) का दौरा करेंगे। इस म्युजियम में वडनगर के गौरवशाली इतिहास और प्राचीन पहचान की झलकियां देखी जा सकती हैं। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… सेवा यात्रा का स्वागत, बाइकर्स ने तोड़े ट्रैफिक रूल:वडनगर से वाराणसी जा रही यात्रा पर फूलों की बारिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवा कार्य पूरे होने पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत वडनगर (गुजरात) से वाराणसी तक सेवा यात्रा निकाली गई। कैमूर जिले के खुरमाबाद बॉर्डर पर NH 19 पर जेसीबी से फूलों की बारिश, टीका, ढोल-नगाड़ों से इसका स्वागत हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
